• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोदी सरकार के आने के बाद किसान मुख्यधारा में शामिल हुए : योगी

Writer D by Writer D
09/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजादी के 70 साल बाद तक किसानों को केवल वोट बैंक समझा गया। सत्ता में बैठे लोगों की प्राथमिकता से और राजनीतिक एजेंडे से किसान नदारद थे। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद किसान मुख्य धारा में शामिल हुए और विकास में भागीदार बने।

बुधवार को किसान कल्याण मिशन का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए किसानों की आय दोगुना करने का संकल्प दोहराया। कानपुर रोड पर बंथरा स्थित विनायक स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने एक साथ प्रदेश के 825 ब्लॉकों में शुरू किसान कल्याण मिशन के तहत होने वाले फायदे गिनाए।

कांग्रेस 15 जनवरी को मनाएगी ‘किसान अधिकार दिवस’, राजभवन का करेगी घेराव

योगी ने कहा कि देश में जय जवान और जय किसान का नारा तो दिया गया, लेकिन इसके बावजूद किसान हाशिये पर था। 2014 में मोदी सरकार के आने पर किसान मुख्य धारा में शामिल हुए। इससे पहले किसानों की आत्महत्या की खबरें आती थीं, जबकि आज प्रगतिशील किसानों की खुशहाली की कहानियां आ रही हैं। यह बदलाव की शुरुआत है।

देश के हर किसान को आत्मनिर्भर बनाना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो कैबिनेट का सबसे पहला निर्णय किसानों के गन्ना भुगतान का रहा। पिछली सरकारों में धान और गेहूं की खरीद नहीं होती थी।

हमने लक्ष्य से अधिक खरीद की। विज्ञान केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे खेती और बेहतर हो रही है। सीएम ने किसान आंदोलन की ओर इशारा करते हुए कहा कि तमाम लोग किसानों को लेकर गलतफहमी पैदा कर रहे हैं। उन लोगों को अच्छा नहीं लग रहा कि किसान खुशहाल हों। दुग्ध उत्पादन में हम नंबर एक हैं। किसानों को सम्मान निधि प्रदान की गई।

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से भरी उड़ान, अब विमान लापता

कोरोना काल में किसानों के लिए काम किया गया। सीएम ने कृषि ढांचा बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि ग्राम पंचायतें अपने स्टोर बनाकर अनाज का भंडारण करें। इससे आय होगी और भटकना नहीं पड़ेगा। सीएम ने किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठा दुग्ध उत्पादन बढ़ाने को कहा। सीएम ने बुंदेलखंड में दुग्ध उत्पादन समिति का हवाला दिया जिसने डेढ़ करोड़ की आय की।

Tags: cm yogiFArmerfarmer protestup newsUP Politics
Previous Post

पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में निजी चालक की मौत, कमरे से मिला शव

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
5 killed as house roof collapses

संदिग्ध परिस्थितियों में निजी चालक की मौत, कमरे से मिला शव

यह भी पढ़ें

CM पुष्कर ने केदारनाथ धाम की पूजा-अर्चना, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

05/10/2021

मानव तस्करी मामले में यूपी एटीएस ने गिरोह के प्रमुख सरगना को दबोचा

14/12/2021
Naxalites

CRPF काफिले पर बड़ा नक्सली हमले, तीन जवान शहीद

21/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version