• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला थानों में हो हेल्प डेस्क व आगन्तुक कक्ष की स्थापना : डीजीपी

Desk by Desk
18/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
डीजीपी एच सी अवस्थी

उप्र डीजीपी एच सी अवस्थी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एच सी अवस्थी ने राज्य के सभी जिलों में महिला थानों पर हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना किये जाने के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिये हैं।

राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) ज्योति नारायण ने शनिवार शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री अवस्थी ने राज्य के सभी जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस आयुक्त लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/ पुलिस उपमहानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा जिला प्रभारी पुलिस अधीक्षकों को को थानो पर आने वाले आगन्तुक, शिकायतकर्ता, पीड़ित महिलाओं की शिकायतो को सुनने के लिए एक आधुनिक केन्द्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना करने एवं महिलाओं को रिसेप्शन से ही उससे सम्बन्धित सभी जानकारियां प्राप्त कर उनका निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देश दिये हैं।

कोरोना पॉजिटिव मुलायम सिंह यादव की सेहत में सुधार, गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती

उन्होंने बताया कि आज भेजे निर्देशों में श्री अवस्थी ने महिला हेल्प डेस्क एवं आगन्तुक कक्ष की स्थापना के साथ वहां नियुक्त कर्मियों को प्रशिक्षित किया जाय। महिला हेल्प डेस्क पर दो व्यवहार कुशल एवं मृदुभाषी महिला आरक्षियों की नियुक्ति की जाय। मेट्रोपोलिटन सेन्टर तथा बड़ो शहरों में तैनात महिला रिसेप्शन कर्मी एवं टूरिज्म पुलिस कर्मियों को अंग्रेजी भाषा का भी प्रशिक्षण दिया जाय।

श्री नारायण ने बताया कि इसी क्रम में पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय मेरठ में स्थापित लैंग्वेज लैब से प्रशिक्षण कराया जाय। उन्होंने कहा कि रिसेप्शन पूर्णतः कम्प्यूटराईज्ड तथा प्रशिक्षित महिला आरक्षियों द्वारा संचालित किया जाय। निर्देशों में थाने पर आने वाले हर आगन्तुक/शिकायतकर्ता/पीड़ित महिलाओं को सर्वप्रथम रिसेप्शन पर नियुक्त कर्मियों द्वारा अटैन्ड किया जाय। शिकायतकर्ता के विवरण को कम्प्यूटर में फीड करते हुये उन्हें प्रार्थना पत्र की प्राप्ति रसीद दी जाये।

लखनऊ : होर्डिंग लगा रहे दो युवकों की हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से मौत

रिसेप्शन द्वारा थाना प्रभारी व बीट प्रभारी को शिकायतकर्ता के बारे में अवगत कराया जाय तथा त्वरित निस्तारण किया जाय।

गौरतलब है कि “ शक्ति मिशन” के तहत राज्य में 180 दिन तक विशेष अभियान चलाया जायेगा,जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जागरुक किया जायेगा।

Tags: 24ghante online.comLatest Lucknow News in HindLatest Uttar Pradesh News in Hindiup policeup police newsडीजीपी एच सी अवस्थी
Previous Post

मैक्सिकन नेता की नग्न तस्वीर वायरल, जानिए क्या है मामला

Next Post

नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, रेप के बाद दरिंदे ने धड़ से अलग किया सिर

Desk

Desk

Related Posts

Heavy Rain
उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून रहेगा मेहरबान, सात दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

01/08/2026
Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Next Post
rape victim family

नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत, रेप के बाद दरिंदे ने धड़ से अलग किया सिर

यह भी पढ़ें

Cow

क्रूरता! गाय के मुंह में डाला विस्फोटक, फट गया बेजुबान का जबड़ा

02/05/2022
onion प्याज

प्याज की बढ़ती महंगाई से निजात के लिए सरकार ने किया ये उपाय

29/10/2020
दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

भारत ने दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से धोया

09/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version