• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IPL के बीच इस दिग्गज स्पिनर का निधन, क्रिकेट जगत में दौड़ी शोक की लहर

Writer D by Writer D
16/04/2024
in खेल
0
Derek Underwood

Derek Underwood

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इन दिनों IPL 2024 का खुमार दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट खेलने वाले सभी देशों पर छाया हुआ है। इसी बीच क्रिकेट जगत और इसके प्रशंसकों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, इंग्लैंड के दिग्गज स्पिनर डेरेक अंडरवुड का निधन हो गया है। अपने समय के बेहतरीन स्पिनर्स में शुमार डेरेक अंडरवुड (Derek Underwood) ने 78 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अंडरवुड का निधन सोमवार को हुआ।

भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर को अपनी गेंदबाजी से परेशान करने वाले अंडरवुड (Derek Underwood) को 60 और 70 के दशक की पिचों पर खेलना खतरनाक था। उनके सामने बड़े बड़े बल्लेबाज संघर्ष करते थे और रन बनाने के लिए जूझते थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इस दिग्गज स्पिनर के नाम करीब 2500 विकेट हैं।

इंग्लैंड के इस दिग्गज स्पिनर ने अपने समय में बड़े बड़े बल्लेबाजों को परेशान किया था। 86 टेस्ट मैचों में इस दिग्गज स्पिनर के नाम 297 विकेट हैं। आज भी डेरेक अंडरवुड (Derek Underwood) इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं।

अंडरवुड (Derek Underwood) ने 24 साल के अपने प्रथम श्रेणी करियर में 2465 विकेट झटके। उन्होंने 1977 में भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज में 29 विकेट हासिल किए, जिससे इंग्लैंड ने यह सीरीज 3-1 से अपने नाम की थी। यह इंग्लैंड की 1933-34 के बाद भारत में पहली जीत थी।

IPL 2024: मुंबई इंडियंस ने जीता पहला मैच, दिल्ली को 29 रन से हराया

अंडरवुड(Derek Underwood)  ने गावस्कर को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 12 बार आउट किया। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान और वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने ‘लिटिल मास्टर’ को टेस्ट क्रिकेट में 11-11 बार आउट किया है।

कुछ समय पहले सुनील गावस्कर ने कहा था, किसी भी हालात में अंडरवुड का सामना करना बहुत मुश्किल था। वह इतनी सटीक गेंदबाजी करते थे और स्टंप पर ही गेंद डालते थे। वह जब चाहते थे तो तेजी से गेंद डाल देते थे, जिससे आपको अपना शॉट खेलने के लिए बहुत पहले ही पॉजिशन में होना पड़ता था। मैंने जिन गेंदबाजों का सामना किया है, उनमें वह और एंडी रॉबर्ट्स सबसे कठिन गेंदबाज थे।

Tags: cricket newsDerek UnderwoodEngland cricketersports news
Previous Post

छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 18 नक्सली मारे गए

Next Post

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा

Writer D

Writer D

Related Posts

Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
FIFA World Cup
खेल

FIFA World Cup: पराग्वे ने तुर्किये को 1-0 से हराया, नॉकआउट की उम्मीदें बरकरार

20/06/2026
Jaspal Rana
Main Slider

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में छाई मायूसी

12/06/2026
Gujarat Titans bus catches fire
खेल

IPL 2026: बीच सड़क धू-धू कर जली गुजरात टाइटंस की बस, बाल-बाल बची शुभमन गिल की टीम

01/06/2026
Rishabh Pant
Main Slider

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी, इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला

29/05/2026
Next Post
CM Yogi

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच सीएम योगी ने की गोसेवा

यह भी पढ़ें

CM Yogi did an aerial survey of the flood in Ghazipur

सीएम का निर्देश, बाढ़ प्रभावित लोगों को न होने पाए किसी भी प्रकार की असुविधा

30/08/2025
Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा हुए राज्यसभा सदस्य निर्वाचित, विधान परिषद की सदस्यता से देंगे इस्तीफा

08/09/2023
Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार ने बुझा दिये दो घरों के चिराग, एक की हालत गंभीर

13/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version