• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में गंगा समेत कई नदियां उफान पर, सभी तटबंध सुरक्षित : प्रसाद

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
ranveer prasad

ranveer prasad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना समेत कई नदियां खतरे से उपर हैं लेकिन राज्य के सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं और कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है।

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सभी तटबन्ध सुरक्षित हैं और कहीं भी किसी प्रकार की चिन्ताजनक परिस्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि गंगा-कचलाब्रिज बदायूं, बलिया, गाजीपुर, यमुना नदी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर में जबकि बेतवा नदी- बांदा, हमीरपुर में, शारदा नदी पलियाकलॉ खीरी में, क्वानों नदी चन्द्रदीपघाट गोण्डा एवं चम्बल नदी इटावा में खतरे के ऊपर बह रही है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 4.1 मिमी औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 9.6 मिमी के सापेक्ष 43 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में एक जून से अब तक 411 मिमी औसत वर्षा हई, जो सामान्य वर्षा 426.9 मिमी के सापेक्ष 96 प्रतिशत है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जिलो में सर्च एवं रेस्क्यू के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पीएसी की कुल 39 टीमें तैनाती की गयी है। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में 1133 नावें लगायी गयी है तथा 409 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ द्वारा 536 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

मुख्य सचिव ने किया निर्माणधीन ‘उत्तराखंड भवन’ का निरीक्षण, दिये ये निर्देश

श्री प्रसाद ने बताया कि विगत 24 घंटे में 1230 तथा अब तक कुल 7015 ड्राई राशन किट वितरित करने के साथ प्रभावित इलाकों में 7491 लंच पैकेट तथा अब तक कुल 28028 पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 828 बाढ़ शरणालय तथा 976 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 24 घंटों में स्थापित किए गए पशु शिविर की संख्या 12 अब तक कुल 360 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में पशु टीकाकरण की संख्या 13744 तथा अब तक कुल पशु टीकाकरण की संख्या 7,24,329 है।

Tags: flood in UPLucknow Newsranveer prasad
Previous Post

सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री भंडाफोड़, मास्टरमाइंड सहित सात गिरफ्तार

Next Post

पीएम किसान सम्मान निधि का सर्वाधिक लाभ लेने वाला राज्य है यूपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
PM Kisan Nidhi

पीएम किसान सम्मान निधि का सर्वाधिक लाभ लेने वाला राज्य है यूपी

यह भी पढ़ें

Illegal liquor seized

भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, प्रधान पद के प्रत्याशी समेत पांच गिरफ्तार

09/04/2021
Copper Sun

यहां लगाएं तांबे का सूर्य, खुलेगा सुख-समृद्धि का द्वार

21/01/2026
CM Yogi

जनसेवा सरकार का कर्तव्य, इसी पथ पर चल रही सरकारः मुख्यमंत्री

20/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version