• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर ITI को प्रति अभ्यर्थी ट्रेनिंग के लिए मिलेंगे 4775 रुपए, पढ़े पूरी खबर

Writer D by Writer D
11/03/2021
in Main Slider, शिक्षा
0
ITI

आईटीआई

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार के सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) का जल्द कायाकल्प होगा। आईटीआई की हालत सुधारने में वहां शुरू होने वाला प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन का प्रशिक्षण मददगार बनेगा। दरअसल जिन 44 हजार लोगों का प्रशिक्षण इन सरकारी आईटीआई में होना है, उसके एवज में आईटीआई को 4775 रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से मिलेगा। ऐसे में हर सरकारी आईटीआई को अपनी लैब सहित दूसरे संसाधनों को सुदृढ़ करने के लिए सरकार की ओर नहीं देखना होगा। प्रशिक्षण से मिलने वाली राशि से ही वे खुद को अपग्रेड कर सकेंगे।

श्रम संसाधन विभाग ने हाल ही में लोक अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) संग एक समझौता किया है। इस समझौते के अनुसार श्रम संसाधन विभाग के अधीन संचालित सरकारी आईटीआई में 44 हजार प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें 36 हजार प्लंबर और आठ हजार इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं।

 आज जारी हो सकते है JEE Mains मार्च सेशन के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

सामान्य तौर पर राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहुत अपग्रेड नहीं हैं। आईटीआई की दशा और युवाओं का कौशल निखारने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इन सभी आईटीआई को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का फैसला किया है।

बीते दिनों टाटा टेक्नोलॉजी से भी करार किया गया है, जो इन सभी संस्थानों को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करेगा। इधर, श्रम संसाधन और पीएचईडी के बीच हुए करार से सरकारी आईटीआई को ऑक्सीजन मिलने जा रही है। पीएचईडी अभी तक प्लंबर और इलेक्ट्रीशियन का जो प्रशिक्षण निजी एजेंसियों से कराता था, वो अब सरकारी आईटीआई में होगा। ऐसे में सरकार का पैसा एक विभाग से दूसरे विभाग के पास ही जाएगा। प्रति अभ्यर्थी 4775 रुपए के हिसाब से 44 हजार लोगों का 21 करोड़ से अधिक होता है।
11 दिन का प्रशिक्षण, मिलेगा एक हजार मानदेय

इस प्रशिक्षण में पूर्व से जानकारी रखने वाले या कार्यरत प्लम्बर और इलेक्ट्रिशियन को भी आरपीएल (रिकगनाइज प्रायर लर्निंग) योजना के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 11 दिन का होगा। मूल्यांकन और प्रमाणन भी किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को एक हजार रुपए भी बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा दिये जाएंगे।

प्रशिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से जहां प्रशिक्षुओं को लाभ होगा, वहीं आईटीआई भी खुद को भविष्य की चुनौतियों के हिसाब से तैयार कर सकेंगे। इससे आईटीआई की शार्ट टर्म कौशल विकास प्रोग्राम चलाने की क्षमता का विकास होगा। निकट भविष्य में यहां दूसरे आधुनिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जा सकेंगे। प्लंबरों और इलेक्ट्रीशियन को प्रशिक्षित करने के लिए पहले आईटीआई ने अपने ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया है। विभिन्न आईटीआई से बुलाकर ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कोर्स कराया गया है। अब यह ट्रेनर लोगों को प्रशिक्षण देंगे।

Tags: IITjob alert
Previous Post

 आज जारी हो सकते है JEE Mains मार्च सेशन के एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Next Post

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
हीराबेन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

पीएम मोदी की मां हीराबेन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

यह भी पढ़ें

Novak Djokovic

मुझे जहर दिया गया… दिग्गज खिलाड़ी के दावे से खेल जगत में मच गया हड़कंप

11/01/2025
CM Yogi

यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के सफलता पर मुख्यमंत्री योगी ने दी बधाई

31/08/2024
ranveer prasad

यूपी में गंगा समेत कई नदियां उफान पर, सभी तटबंध सुरक्षित : प्रसाद

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version