• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर स्वतंत्रदेव के दो साल पूरे, जानें अबतक का सफर

Writer D by Writer D
19/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्‍तर प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दो साल का कार्यकाल राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच आज पूरा हो गया है। तत्कालीन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (परिवहन मंत्री) स्वतंत्र देव सिंह को 16 जुलाई 2019 को पार्टी का यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई थी।

जबकि उन्‍होंने 19 जुलाई को अपना पदभार गृहण किया था। राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने अपना 2 साल का कार्यकाल पूरी दमदारी से पूरा कर लिया है। हालांकि उनके सामने असली और सबसे बड़ी चुनौती अगले साले होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव हैं।

हालांकि इन दो सालों में कोरोना की चुनौतियों के साथ-साथ विधानसभा उपचुनाव और पंचायत के चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने हर मोर्चे पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सिंह के 19 जुलाई 2019 को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का पदभार लेते ही अक्टूबर 2019 में विधानसभा की 11 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 9 सीटें जीती थीं। वहीं, नवंबर 2020 में हुए 7 सीटों पर उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं, यूपी विधान परिषद की शिक्षक स्नातक क्षेत्र की 12 सीटों के चुनाव में भी भाजपा ने 9 सीटें जीती थीं।

मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच PM मोदी ने कराया नए मंत्रियों का परिचय

पंचायत चुनाव में दिखा प्रदेश अध्‍यक्ष का दम

इतना ही नहीं, 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी ने संगठन के तौर पर अपने सबसे बड़े टेस्ट यानी पंचायत चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की। सरकार और संगठन के समन्वय से जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी की झोली में 75 में से 67 सीटें आयीं, तो वहीं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा ने 648 सीटों पर अपना कब्जा जमाकर दम दिखाया है। बता दें कि यूपी की सियासत में पहली बार भाजपा ने जिला पंचायत अध्‍यक्ष और ब्‍लॉक प्रमुख चुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है।

हालांकि इस बीच पंचायत चुनाव के बाद यूपी से लेकर दिल्ली तक संगठन और सरकार में बदलाव की खबरों ने खूब चर्चा बटोरीं, लेकिन स्वतंत्र देव सिंह की कुर्सी पर कोई आंच नहींं आयी।

सामने है ये बड़ी चुनौती

कई चुनौतियों को पार करते हुए पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपना दो साल कार्यकाल पूरा कर लिया है, लेकिन उनके सामने अब चुनौती के तौर पर विधान परिषद में स्थानीय निकाय के 35 सीटों पर होने वाले चुनाव हैं। जबकि यूपी भाजपा अध्‍यक्ष की सबसे बड़ी अग्नि परिक्षा 2022 के विधानसभा चुनाव होंगे।

Tags: bjpLucknow NewsSwatantradevup bjp president Swatantradevup news
Previous Post

विपक्ष के हंगामे को लेकर लोकसभा की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक के लिए स्थगित

Next Post

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में हुई तकलीफ, शुरू हुई ‘ऑक्सीजन थेरेपी’

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganesh Chaturthi
Main Slider

रोजाना करें इस चालीसा का पाठ, जीवन से दूर होंगी विघ्न-बाधाएं

13/09/2026
उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
Next Post
kalyan singh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में हुई तकलीफ, शुरू हुई 'ऑक्सीजन थेरेपी'

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi

अब हाथरस की रेप पीड़िता के परिवार से मिलेंगे राहुल गांधी, डिप्टी सीएम ने कसा तंज

12/12/2024
69 thousand teacher recruitment

69 हजार शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का 23 नवम्बर को बंद का ऐलान

18/10/2021
laal singh chaddha

रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottLaalSinghChaddha

01/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version