• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत व्यवस्था में परीक्षण खण्ड का अत्यधिक महत्व: आशीष गोयल

दो लापरवाह अधिशासी अभियंताओं के विरूद्ध कार्रवाई

Writer D by Writer D
28/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Ashish Goyal

Ashish Goyal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा उपभोक्ताओं को सही रीडिंग का बिल प्राप्त हो सके, इसके लिये शक्ति भवन में मीटर से सम्बन्धित टेस्ट डिवीजन (परीक्षण खण्ड) के अधिकारियों की समीक्षा बैठक के साथ कार्यशाला आयोजित की गयी। शक्ति भवन के 15वें तल पर आयोजित इस कार्यशाला में पूरे प्रदेश के परीक्षण डिवीजन के अधिशासी अभियन्ता व उनके ऊपर के अधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक के दौरान ही पाॅवर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष (Ashish Goyal) ने एक अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नाेटिस, जबकि दूसरे को तबादले का आदेश दिया।

इस कार्यशाला में उ0प्र0 पाॅवर काॅरपोरेशन के अध्यक्ष डा0 आशीष कुमार गोयल (Ashish Goyal) ने कहा कि प्रदेश की विद्युत व्यवस्था में परीक्षण खण्ड का अत्यधिक महत्व है। उपभोक्ताओं के हितों के साथ विभाग के लिये भी यह अत्यंत आवश्यक है कि मीटर स्टोर से निकलने के पूर्व उसकी विधिवत जांच हो। उपभोक्ता के परिसर में स्थापित होने पर उपभोक्ता संतुष्ट रहें। उसको मीटर से सम्बन्धित किसी तरह की शिकायत व संदेह न रहे। टेस्ट डिवीजन में नियुक्त अधिकारी अपने इस दायित्व को निभाएं।

10 किवा एवं ऊपर के उपभोक्ताओं को बिल न भेजने के कार्य में लापरवाही के आरोप में पूर्वांचल डिस्काम के निदेशक वाणिज्य एवं पांच अधिशासी अभियन्ताओं के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कारण बताओ नोटिस भेजने के लिए अध्यक्ष (Ashish Goyal) द्वारा निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में अयोध्या में पकड़े गये मीटर का मामला भी उठा। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि एक स्थान पर बड़ी संख्या में मीटरों का पकड़ा जाना एक गंभीर मामला है। प्रकरण की जाॅच हो रही है। जांच में जो लोग भी विभाग के दोषी पाये जाएंगे, उनको सेवा से बर्खास्त करने के साथ जेल भेजा जायेगा।

ऊर्जा मंत्री की अनोखी पहल, वाट्सएप ग्रुप व चैनल से जुड़ेंगे विद्युत उपभोक्ता

देवरिया में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर के बारे में अधिशासी अभियन्ता (परीक्षण) संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। इस कारण काॅरपोरेशन के अध्यक्ष ने उन्हें स्थानांतरित करने के भी निर्देश दिये। अध्यक्ष (Ashish Goyal) ने कहा कि अक्टूबर में यह बैठक पुनः आयोजित की जायेगी। उसमें सभी सूचनाएं लेकर और तैयारी करके आप लोगों को आना है। तब तक आप अपने क्षेत्र के अधूरे कार्यो को पूर्ण कर लीजिये।

मऊ में आई0डी0एफ0 के अत्यधिक मामलों के लम्बित रहने और उसमें ढ़िलाई के कारण अधिशासी अभियन्ता (ई0डी0सी0 मऊ) को कारण बताओं नोटिस भेजने के निर्देश दिये। बैठक में प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार, प्रबन्ध निदेशक मध्यांचल भवानी सिंह खंगारौत सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी तथा प्रदेश भर के अधिशासी अभियन्ता (परीक्षण) उपस्थित थे।

Tags: ashish goyalLucknow Newsuppcl
Previous Post

सीएम धामी का ब्रिटेन दौरे का तीसरा दिन, 3 हजार करोड़ का हुआ एमओयू

Next Post

इटावा सफारी पार्क में ‘भोलू की मौत, मचा हडकंप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Surya Pratap Shahi
Main Slider

‘पहले अपने गिरेबां में झांकें अखिलेश’… MSP और किसानों के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही का सपा पर हमला

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से मधुमक्खी पालन को बढ़ावा, किसानों और युवाओं के लिए खुलेंगे स्वरोजगार के रास्ते

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
Next Post
Etawah Safari Park

इटावा सफारी पार्क में 'भोलू की मौत, मचा हडकंप

यह भी पढ़ें

उर्फी ने बिकनी में पानी लगाई आग, फोटो देखकर फैंस के उड़े होश

16/01/2022
PM Modi

जबतक मोदी जिंदा है दलित,पिछड़ों के आरक्षण में सेंध लगाना नामुमकिन: मोदी

25/05/2024
Arrested

तीन महिला तस्करों समेत आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार

11/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version