• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्रवाई 385 गिरफ्तार, करोड़ो बरामद

Writer D by Writer D
26/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Cyber Fraud

Cyber FraudCyber Fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों में तत्परतापूर्वक कार्रवाई करते हुये अब तक 385 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनसे 5 करोड़ 63 लाख 47 हजार रूपये से अधिक की बरामदगी की गयी है।

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में अब तक NCCRP पोर्टल पर कुल 49779 शिकायतें एवं MHA से कुल 21512 टिप लाइन शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका निस्तारण सम्बन्धित जिलो एवं साइबर क्राइम थानों द्वारा कराया जा रहा है। साइबर क्राइम मुख्यालय द्वारा अब तक कुल 12547 संदिग्ध मोबाइल नम्बरों को बंद किये जाने के लिए रिपोर्ट किया गया है। साइबर क्राइम के अन्वेषण के सम्बन्ध में संचालित लैब में अब तक कुल 1363 न्यायिक/पुलिस राजपत्रित/अराजपत्रित कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में स्थापित साइबर थाना लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के अलावा सभी 16 परिक्षेत्रीय स्तर पर एक-एक साइबर क्राइम थाने क्रमशः आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, चित्रकूटधाम(बांदा), बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन(गोण्डा), कानपुर, झाॅसी, अयोध्या, सहारनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर व वाराणसी की स्थापना की गयी है।

श्री अवस्थी ने बताया कि शासन द्वारा इन थानों को सुचारू रूप से संचालित किये जाने के लिए 384 पदों का सृजन भी किया गया है। साइबर क्राइम थानों के नियंत्रण एवं राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में सिग्नेचर बिल्डिंग में साइबर क्राइम मुख्यालय पर साइबर क्राइम सेल संचालित किया जा रहा है।

इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम राम कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया है कि साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित व्यक्तियों के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गयी धनराशि को यथाशीघ्र अपराधियों के खातों में फ्रीज कराकर पीड़ित को वापस कराने के लिए टोल फ्री नम्बर-155260 संचालित किया गया है, जो चैबिसों घण्टें क्रियाशील है। उन्होंने यह भी बताया कि साइबर अपराधों की शिकायत हेतु www.cybercrime.gov.in, एवं वाट्स एप नम्बर 7839877207, Twitter Handle@cyberpolice_up को क्रियाशील किया गया है, जिससे प्राप्त शिकायतों का सम्बन्धित थानों के माध्यम से निस्तारण कराया जा रहा है।

श्री राम कुमार ने बताया कि केन्द्र से संचालित राष्ट्रस्तरीय NCCRP Portal/cybersafe Portal/Help desk व भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (14C) व साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण के कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम को नियुक्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यू0पी0 112 में साइबर क्राइम से सम्बन्धित प्रशिक्षण एवं अन्वेषण कार्य हेतु CCPWC LAB की स्थापना करायी गयी है।

गौरतलब है कि प्रदेश के परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में अब तक 528 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं, जिनमें से 126 अभियोगों का अनावरण करते हुये उक्त कार्रवाई की गयी है तथा शेष पर कार्रवाई प्रगति पर है। महिलाओं के साथ घटित होने वाले साइबर अपराधों की शिकायत पर सुगमता से कार्रवाई के लिए प्रत्येक साइबर थाने में महिला साइबर क्राइम सेल भी संचालित कराया जा रहा है। प्रदेश के सभी परिक्षेत्रीय साइबर थानों को पर्याप्त उपकरणाें एवं संसाधनों की व्यवस्था की गयी है। शासन द्वारा नये साइबर थानों को और अधिक सुदृढ़ करने एवं डाटा सम्बन्धी कार्यो आदि के लिये और बेहतर परिणाम हेतु 32 करोड़ 80 लाख रूपये की धनराशि दी गयी है। इस धनराशि से सभी साइबर थानों के साइबर लैब हेतु डाटाबेस मैनेजमेंट, फारेन्सिक टूल्स, डेटा एनेलिसिस साफ्टवेयर, डेटा एक्सट्रैक्शन साफ्टवेयर आदि की व्यवस्था किये जाने के प्रयास किये गये हैं।

Tags: Cyber crimeLucknow Newsup news
Previous Post

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अस्त्र -शस्त्रों की प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

Next Post

सिंचाई विभाग की 1.5 करोड़ रूपये की कीमत की अवैध कब्जाधारियों से करायी गयी खाली

Writer D

Writer D

Related Posts

Rudraksha ki mala
Main Slider

रुद्राक्ष धारण करने से मिलती सभी कष्टों से मुक्ति, जानें माला पहनने के नियम

16/07/2026
Hair color
Main Slider

पहली बार हेयर कलर करते समय इन बातों का रखें ख्याल

16/07/2026
Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Next Post

सिंचाई विभाग की 1.5 करोड़ रूपये की कीमत की अवैध कब्जाधारियों से करायी गयी खाली

यह भी पढ़ें

FIR against Twitter

योगी सरकार का बड़ा फैसला, Twitter के खिलाफ दर्ज कराई FIR

16/06/2021
cm yogi

आजमगढ़ मण्डल में कृषि अवस्थापना की योजनायें तैयार हो : योगी

13/09/2020
electoral bond

सरकार ने चुनावी बांड की 14वीं श्रृंखला को दी मंजूरी

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version