• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान की बांध में डूबकर मौत

Writer D by Writer D
15/09/2023
in क्राइम, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Four children drowned in the pond

Four children drowned in the pond

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बड़वानी/खरगोन। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के एक बांध में किसान की डूबकर (Drowning)  मृत्यु के मामले में आत्महत्या संबंधी आरोप के बाद पुलिस ने कहा कि इस घटना में आत्महत्या जैसी कोई बात प्रतीत नहीं होती है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार चाचरिया पुलिस चौकी के अधीन अन्यापानी गांव के एक किसान भीम सिंह के परिजनों ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात्रि आकर सूचना दी थी कि भीम सिंह घर से नहाने का कहकर गया था और अब तक लौटा नहीं है। अगले दिन परिजनों ने उसका शव खारक बांध में देखा और उसे वहां से निकाल भी लिया। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और उसका पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में उसके द्वारा आत्महत्या करने की घटना प्रतीत नहीं होती है। अभी तक कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला है। हालाकि उसकी मृत्यु पानी में डूबने (Drowning)  से हुयी है।

इस बीच खरगोन जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पुनर्वास तथा मुआवजा राशि संबंधी मांगों के लिए तीन दिन से धरना दे रहे जागृत आदिवासी दलित संगठन की ओर से आज जारी विज्ञप्ति में आरोप लगाया है कि डूब प्रभावित किसान भीम सिंह ने मुआवजा और पुनर्वास राशि नहीं मिलने के कारण खारक बांध में डूबकर आत्महत्या की है। संगठन का कहना है कि भीम सिंह उन 128 परिवारों में से है, जिनका संज्ञान कोर्ट और प्रशासन द्वारा अभी तक नहीं लिया गया। संगठन ने चेतावनी दी कि मुआवजा नहीं मिलने तक आंदोलन किया जाएगा।

मृत आदिवासी किसान भीम सिंह के पुत्र रेम सिंह ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया है कि उसके पिता ने मुआवजा राशि नहीं मिलने से परेशान होकर बांध में डूबकर आत्महत्या की है। रेम सिंह भी आंदोलन में शामिल है। उसने बताया कि 13 एकड़ जमीन डूब में आई है और इसके बदले आंशिक मुआवजा मिला है, जिससे 5 एकड़ जमीन खरीदी गई है।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि भीम सिंह के छह पुत्र और पांच पुत्रियों की शादी हो चुकी है। भीम सिंह के तीन पुत्र प्रेम सिंह, शांतिलाल और मंसाराम खरगोन जिले के मोहना में रहते हैं, जबकि तीन अन्य पुत्र भाव सिंह, अताराम और प्रेम सिंह अन्यापानी में निवास करते हैं। पुलिस का कहना है कि भीम सिंह नहाने के लिए खारक बांध में ही जाता था।

खरगोन के जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर डूब प्रभावितों की समस्या के निराकरण के लिए शिकायत निवारण प्राधिकरण बना है। वहां उनकी सुनवाई के बाद जो भी तय होगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर कोई भी कार्यवाही पेंडिंग नहीं है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डूब प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए गठित शिकायत निवारण प्राधिकरण खंडपीठ 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर पहुंच कर शिकायतों का निराकरण करेगी।

Tags: badwani newscrime newsmadhya pradesh newsNational news
Previous Post

नब्बे लाख की अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Next Post

दुष्कर्म मामले में आरोपी को सात वर्षों के कठोर कारावास की सजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

बहादुरी को सलाम! कैप्टन स्मित को इजराइल-अमेरिका से सम्मान

09/10/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

लापता रेशमा देवी की तलाश तेज, CM धामी ने दिए निर्देश

09/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का शुभारम्भ

08/10/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने ली कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक

08/10/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

08/10/2026
Next Post
Imprisonment

दुष्कर्म मामले में आरोपी को सात वर्षों के कठोर कारावास की सजा

यह भी पढ़ें

arrested

कान्हा गौशाला चौकीदार का हत्यारा पूर्व चौकीदार गिरफ्तार

13/02/2022
Encounter

पुलिस मुठभेड़ में पंखिया गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

22/09/2023
रक्षाबंधन

मां लक्ष्मी ने की थी रक्षाबंधन की शुरुआत

30/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version