• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नालों के पानी से लहलहाएंगी किसानों की फसलें

Writer D by Writer D
03/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
crops

crops

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राज्य में बहने वाले नालों के पानी से अब किसानों की फसलें (Crops) लहलहाएंगी। राज्य सरकार जल्द इस योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी कर रही है। नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार को विभाग की समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev) ने इंजीनियरों को इस तरह का खाका तैयार करने के निर्देश दिये। जलशक्ति मंत्री (Swatantra Dev) का जोर नालों के पानी को नदियों में गिरने से रोकने और नाले के पानी का सिंचाई में इस्तेमाल किए जाने पर है।

जलशक्ति मंत्री (Swatantra Dev) ने कहा है कि इस योजना के निर्माण से न केवल नदियों में गिरने वाले नालों को रोका जा सकेगा बल्कि कृषि के लिए कम लागत में सिंचाई की व्यवस्था भी होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से प्रयोग के तौर पर इस योजना का खाका तैयार करने को कहा है। उन्होंने कहा कि नालों के आसपास की कृषि भूमि को सिंचाई के लिए जल मिलने से सिंचाई में खर्च होने वाले जल का भी संरक्षण हो सकेगा।

बैठक में उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश में बहने वाले 848 नालों की मॉनीटरिंग के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा है कि प्रत्येक नालों की निगरानी के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई जाए। कमेटी में नालों के आसपास रहने वाले लोग और समाज से जुड़े लोग सदस्य बनाए जाएं। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे विभाग राज्य में संचालित सभी एसटीपी संचालन की जांच भी करेगा।

विकास प्राधिकरण सीमा में आएगा गोकुल बलदेव क्षेत्र, CM योगी ने दिए आदेश

समीक्षा बैठक में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए इंजीनिरयरों से कहा कि नदियों में सीवर सीधे पहुंचा तो उनपर सख्त और बड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने इंजीनियरों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण और जल संवर्द्धन की दिशा में नए-नए प्रयोग करने से कतराएं नहीं।

बेहतर काम करने वाले इंजीनियरों को विभाग सम्मानित भी करेगा। उन्होंने इसी महीने से गंगा की सीसीटीवी से निगरानी की योजना को जमीन पर उतारने और हर एसटीपी की कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी के भी निर्देश दिये हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में नमामि गंगे की संचालित परियोजनाओं से नदियों की स्वच्छता में अभूतपूर्व परिर्वतन आए हैं। समीक्षा बैठक में जल निगम के एमडी बलकार सिंह और राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन कुमार समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: Lucknow Newsswatantra devup news
Previous Post

यमुना एक्सप्रेस-वे से 20 फीट नीचे गिरी BMW, कई टुकड़ों में मिला ड्राइवर का शव

Next Post

8 सितंबर से लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन, 32 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

रक्षाबंधन पर पनीर की खीर से कराएं भाई का मुंह मीठा, खाकर कहेंगे वाह

28/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Dhami
Main Slider

वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के सम्मान व कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री धामी

27/08/2026
Next Post
Jobs

8 सितंबर से लखनऊ में रोजगार मेले का आयोजन, 32 कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

यह भी पढ़ें

Bridge Collapsed

फिर से पुल हादसा! नहर पर बना ब्रिज भरभरा कर गिरा, आवागमन ठप

22/06/2024
SSP Amit Pathak

सादी वर्दी में निकले इस जिले के SSP, लापरवाही बरतने वालों पर हुई यह कार्रवाई

27/07/2021

GATE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंतिम दिन, इस महीने होगा एग्जाम

24/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version