• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारा लेकर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, शव लेकर बैल पहुंचा घर, मचा हड़कंप  

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
किसान की हत्या

किसान की गोली मारकर हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के बुपनिया गांव में खेतों से चारा लेकर लौट रहे एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि गांव के ही 2 युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। हत्या का पता परिजनों को उस वक्त लगा जब बैलगाड़ी को खींचते हुए बैल मृतक के शव को घर के सामने लेकर पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मृतक की पहचान बुपनिया गांव निवासी तिलक राज उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। तिलक राज कॉन्ट्रैक्ट बेस पर हुड्डा नहरी विभाग में बतौर बेलदार कार्यरत था। आज सुबह वह अपने पिता और भाई के साथ खेतों में चारा लेने गया था। उसके पिता और भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर की तरफ निकले थे। जबकि तिलक राज बैलगाड़ी में सवार होकर घर की ओर चल पड़ा था।

योगी सरकार का एक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव,ट्वीट कर दी जानकारी

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव के ही दो युवक जगते और भगते पहुंचे और तिलक राज पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। तिलक राज को 2 गोलियां लगी। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बैलगाड़ी में पड़े हुए शव को बैल स्वयं ही मृतक के घर के सामने लेकर पहुंच गया। इतना ही नहीं हमलावरों ने मृतक के पिता और भाई पर भी हमला करने की कोशिश की लेकिन वह बचकर निकलने में कामयाब हो गए।

मृतक के पिता जय भगवान ने बताया कि तिलक राज और उसके परिवार का गांव की ही एक अन्य परिवार के साथ कुछ समय पहले झगड़ा हो गया था। जिसके बाद हमलावर जेल चले गए थ। हमलावर कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे और बाहर आते ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

चीनी रक्षा मंत्री से मिल सकते हैं राजनाथ सिंह, मॉस्को में हैं दोनों रक्षा मंत्री

वहीं पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और तिलकराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया है। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन कर दिया है। हालांकि कोई भी पुलिस अधिकारी कैमरे के सामने भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।

Tags: 24ghante online.comcrime news in hindiFarmer shot deadhariyana crime newsNational newsकिसान की हत्याहरियाणा क्राइम न्यूज़
Previous Post

बागपत : खेत से लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

श्रीनगर : आतंकी हमले का खुलासा, ISJK के पांच आतंकी गिरफ्तार, दो एम्बुलेंस बरामद

Desk

Desk

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
आतंकी हमले का खुलासा

श्रीनगर : आतंकी हमले का खुलासा, ISJK के पांच आतंकी गिरफ्तार, दो एम्बुलेंस बरामद

यह भी पढ़ें

mohammad azharuddin

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने प्रदेश संघ के सदस्य खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

08/09/2020
Jitiya Vrat

जीवित्पुत्रिका व्रत में इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

04/10/2023
309 रनों का लक्ष्य

भारत को सिडनी टेस्ट में एक दिन में जीत के लिए बनाने होंगे 309 रन

10/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version