• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी की छवि और यूपी का इंफ्रास्ट्रक्चर बना उत्तर प्रदेश में बड़े निवेश की आधारशिला

Writer D by Writer D
08/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) ने जो कहा है वो किया है और वो जो कह रहे हैं वो करके दिखाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने के लिए संकल्पित हैं और उस दिशा में मिशन के साथ काम कर रहे हैं। प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर में उन्होंने जो बड़ा बदलाव किया है वो प्रदेश में बड़े निवेश की आधारशिला बनता जा रहा है।

देश और दुनिया के निवेशक योगी की छवि और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर से प्रभावित होकर यहां निवेश के लिए उत्सुक हैं। विदेशों से 7.12 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्तावों के बाद मुंबई में पहले घरेलू रोड शो के दौरान मिले 5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव इसकी बानगी हैं। प्रदेश सरकार ने फरवरी में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए 17 लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है और पूरी दुनिया और देश में मिल रहे रिस्पांस को देखते हुए यह लक्ष्य पूरा होता नजर आ रहा है।

योगी (CM Yogi) की शैली के मुरीद हुए भारतीय बिजनेस लीडर्स

हाल ही में सीएम योगी (CM Yogi)  मुंबई में रोड शो के लिए पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभिन्न टॉप बिजनेस लीडर्स के साथ वन टू वन मुलाकात की। इन टॉप लीडर्स में मुकेश अंबानी, कुमार मंगलम बिरला, अजय पीरामल, सज्जन जिंदल, जीनल मेहता, दर्शन हीरानंदानी समेत अन्य प्रमुख औद्योगिक घरानों के प्रमुख शामिल थे। मुंबई में सीएम योगी की मौजूदगी को लेकर उद्योग जगत के उत्साह का आकलन इसी से किया जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर खड़े रहने भर को जगह खाली न थी, तो मुख्यमंत्री का संबोधन खत्म होने तक सभागार के बाहर लंबी कतार में भी लोग खड़े रहे। सभी ने खड़े होकर मुख्यमंत्री के सम्मान में तालियां बजाईं। इन बिजनेस लीडर्स ने भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाले नए उत्तर प्रदेश की नीतियों, माहौल और कार्यशैली की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

योगी (CM Yogi)  पर सभी को यकीन है

यूपी में निवेश को लेकर अरबपति कारोबारी निरंजन हीरानंदानी ने कहा कि मैने अपने पिता से पूछा था कि यूपी के इस प्रोजेक्ट में अगर लोकल गुंडे या स्थानीय राजनीतिक हस्तक्षेप हुआ तो क्या होगा। फिर योगी जी ने कहा कि यूपी में या तो गुंडे जेल में हैं या प्रदेश से बाहर हैं और सच में हमें ऐसा ही अनुभव मिला। हीरानंदानी समूह ने ग्रेटर नोएडा में विश्वस्तरीय डेटा सेंटर पार्क की स्थापना की है। इस साल के अंत तक वह इस डेटा सेंटर पार्क में 6500 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर चुके होंगे और उन्हें इस दौरान कोई दिक्कत नहीं आई, न राजनीतिक और न ही अराजक तत्वों की ओर से। उन्होंने माना कि ‘यूपी जो कहता है-यूपी वो करता है। निरंजन हीरानंदानी ने जोर देते हुए कहा कि यूपी भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। मुंबई के उद्योगपतियों को यूपी जाना चाहिए। यूपी में काम करने का सुखद अनुभव होगा। वहीं, सीआईआई के अध्यक्ष और बजाज फिनसर्व लि. के चेयरमैन संजीव बजाज ने भी मुख्यमंत्री योगी के विजन को स्थायी और समावेशी विकास के लिए उदाहरण बताया था। उन्होंने कहा कि हम यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के इंडस्ट्री पार्टनर हैं। यूपी हमारे पास नहीं आया, हम मुख्यमंत्री योगी की सोच, विजन और कार्यप्रणाली से इतने प्रभावित हैं कि हमने खुद समिट का हिस्सा बनने का प्रस्ताव रखा।

विदेशी निवेशक योगी (CM Yogi)  से मुलाकात को बेताब

विदेशों से लौटने के बाद यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने इस बात की तस्दीक की थी कि विदेशी निवेशक सीएम योगी की छवि से काफी प्रभावित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया था कि विदेशी निवेशक न सिर्फ सीएम योगी से मिलने को बेताब हैं बल्कि वो ये भी जानने को उत्सुक हैं कि उन्होंने कैसे उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। साथ ही विदेशी निवेशक प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने के लिए सीएम योगी की तारीफ करते नहीं थक रहे। ये विदेशी निवेशक न सिर्फ बड़े पैमाने पर यूपी में निवेश को तैयार हैं बल्कि सरकार के साझीदार के रूप में काम करना चाहते हैं। कुछ ऐसे निवेशक भी हैं जो प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से काफी प्रभावित हैं, लेकिन वो निवेश प्रस्ताव को सीएम योगी से मिलकर फाइनल करना चाहते हैं। ऐसे सभी निवेशक 10-12 फरवरी को लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से सम्मिलित होंगे और योगी की मौजूदगी में अपने इंटेंट फाइल करेंगे।

यूपी को विकास की राह पर ले जा रहे योगी (CM Yogi)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने देश में सबसे बड़ी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाने का संकल्प लिया है। उनका मानना है कि यूपी में पोटेंशियल है, विजन है और अपार संभावनाएं हैं। वह प्रदेश में निवेशकों को हर जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। सीएम उत्तर प्रदेश को देश के ग्रोथ इंजन के रूप में पहचान दिलाने के लिए प्रयासरत हैं और प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप उन्होंने उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाने का संकल्प लिया है।

अटल की प्रेरणा से आज नये भारत की नींव का हो रहा निर्माण: सीएम धामी

इसी क्रम में उन्होंने अपनी 8 टीमों को 16 देशों से निवेश लाने के लिए भ्रमण पर भेजा था, जबकि घरेलू रोड शो की शुरुआत उन्होंने स्वयं मुंबई से की है। मुंबई में उन्होंने बिजनेस लीडर्स को यूपी के विकास की जो फिल्म दिखाई, वही फिल्म एक वीडियो संदेश के साथ विदेशों में भी भेजी गई थी। उत्तर प्रदेश को निवेश के जो प्रस्ताव मिले हैं, वो इसी का नतीजा है कि हर किसी को योगी पर यकीन है।

Tags: cm yogigis 2023GIS-23Lucknow Newsup gis
Previous Post

खतरे में जोशीमठ का अस्तित्व: प्रशासन की टीम घर-घर पहुंच कर ले रही स्थिति का जायजा

Next Post

जोशीमठ की धारण क्षमता का सरकार करेगी अध्ययन: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post
CM Dhami

जोशीमठ की धारण क्षमता का सरकार करेगी अध्ययन: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

holi

जानें इस साल कब मनाई जाएगी होली, यहां देखें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

01/03/2024
Education

शिक्षा और विकास पर मिला व्यापक जनसमर्थन, अभियान में अब तक सवा लाख से अधिक फीडबैक दर्ज

13/09/2025
CM Yogi inaugurated the school chalo champaign

यूपी को शत प्रतिशत साक्षर बनाएंगे: सीएम योगी

01/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version