• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Farmers Protest: दिल्ली कूच नहीं करेंगे पंजाब के किसान, 10 को रोकेंगे ट्रेनें

Writer D by Writer D
04/03/2024
in पंजाब
0
Farmers

Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चंडीगढ़। एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बैठे पंजाब के किसान (Farmers) अब दिल्ली कूच नहीं करेंगे। वे हरियाणा के बॉर्डर पर ही डटे रहेंगे। हालांकि किसान संगठनों ने अन्य राज्यों के किसानों से छह मार्च को दिल्ली में जुटने की अपील की है। इसके साथ ही किसान 10 मार्च को देश भर में दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक ट्रेनें भी रोकेंगे।

रविवार को किसान नेताओं जगजीत सिंह डल्लेवाल व सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि पंजाब के खनौरी व शंभू बॉर्डरों से किसानों को हरियाणा सरकार की तरफ से आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। इसलिए छह मार्च को देश के अन्य राज्यों से किसान दिल्ली के लिए बसों व ट्रेनों के जरिये कूच करेंगे। वहां जंतर-मंतर पर किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे, लेकिन पंजाब के किसान शंभू व खन्नौरी बॉर्डरों पर ही धरना देंगे और अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ आंदोलन को मजबूत करने के लिए यहां पर किसानों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।

पंधेर ने साफ किया कि बॉर्डरों पर आंदोलन (Farmers Protest) जारी रहेगा, जब तक किसानों की जायज मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। पंधेर ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि कहा जा रहा था कि किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ ही दिल्ली धरना-प्रदर्शन करने क्यों आना चाहते हैं। अब किसान छह मार्च को बिना ट्रैक्टर-ट्रालियों के ही दिल्ली जा रहे हैं। उम्मीद है कि इन किसानों को केंद्र सरकार रास्ते में नहीं रोकेगी। उन्हें शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन करने दिया जाएगा।

Farmers Protest: दिल्ली कूच का फैसला टला, इस दिन होगा आगे की रणनीति का एलान

यह घोषणा खनौरी बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस की गोली से जान गंवाने वाले शुभकरण सिंह की अंतिम अरदास के दौरान उनके पैतृक गांव बल्लो में हुई बैठक में की गई। इस मौके पर हरियाणा से किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी, उत्तर प्रदेश से राकेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत और भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहा के अलावा मनजीत सिंह धनेर, बुर्ज सिंह गिल मौजूद थे। संयुक्त किसान मोर्चा 14 मार्च को देशभर के किसानों के साथ मिलकर दिल्ली के राम लीला मैदान या फिर जंतर-मंतर पर महापंचायत का आयोजन करेंगे।

Tags: chadigarh newsChandigarh Newsfarmers protestKisan andolanNational newsPunjab Newsshambhu border
Previous Post

मातम में बदली खुशियां, शादी में जा रहे तीन भाई-बहन की मौत

Next Post

इस सरकारी स्कीम में करें मात्र इतने रुपए निवेश, हर महीने होगी इतनी कमाई

Writer D

Writer D

Related Posts

BJP
Main Slider

पंजाब में BJP का बड़ा ऐलान, सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

25/08/2026
Fire breaks out in school bus full of children
पंजाब

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 43 मासूमों की जान

22/08/2026
CM Bhagwant Mann
Main Slider

पंजाब CM की पत्नी पर 5 करोड़ मांगने का आरोप, NHRC ने सरकार को भेजा नोटिस

22/08/2026
Charanjit Singh Channi
Main Slider

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी कर रहे 63 साल की उम्र में भी पढ़ाई, पीयू में दी एमए की परीक्षा

20/08/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

खेदां वतन पंजाब दियां-2026 का बड़ा प्लान, 10 लाख खिलाड़ियों को जोड़ने का लक्ष्य

19/08/2026
Next Post
Post Office

इस सरकारी स्कीम में करें मात्र इतने रुपए निवेश, हर महीने होगी इतनी कमाई

यह भी पढ़ें

Bade Miyan Chhote Miyan

इस दिन रिलीज होगी अक्षय कुमार-टाइगर श्राफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’

09/04/2024
Ramlala

नौतपा में रामलला पहन रहे हैं सूती कपड़े, दही और फलों का जूस का लग रहा भोग

27/05/2024
CM Yogi

रामभक्तों पर गोलियां चलाने वालों, अयोध्या में फिर से त्रेतायुग लौट आया है: सीएम योगी

04/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version