• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऊर्जावान युवा प्रदेश की तकदीर बदलने का साहस रखता : योगी

Writer D by Writer D
01/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिस प्रदेश में 2017 में वेतन देने के लिए पैसे नहीं थे, आज वह प्रदेश एक्सप्रेसवे बना रहा है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बन रहा है। शांतिपूर्ण ढंग से बन रहा है। किसानों पर गोली नहीं चलाई जा रही है। याद कीजिये भट्ठा परसौल में किसानों पर गोली चलाई गई थी। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। कुछ व्यवधान हुआ। किसानों से मैंने खुद बात की। नोएडा के किसान लखनऊ आकर जमीन दिए। आज दुनिया का सबसे बड़ी कंपनी एशिया के सबसे बड़े जेवर एयरपोर्ट का निर्माण कर रही है।

वह उक्त बातें युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कही। यह कार्यक्रम शुक्रवार को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहाकि आप सबकी यह ऊर्जा भारत की ऊर्जा है। प्रदेश की ऊर्जा है। देश के विकास में आप सहभागी बनें। आपको गौरव की अनुभूति होनी चाहिए।

कहाकि आबादी का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है। इस प्रदेश को देश का हृदय कहा जाता है। धरती की सबसे पवित्र नदी गंगा सबसे अधिक दूरी उत्तर प्रदेश में तय करती है। बाबा विश्वनाथ का धाम, विंध्याचल धाम, राम नगरी, कृष्ण धाम उत्तर प्रदेश में है। इतना कुछ होने के बावजूद पांच साल पहले उत्तर प्रदेश के सामने पहचान की संकट क्यों था?

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने कहा कि दुख है। इसे हमें स्वीकार करना होगा। इसके बाद निराकरण हो सकता है। आज मुझे लगता है कि उप्र के नौजवान को स्वयं खड़ा होना पड़ेगा। ऊर्जावान युवा प्रदेश की तकदीर बदलने का साहस रखता है। आज उप्र का युवा देश में कहीं भी जाये तो उसे सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। कुछ दलों ने उप्र की स्थिति खराब कर दी थी। यह परिस्थितियां अचानक नहीं आई हैं।

प्रधानमंत्री का मिशन भारत वैभवशाली व शक्तिशाली राष्ट्र बने : केशव मौर्य

मुख्यमंत्री ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के पलायन वाले मुद्दे को भी उठाया। योगी ने कहा कि यह वही उत्तर प्रदेश है जहां पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे थे। आज 50 साल पहले वाली स्थिति आ गयी है। 50 साल पहले वहां बहुसंख्यकों की जितनी आबादी थी फिर से उतनी ही हो गयी है। लोग वापस आकर रहने लगे हैं। अब वह लोग ऐसा नहीं कर सकते। इस सरकार में संभव हो पाया है।

योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मात्र साढ़े चार वर्ष के अंदर ही देश की दूसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। पहले के उत्तर प्रदेश में कोई निवेश करना नहीं चाहता था। उद्यमी वहीं निवेश करता है, जहां उसकी पूंजी सुरक्षित रहे। हम लोगों ने नीति में बदलाव किया। उप्र ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 14वें से दूसरे स्थान पर आ गया है। उप्र की प्रति व्यक्ति आय लगभग दो गुनी हो गयी है। अगले छह वर्ष में उप्र देश की नम्बर एक अर्थव्यवस्था बनना है।

2017 से पहले उप्र सबसे निचले पायदान पर रहता था। आज उप्र केंद्र की 40 योजनाओं में पहले नम्बर पर है। पीएम आवास योजनाओं के तहत 42 लाख आवास दे चुके हैं। इससे साफ है कि दो करोड़ लोगों के जीवन में सुधार हुआ है। एक करोड़ 56 लाख को गैस कानेक्शन, लोगों को मुफ्त बिजली कानेक्शन दिया गया। 15 करोड़ लोगों को खाद्यान्न वितरित किया जा रहा है।

कहा कि प्रदेश सरकार चलाने के लिए सपा-बसपा को बहुत समय मिला। इन्होंने परिवार को पार्टी समझा। जिन्हें अब आवास मिले हैं, पहले भी मिल सकता था। यह लोग भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। आम नागरिक हैं। मोदी सरकार में सभी को आवास मिल रहा है। पूर्वांचल में जुलाई से नवम्बर तक डेढ़ से दो हजार बच्चों की इंसेफेलाइटिस से मौत होती थी। सपा, बसपा और कांग्रेस क्या कर रही थी। कोविड काल में उत्तर प्रदेश ने सबसे सही प्रबंधन किया है।

पहले की सरकारों में होता था कि हम होली नहीं मना पाएंगे। दिवाली नहीं मना पाएंगे। कावंड़ यात्रा नहीं निकाल पाएंगे। निकालेंगे भी संख, घंटा नहीं बजा पाएंगे। विशेष वर्ग के त्योहारों में रेड कार्पेट बिछाई जाती थी। मुख्यमंत्री बनने के बाद जब अधिकारियों ने कहा कि कावंड़ यात्रा नहीं निकाल पाएंगे। कारण पूछा तो उंन्होने कहा कि दंगा हो जाएगा। मैंने कहा कि मैं बैठा हूं। 24 करोड़ जनता ने प्रदेश की सुरक्षा का दायित्व मेरे ऊपर छोड़ा है। मैं संभालूंगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले चुनाव में सब दल अपना दावा करेंगे। आपके पास बताने को बहुत कुछ है। सपा-बसपा और भाजपा के एक-कार्यकाल का आंकलन कीजिये। लोगों को बताइये कि इस सरकार ने पिछली दो सरकारों से ज्यादा नौकरी दी है। जितना दोनों सरकारों ने युवाओं के लिए नहीं किया, उससे ज्यादा मौजूदा सरकार के अकेले कार्यकाल में हुआ है। उत्तर प्रदेश के हर युवा को साथ जोड़ना है।

Tags: cm yoig yogi newsup newsसीएम योगी
Previous Post

प्रधानमंत्री का मिशन भारत वैभवशाली व शक्तिशाली राष्ट्र बने : केशव मौर्य

Next Post

स्मैक तस्कर ग्राम प्रधान की फैक्ट्री पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post

स्मैक तस्कर ग्राम प्रधान की फैक्ट्री पर चला प्रशासन का बुलडोजर

यह भी पढ़ें

तीन दिन गिरावट के बाद सोने के दाम में दिखी मामूली तेजी

13/08/2020
murder

स्कूटी सवार युवती को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

19/05/2021
Gupt Navratri

गुप्त नवरात्रि पर राशिनुसार करें उपाय, चमक जाएगा भाग्य

24/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version