• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में हर दिन ढाई से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं : CM योगी

Writer D by Writer D
19/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 40 नये मामले सामने आये है और इस अवधि में पाजिटिविटी दर 0.02 फीसदी तक आ गयी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.02 फीसदी तक आ गई है। अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, शामली और श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। इस स्थिति को और बेहतर करने के लिए ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जायेंगे।

उन्होने कहा कि रविवार को किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस की पुष्टि नहीं हुई। 55 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 20 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 1,188 है। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में हुई तकलीफ, शुरू हुई ‘ऑक्सीजन थेरेपी’

श्री योगी ने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 02 लाख 18 हजार 725 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 40 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 99 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.02 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसद है। अब तक 16 लाख 83 हजार 968 से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

उन्होने कहा कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका देखते हुए सभी जरूरी प्रयास यथाशीघ्र पूरी की जाए। बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से पीकू/नीकू की स्थापना की कार्यवाही तेज हो। अब तक केवल मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू/आइसोलेशन बेड की संख्या 6400 से अधिक हो गई है। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में करीब 2700 पीडियाट्रिक आईसीयू/आइसोलेशन तैयार हो गए हैं। सभी ज़िलों में इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इसकी दैनिक समीक्षा की जानी चाहिए।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर स्वतंत्रदेव के दो साल पूरे, जानें अबतक का सफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश में 04 करोड़ 03 लाख 69 हजार से अधिक कोविड वैक्सीन लगाए जा चुके हैं। 3 करोड़ 38 लाख 42 हजार लोगों ने कम से कम कोविड की एक खुराक ले ली है। यह किसी एक राज्य द्वारा किया गया सर्वाधिक वैक्सीनेशन है। कोविड वैक्सीनेशन को और तेज करने की आवश्यकता है। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को प्रोत्साहित किया जाए।

उन्होने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मानकविहीन ट्रॉमा सेंटर संचालन की जानकारी सामने आई है। यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है। किसी को भी लोगों के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा कार्य से खिलवाड़ की छूट नहीं दी जा सकती। इस संबंध में गहन पड़ताल की जानी चाहिए। अधोमानक ऐसे ट्रॉमा सेंटरों/अस्पतालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।

Tags: corona free districtcorona in UPLucknow Newsup newsvaccination in up
Previous Post

बहू ने अपने ससुर की सुपारी देकर कराई हत्या, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Next Post

मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीय, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
History-sheeter Rishi Bhartiya

मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर ऋषि भारतीय, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद

यह भी पढ़ें

DIG suspended the entire Narhi police station

अवैध वसूली कांड पर योगी का एक्शन: SP-ASP हटे, CO निलंबित, SO समेत 23 पर एफआईआर

26/07/2024
check bounce

लापता वृद्धा का मिला शव, हत्या की आशंका

15/03/2022
UPPSC 2024

UPPSC का बड़ा फ़ैसला, सीधी भर्ती में जुड़ेंगे स्क्रीनिंग एग्जाम के भी मार्क्स

04/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version