• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिव्यांग व अन्य जरूरतमंदों के टीकाकरण पंजीयन की सुविधा CSC पर की जाए : योगी

Writer D by Writer D
12/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Announcement of CM Yogi

Announcement of CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित अथवा अन्य जरूरतमंद लोगों के लिये टीकाकरण पंजीयन की सुविधा कामन सर्विस सेंटर पर की जायेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को टीम-9 के साथ कोरोना प्रबंधन की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि निरक्षर, दिव्यांग, निराश्रित अथवा अन्य जरूरतमंद लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर पर टीकाकरण पंजीयन की सुविधा प्रदान करना सुविधाजनक होगा। इस संबंध में आवश्यक व्यवस्था की जाए। पंजीयन के लिए सीएससी पर अनावश्यक भीड़ इकट्ठी न हो, कोविड प्रोटोकॉल का पालन हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राज्य सरकार से पूछा था कि दिव्यांगों को वैक्सीन लगाने के लिए खुद की नीति बनाने में उसे ‌क्या परेशानी आ रही है। कोर्ट ने कहा कि आबादी की एक बड़ी संख्या अब भी गांवों में रहती है। कई ऐसे लोग हैं जो केवल 18 और 45 वर्ष की आयु के बीच के मजदूर हैं और वे टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कर सकते हैं।

श्री योगी ने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 18 हजार 125 नये मामले सामने आये है वहीं 26 हजार 712 ने महामारी के खिलाफ जंग जीत ली। राज्य में अब दो लाख छह हजार 615 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  हॉस्पिटल में शुरू हुई टेलीमेडिसिन की सुविधा

उन्होने कहा कि प्रदेश में संक्रमण के पीक 3.10 लाख से लगभग 1 लाख 04 हजार कम हैं। 30 अप्रैल से 11 मई के 11 दिनों में संक्रमण में आई यह कमी संतोषप्रद है। अब तक 13 लाख 40 हजार 251 प्रदेशवासियों ने कोविड को हराकर आरोग्यता प्राप्त की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टेस्टिंग के प्रति उत्तर प्रदेश प्रारंभ से ही एग्रेसिव नीति अपनाए हुए है। देश में सर्वाधिक टेस्ट करने वाला राज्य उत्तर प्रदेश ही है।अब तक चार करोड़ 51 लाख टेस्ट किए गए हैं जिनमें एक लाख आरटीपीसीआर टेस्ट सहित दो लाख 45 हजार टेस्ट विगत 24 घंटो में किए गए हैं। प्रयोगशालाओं की टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाये जाने की कार्यवाही तेज की जाए। जनपदों को प्रतिदिन डेढ़ लाख सैंपल एकत्रित कर प्रयोगशालाओं को भेजने का लक्ष्य दिया जाए।

श्री योगी ने कहा कि वर्तमान में 1,52,725 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए टेलीकन्सल्टेशन के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श की व्यवस्था को और बेहतर किया जाए। चिकित्सकों की संख्या, फोन लाइन की संख्या में बढ़ोतरी की जरूरत है।

CM योगी के एक्शन से कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, 24 घंटे में आए 20, 463 नए मामले

उन्होने कहा कि 45 वर्ष से अधिक और 18-44 आयु वर्ग के लोगों को कोविड सुरक्षा कवर प्रदान करने में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। अब तक 1,11,63,988 लोगों को पहली डोज और 29,35,607 लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। इस तरह एक करोड़ 40 लाख 99 हजार 95 कोविड वैक्सीन एडमिनिस्टर हुए हैं। प्रदेश के 18 जिलों में 18-44 आयु वर्ग के लोगों के 2,16,897 लोगों ने टीका-कवर प्राप्त कर लिया है, इनमें 49,744 लोग बीते 24 घंटों में वैक्सीनेट हुए हैं।

श्री योगी ने कहा कि ‘पीएम केयर्स’ के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार ने जिला मुख्यालयों पर क्रियाशील सभी सरकारी अस्पतालों पर प्लांट स्थापना के लिए प्रस्ताव मांगे हैं। ऐसे में जिला मुख्यालयों पर क्रियाशील जिला अस्पतालों, महिला चिकित्सालयों, सीएचसी स्तर पर आक्सीजन प्लांट स्थापना के प्रस्ताव तत्काल भेजा जाना उचित है। इस प्रकार पीएम केयर्स के सहयोग से 161 नवीन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना भविष्य के मद्देनजर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

