• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम किसान सम्मान निधि का सर्वाधिक लाभ लेने वाला राज्य है यूपी

Writer D by Writer D
08/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
PM Kisan Nidhi

PM Kisan Nidhi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के अन्तर्गत वर्तमान वित्तीय वर्ष के द्वितीय चतुर्मास की धनराशि का ऑनलाइन वितरण करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित होंगे।

यह जानकारी देते हुए आज यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम के दौरान एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फण्ड योजना के देश भर के लाभार्थियों से संवाद भी किया जाएगा। प्रधानमंत्री जनपद कासगंज के इस योजना के 03 लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में किसानों के हितों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उत्तर प्रदेश, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का सर्वाधिक लाभ लेने वाला राज्य है। वर्तमान राज्य सरकार द्वारा सत्ता में आते ही प्रदेश के 86 लाख लघु एवं सीमान्त किसानों का लगभग 36,000 करोड़ रुपए का फसली ऋण माफ किया गया। कोरोना कालखण्ड में भी किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एम0एस0पी0 के तहत गेहूं की रिकॉर्ड खरीद करते हुए किसानों के खाते में डी0बी0टी0 के माध्यम से 72 घण्टे के अन्दर उनकी उपज का दाम उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

पीएम मोदी उज्ज्वला 2.0 योजना का करेंगे शुभारंभ, लाभार्थियों से करेंगे संवाद

प्रवक्ता ने बताया कि गन्ना किसानों के जीवन में खुशहाली लाने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। गन्ना किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान किया जा रहा है। वर्तमान सरकार द्वारा अब तक 01 लाख 40 हजार करोड़ रुपए से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान कराया गया। कोरोना कालखण्ड के दौरान चाहे पहली लहर हो या दूसरी लहर, प्रत्येक के दौरान उत्तर प्रदेश में स्थापित सभी 119 चीनी मिलों को चालू रखा गया।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने किसानों के हितों के प्रति समर्पित अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को सिद्ध करते हुए डी0ए0पी0 खाद के लिए सब्सिडी को 1,200 रुपए कर दिया, जिससे किसानों को खेती करने में आसानी हो सके। केन्द्र सरकार ने पिछले 07 वर्षों एवं प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसानों की लागत का समर्थन मूल्य का डेढ़ गुना देने की गारण्टी या किसानों को देश के अन्दर अपनी उपज को बिना किसी बाधा के कहीं भी बेचने की स्वतंत्रता प्रदान करना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि द्वारा प्रत्येक किसान को 6,000 रुपए सालाना प्रदान करना आदि इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं।

9 अगस्त को PM मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए सभी योजनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना को प्रमुखता से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे दशकों से लम्बित कृषि सिंचाई योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जा सके। सिंचाई की विभिन्न योजनाओं के तहत बाणसागर परियोजना को पूरा किया गया। अर्जुन सहायक, मध्य गंगा तथा सरयू नहर प्रणाली को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

Tags: cm yogiLucknow Newspm kisan samman nidhi
Previous Post

यूपी में गंगा समेत कई नदियां उफान पर, सभी तटबंध सुरक्षित : प्रसाद

Next Post

आनंदीबेन व सीएम योगी काकोरी स्मारक पर वीर शहीदों को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Governor Anandiben and CM Yogi

आनंदीबेन व सीएम योगी काकोरी स्मारक पर वीर शहीदों को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित

यह भी पढ़ें

वाराणसी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार पार Varanasi, the number of corona infected crosses 10 thousand

देश में प्रति 10 लाख की आबादी में कोरोना संक्रमण से 49 दर्ज की गई मौतें

03/09/2020
Thailand's call girl case

थाईलैंड की कॉल गर्ल केस: एजेंट ने पूछताछ में किया सनसनीखेज खुलासा

10/05/2021
vaccine

पीएम मोदी ने 200 करोड़ वैक्सीन का आंकड़ा पार करने पर राष्ट्र को दी बधाई

17/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version