• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्किन की कई समस्याओं को दूर करेगी सौंफ

Writer D by Writer D
07/03/2025
in फैशन/शैली
0
Fennel

Fennel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों का मौसम आने वाला हैं जिसमें ऐसे आहार को शामिल किया जाता हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करें। ऐसा ही एक आहार हैं सौंफ (Fennel) जो अंदरूनी ठंडक प्रदान करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सौंफ स्किन को भी काई तरह के फायदे पहुंचाती हैं। जी हां, सौंफ में उपस्थिति विटामिन के, विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन बी6, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सोडियम, कॉपर, जिंक, पोटेशियम जैसे पोषक तत्व त्वचा को पोषित करते हुए इसकी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको सौंफ को चहरे पर इस्तेमाल करने के तरीकों से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में…

सौंफ (Fennel) और एलोवेरा

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास सौंफ और एलोवेरा का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को बारीक पीस लें और उसमें एलोवेरा को मिलाएं। अब पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। मिश्रण को तकरीबन 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगा रहने दें। अब अपनी त्वचा को साधारण पानी से अच्छे से धो लें। इससे ना केवल चेहरे पर चिपचिपाहट दूर हो सकती है बल्कि त्वचा खिली-खिली और बेदाग नजरि आ सकती है। ऐसे में यदि आपकी त्वचा पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे हैं तो इस पेस्ट से अपने निशानों को दूर कर सकते हैं।

सौंफ (Fennel) और दही

इस पेस्ट को बनाने के लिए आपके पास दही और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को उबाकर उसके पानी और सौंफ को ठंडा करें और उसमें दही को मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 20 से 25 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे ना केवल बढ़ती उम्र को रोका जा सकता है बल्कि एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से भी राहत दिला सकते हैं। झुर्रियों की समस्या को दूर करने में भी सौंफ आपके बेहद काम आ सकती है।

सौंफ (Fennel) और टी ट्री ऑयल

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास टी ट्री ऑयल की कुछ बूंद और सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को पानी में उबालें और उसके पानी और सौंफ को ठंडा होने दें और उसमें टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब बने मिश्रण को त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनट के लिए इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। इससे ना केवल चेहरे पर चिपकी गंदगी को दूर किया जा सकता है बल्कि मृत कोशिकाओं को भी दूर किया जा सकता है। बता दें कि इस पेस्ट से मुहांसों की समस्या से राहत मिल सकती है।

सौंफ (Fennel) का पाउडर और पानी

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपके पास केवल सौंफ का होना जरूरी है। अब आप सौंफ को दरदरा पीस लें और उसमें पानी को मिलाएं। अब एक दरदरा पेस्ट तैयार करें और त्वचा पर स्क्रब लगाएं। अब हल्के-हल्के हाथों से सर्कुलर तरीके से 15 से 20 मिनट तक स्क्रब करें और बीच-बीच में पानी की कुछ छींटे मारते रहें। उसके बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से त्वचा का ब्लड फ्लो भी बढ़ता है।

Tags: beauty benefits of fennelbeauty hacksBeauty tips
Previous Post

थ्रेडिंग के बाद होती है जलन, ये नुस्खे दिलाएंगे राहत

Next Post

फल से कहीं ज्यादा ताकतवर होता हैं उसका छिलका, जानें फायदा

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
benifts of banana

फल से कहीं ज्यादा ताकतवर होता हैं उसका छिलका, जानें फायदा

यह भी पढ़ें

Banana Peel

इस के छिलके से गायब हो जाएंगे फेस के दाग-धब्बे, ऐसे करें इस्तेमाल

13/09/2026
Nandgopal nandi

नागरिक उड्डयन मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट की पूजन कर वैक्सीनेशन का किया शुभारम्भ

17/05/2021
बाबरी विध्वंस केस का फैसला 30 सितंबर को Babri demolition case verdict 30 September

30 सितंबर को आएगा बाबरी विध्वंस केस का फैसला

16/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version