• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, बिजली कनेक्शन की दरों में नहीं होगी बढ़ोतरी

Writer D by Writer D
31/10/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Electricity Connection

Electricity

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में प्रस्तावित कॉस्ट डाटा बुक में नए बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) की दरों को लेकर सोमवार को विद्युत नियामक आयोग में सुनवाई हुई। पावर कॉर्पोरेशन (UPPCL) की प्रस्तावित दरों पर उपभोक्ता परिषद ने आपत्ति की। नियामक आयोग ने सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित कर लिया है। हालांकि आम जनता के नए कनेक्शन की दर में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि नई कॉस्ट डाटा बुक के आधार पर ही नए बिजली कनेक्शन (Electricity Connection) की दर और उपभोक्ता सामग्रियों की दरों का निर्धारण किया जाता है। पावर कॉर्पोरेशन ने आम जनता के लिए नए कनेक्शन पर 30 से 35 प्रतिशत और उद्योगों के लिए 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। सोमवार को नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार, सदस्य बीके श्रीवास्तव व संजय कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोग सभागार में विद्युत आपूर्ति कोड रिव्यू पैनल सब कमेटी की बैठक हुई। इसमें कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने नए प्रस्ताव रखे। नोएडा पावर कंपनी की ओर से कॉस्ट डाटा बुक को अनुमोदित करने की मांग की गई।

इस पर उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन सिंगल फेस मीटर 768 रुपये में खरीद रहा है और जबकि 1124 रुपये प्रस्ताव दिया है। इसी तरह थ्री फेस मीटर की कीमत करीब 1,845 रुपये से 3,213 रुपये, 25 केवीए वितरण ट्रांसफार्मर की जीएसटी सहित कीमत 60,907 रुपये से 74,198 रुपये करने का प्रस्ताव दिया है। बीपीएल को छोड़कर सभी विद्युत उपभोक्ताओं की प्रोसेसिंग दरों में 100 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है जबकि ऑनलाइन प्रोसेसिंग का आधे से ज्यादा काम विद्युत उपभोक्ता खुद करता है। छोटे व बडे़ उद्योगों की सिक्योरिटी राशि में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव है। इससे नया कनेक्शन लेने वालों को झटका लगेगा।

लोकसभा चुनाव से यूपी में सस्ती हो सकती है बिजली, UPPCL ने भेजा प्रस्ताव

मामले की सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बढ़ोतरी को जरूरी नहीं माना। हालांकि उन्होंने फैसला सुरक्षित कर लिया है। ऐसे में उम्मीद है कि बिजली कनेक्शन व सामग्री की दरों में वृद्धि नहीं होगी। बैठक में मध्यांचल के प्रबंध निदेशक भवानी सिंह खंगरौत, निदेशक (वितरण) जीडी द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

महिलाओं को छूट देने पर नियामक आयोग या सरकार ले फैसला

बैठक में बताया गया है कि प्रदेश में अभी तक करीब 15 से 20 प्रतिशत कनेक्शन महिलाओं के नाम हैं। उपभोक्ता परिषद ने ग्रामीण महिला के नाम बिजली कनेक्शन लेने पर 33 प्रतिशत और शहरी महिला को 15 प्रतिशत छूट देने की मांग की। इस पर नियामक आयोग के अध्यक्ष अरविंद कुमार ने पावर कॉर्पोरेशन से उनका मत मांगा। कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ने कहा कि विद्युत वितरण निगम वाणिज्य संस्थान है। ऐसे में इस मुद्दे पर विद्युत नियामक आयोग या सरकार निर्णय ले सकती है।

Tags: electricity connectionElectricity Connection PriceLucknow Newsup newsuppcl
Previous Post

‘तेजस’ देखने पहुंचे सीएम योगी, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Next Post

ICSI CSEET 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लखनऊ समिट में 15 MoU पर हस्ताक्षर, 5 निवेशकों को LOC जारी

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश अनलिमिटेड पोटेंशियल का स्टेट, प्रगति और गति से दुनिया को दे रहा जवाब: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

बेटियों की सुरक्षा का भरोसा देख मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

26/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है, विक्षिप्त हो चुकी है: सीएम योगी

26/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय SIT गठित

26/10/2026
Next Post
UGC NET Admit Card Released

ICSI CSEET 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

खुफिया एजेंसी ने जारी किया अलर्ट LAC

Earthquake : लद्दाख में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

03/12/2020
CM Yogi

सीएम योगी ने नीतीश कुमार को दी बधाई

28/01/2024
Panjiri Ladoo

टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हैं ये लड्डू, सर्दियों में इसे बनाएं डाइट का हिस्सा

21/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version