• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हैदराबाद का चुनाव हो बिहार का, बीजेपी भीड़ इकट्ठा करने में लगी रही : अखिलेश

Writer D by Writer D
15/12/2020
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद अखिलेश यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव में बहुमत के साथ सरकार बनाने का दावा किया है।

श्री यादव ने सोमवार को कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार सभी मोर्चेों पर विफल रही है और कहा कि किसान आंदोलन के साथ समाजवादी पार्टी पूरी इमानदारी से खड़ी है। उन्होने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है । आज किसान अपना हक मांगने के लिए आंदोलन कर रहा है और सरकार उनका हक नहीं दे रही है। सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है । कालाबाजारी चरम पर है, बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि हो रही है । सरकार किसानों का आय दोगुना करने के लिए कह रही थी ,अब अपने वादे से मुकर रही है।

आजमगढ़ से चुनाव जीतने के बाद काफी लंबे समय के बाद आजमगढ़ पहुंचे सपा सुप्रीमो से मिलने के लिए एक वक्त ऐसा आया की कार्यकर्ताओं का धैर्य टूट गया जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस का दरवाजा तोड़ दिया । इसे लेकर पुलिसकर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं से कहासुनी भी हुई । हंगामा बढ़ते देख अखिलेश यादव सर्किट हाउस में सुबह बिना कार्यकर्ताओं से मिले एक सपा नेता के घर मिलने चले गए ।

भाजपा नेता समेत 100 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जानें पूरा मामला

अपनी प्रवास के पहले दिन रविवार यानी 13 दिसंबर को पूर्व मंत्री रहे वसीम अहमद के निधन पर उनके परिजनों को अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर भी गए थे ।

सपा सुप्रीमो ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे और हवाई पट्टी को अपने सरकार की उपलब्धि बताया और कहा कि दूसरे को ठेका देने के उद्देश्य से मौजूदा सरकार ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का ठेका निरस्त कर दूसरे को ठेका दे दिया । गुणवत्ता से समझौता कर सरकार द्वारा जनता को गुमराह किया जा रहा है ।एक्सप्रेस वे बनने के बाद जनता खुद आकलन करेगी ।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर प्रबंधन पर उन्होंने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि दूसरे देशों ने वैक्सीन की पूरी तैयारी कर ली है लेकिन यहां पर अभी तक कोई तैयारी नहीं है। केवल हवा में बातें बताई जा रही है । आज भी वैक्सीन को लेकर भ्रम है । बीजेपी खुद पालन नहीं करती है लेकिन दूसरों को गाइडलाइन का पालन कराने के लिए चेतावनी देकर मुकदमा कायम कर देती है । हैदराबाद का चुनाव रहा हो बिहार का, बीजेपी भीड़ इकट्ठा करने में लगी रही ।

किसानों से कहें ‘राम-राम’, अपराधियों का होगा ‘राम नाम सत्य’  : योगी

उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि उनका संसदीय क्षेत्र होने के नाते सरकार यहां विकास कार्यों में भेदभाव कर रही है उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को रोक दिया गया है । आजमगढ़ का नाम बदलने के सवाल पर कहा कि नाम बदलने वालों का नाम बदल जाएगा ।

गठबंधन के सवाल पर सपा सुप्रीमो ने साफ किया कि इस बार उनका गठबंधन छोटे दलों से होगा । शिवपाल के सवाल पर कहा यह घर का मसला है मिल बैठकर हल किया जाएगा । दुर्गा प्रसाद यादव के बेटे की बहुभोज समारोह में शिरकत करने के बाद अखिलेश यादव लखनऊ रवाना हो गए ।

Tags: akhilesh attacked on bjpakhilesh yadavcm yogifarmer protestKisan andolanpm modipolitical newsup newsUP Politicsup politics in hindi
Previous Post

झूठ बोलने का रिकॉर्ड बना रही है योगी सरकार : लल्लू

Next Post

किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा : योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

UPPCL
उत्तर प्रदेश

ऊर्जा निगमों में निदेशक पदों के लिए इंटरव्यू, इकलौते दलित निदेशक ने भी दिया इस्तीफा

01/08/2026
Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा : योगी

यह भी पढ़ें

CM Nayab Singh Saini

सैनी ने संभाला सीएम पदभार, जनता को दिया ‘नायाब’ तोहफा

18/10/2024
अपहरणकर्ता गिरफ्तार

इटावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 साल से फरार सजायाफ्ता अपराधी गिरफ्तार

25/08/2020
Nautapa

9 दिनों तक आग उगलेगा सूर्य, जानें कब से शुरू होगा नौतपा

23/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version