• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा : योगी

Writer D by Writer D
15/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक निर्माण विभाग को सहारनपुर, अलीगढ़ और आजमगढ़ के राज्य विश्वविद्यालयों, आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ की डीपीआर तत्काल तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं जन महत्व की हैं, इसलिए इनमें कतई विलम्ब नहीं होना चाहिए। सरकारी धन का सदुपयोग किया जाए। इसका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।

किसान समर्थन में समाजवादी पार्टी का जोरदार प्रदर्शन, सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता गिरफ्तार

श्री योगी ने सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त को धान क्रय केंद्रों की समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि कुछ लोग गड़बड़ी करने की फिराक में हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास प्राधिकरणों के कार्यों की समीक्षा की जाए। इनकी कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्री के साथ शीघ्र ही प्रदेश की स्मार्ट सिटी और अमृत योजनाओं के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाए। यह कार्य जनहित से जुड़े हैं, इनकी सतत निगरानी की जाए, इन्हें पूरी प्राथमिकता दी जाए।

भारत के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में कंगारू टीम के प्रदर्शन पर भड़के एलन बॉर्डर

उन्होने अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को निर्देश दिए कि बेसिक शिक्षकों के अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी गतिरोध थे, अब समाप्त हो चुके हैं। यह युवाओं की सुविधा का विषय है, इसमें तत्परता बरती जाए। उन्होंने कहा कि कैलास मानसरोवर भवन बनने से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी, इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी, कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, पुलिस महानिदेशक हितेश सी अवस्थी, अपर मुख्य सचिव वित्त संजीव मित्तल, अपर मुख्य सचिव राजस्व श्रीमती रेणुका कुमार, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई तथा सूचना नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक कुमार, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डाॅ रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव लोक निर्माण नितिन रमेश गोगर्ण, प्रमुख सचिव आवास दीपक कुमार, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: agriculture newscm yogifarmer protest Newskisan andolan newslatest UP newsup newsYogi News
Previous Post

हैदराबाद का चुनाव हो बिहार का, बीजेपी भीड़ इकट्ठा करने में लगी रही : अखिलेश

Next Post

लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर में आज के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Tikka Roll
Main Slider

घर पर आसानी से बनाये लाजवाब ‘पनीर टिक्का रोल’, झटपट नोट करें इसकी रेसिपी

28/08/2026
Rakhi
Main Slider

रक्षाबंधन के बाद राखी कब उतारनी चाहिए? जानिए नियम और परंपरा

28/08/2026
Raksha Bandhan
Main Slider

रक्षाबंधन पर करें ये उपाय, धन से भर जाएगा भाई का घर

28/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Next Post

लगातार आठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर में आज के रेट

यह भी पढ़ें

A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत कई घायल

02/12/2021
Five people burnt alive in a fire at a furniture shop

‘अपनी बीवी को मेरे पास भेजो…’ JE की डिमांड पर लाइनमैन ने उठाया खौफनाक कदम

11/04/2022
bada mangal

मंगलवार को करें हनुमान चालीसा का पाठ, बन जाएंगे सभी बिगड़े काम

02/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version