उन्होने कहा कि किसी भी मृतक की अंत्येष्टि के लिए जल प्रवाह की प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल नहीं है। इस संबंध में धर्मगुरुओं से संवाद किया जाए, लोगों को जागरूक करने की आवश्यक्ता है। अंत्येष्टि की क्रिया मृतक की धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप ससम्मान किया जाए। अंत्येष्टि क्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक वित्तीय सहायता भी दी जा रही है।

यूपी के इस जिले में बनेगी Covaxine, 2 करोड़ डोज प्रतिमाह का होगा उत्पादन

श्री योगी ने कहा कि प्रदेश में मांग के सापेक्ष ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में 1014.53 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का वितरण किया गया है। इसमें रीफिलर को 619 एमटी और मेडिकल कॉलेजों को 313 एमटी ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व तक मेडिकल कॉलेजों में 300-350 मीट्रिक टन की मांग होती थी, सब वह खत कर 250-300 एमटी तक हो गई है। ऑक्सीजन वेस्टेज रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। बीते कुछ दिनों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में मांग बढ़ी है। इस संबंध में एसीएस होम के स्तर से आवश्यक कार्यवाही की जाए।

उन्होने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच ही ‘ब्लैक फंगस’ नाम की नई बीमारी का असर भी देखा जा रहा है। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा, राज्य स्तर पर गठित स्वास्थ्य विशेषज्ञों की परामर्शदात्री समिति से इस सम्बंध में विमर्श करें। इससे बचाव के लिए सावधानियां, लाइन ऑफ ट्रीटमेंट, तैयारियों आदि के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय को विस्तृत रिपोर्ट दी जाए।

अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर CM योगी ने नर्सों को दी बधाई और शुभकामनाएं

बीते 24 घंटो में चिकित्सा शिक्षा विभाग के विभिन्न अस्पतालों में 115 बेड , वाराणसी में डीआरडीओ अस्पताल में आईसीयू के 250 और लखनऊ के हज हाउस स्थित एचएएल हॉस्पिटल में आईसीयू के 100 बेड की बढ़ोतरी हुई है। जिलास्तर पर भी लगातार प्रयास हो रहे हैं। भविष्य की जरूरत को देखते हुए बेड बढ़ोतरी के लिए सभी विकल्पों पर ध्यान देते हुए कार्यवाही की जाए। चिकित्सा शिक्षा मंत्री स्तर से इसकी दैनिक समीक्षा की जाए।

श्री योगी ने कहा कि ऑक्सिजन प्लांट की स्थापना की कार्यवाही तेजी से की जाए। स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल एजुकेशन विभाग के अस्पतालों में स्थापित होने वाले प्लांट की कार्यवाही की दैनिक समीक्षा की जानी चाहिए। सहारनपुर में नए ऑक्सीजन प्लांट अगले दो दिन में चालू हो जाएंगे। चीनी विभाग द्वारा 75 जिलों में प्लांट स्थापना की कार्यवाही तेजी से की जा रही है। निजी क्षेत्र द्वारा भी ऑक्सिजन प्लांट स्थापित कराए जा रहे हैं, उन्हें नियमानुसार सभी आवश्यक सहूलियत प्रदान की जाए।

उन्होने कहा कि कुछ जिलों में अवैध शराब के सेवन से मृत्यु की घटनाएं हुई हैं। अवैध शराब की बिक्री पूरी तरह समाप्त करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए। प्रवर्तन की कार्यवाही मिशन मोड़ में हो।

Tags: cm yogionline registration for vaccinationup newsvaccination in up
Previous Post

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी  हॉस्पिटल में शुरू हुई टेलीमेडिसिन की सुविधा

Next Post

विपक्ष सिर्फ सरकार के कार्यों में कमी ढूंढने का प्रयास करता है : सुरेश खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
suresh khanna

विपक्ष सिर्फ सरकार के कार्यों में कमी ढूंढने का प्रयास करता है : सुरेश खन्ना

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

arrested

मोबाइल चोरी के आरोप में फ्लिपकार्ट के दो डिलीवरी ब्वाय को गिरफ्तार

07/02/2023
rape

पीएम स्वनिधि योजना के नाम पर पैसा वसूलने वाले तीन गिरफ्तार

24/05/2021
akshay kumar

‘लक्ष्मी’ के नए गाने ‘बमभोले’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आए अक्षय कुमार

04/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version