• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विद्युत चोरी करने पर 20 उपभोक्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

Writer D by Writer D
27/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
FIR lodge

FIR lodge

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रबन्ध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि0, ने 33/11 केवी उतरेठिया का रात्रि निरीक्षण किया जिसमें, अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि विद्युत उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति की जाय। उपकेन्द्र में इनकमिंग पैनल में कुछ कमियां भी पायी गयी जिसे ठीक कराने हेतु निर्देश दिये। इसी कम में प्रबन्ध निदेशक द्वारा आज 33/11 केवी उपकेन्द्र मलिहाबाद तथा मलिहाबाद तहसील का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियन्ता से विद्युत उपभोक्ताओं को अनवतर 24 घन्टे विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए। अनवरत विद्युत आपूर्ति प्रदान करने के  दृष्टिगत बागों के बीच से गुजर रही लाइनों को एबी केबल में परिवर्तित करने तथा लम्बे फीडरों की दूरी को कम करने हेतु प्राकलन बनाने के लिए निर्देशित किया। मलिहाबाद जोकि एक आईपीडीएस टाउन है। उसके हाई लॉस फीडर का निरीक्षण भी प्रबन्ध निदेशक द्वारा किया गया। इसी समय स्थानीय विद्युत उपभोक्ताओं से भी प्रबन्ध निदेशक द्वारा संवाद किया गया। वहां उपस्थित उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें लगभग 24 घन्टे विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो रही है।

मुख्य अभियन्ता, (वितरण) ट्रांस-गोमती, लेसा ने विभूतिखण्ड के 33/11 केवी उपकेन्द्र का रात्रि निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि सभी फीडरों एवं परविर्तकों के लोड सामान्य थे। कोई भी ट्रिपिंग विगत 24 घन्टे में नहीं हुई। सम्बन्धित अधिशासी अभियन्ता को विद्युत आपूर्ति की डेली मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। अधीक्षण अभियन्ता (प्रथम), राजभवन, ने कैन्ट क्षेत्र का रात्रि निरीक्षण किया। निरीक्षण में 11 केवी अटल रोड फीडर पर उर्जीकृत 400 केवीए परिवर्तक आर्मा प्रिंटिंग प्रेस और 250 केवीए करियप्पा रोड के परिवर्तक का लोड बैलेंस कराया गया।

चयनित गन्ना किसान ’’उत्तम गन्ना कृषक‘‘ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किये जाएगें

विद्युत नगरीय वितरण मण्डल-नवम् इन्दिरानगर के अधीक्षण अभियन्ता के नेतृत्व में 33/11 केवी उपकेन्द्र सेक्टर-14 ओल्ड इन्दिरानगर में नाईट पैट्रोलिंग हुई। उपकेन्द्र के सभी परिवर्तकों एवं फीडर पर लोड सामान्य था। विद्युत नगरीय वितरण मण्डल-तृतीय, लेसा सिस गोमती में हुआ 33/11 केवी न्यू राजाजीपुरम में अधीक्षण अभियन्ता द्वारा रात्रि निरीक्षण किया गया, जिसमें उपकेन्द्र के निर्धारित रजिस्टर पूर्ण करने तथा उपकेन्द्र के सभी पैनल हीटर को सही रखने हेतु निर्देश दिये गये।

अधिशासी अभियन्ता, रहीमनगर के नेतृत्व में जानकीपुरम् विस्तार के सेक्टर-6 में रात्रि निरीक्षण किया गया। उपकेन्द्र के सभी परिवर्तकों एवं फीडर पर लोड सामान्य था। अधिशासी अभियन्ता, विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-राजाजीपुरम ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र राजाजीपुरम् का रात्रि निरीक्षण किया गया। उपकेन्द्र के सभी फीडरों पर लोड सामान्य थे। अधिशासी अभियन्ता विनविख-यूनिवर्सिटी ने अधीक्षण अभियन्ता (षष्ट्म) के नेतृत्व में 33/11 केवी भीकमपुर विद्युत उपकेन्द्र का रात्रि निरीक्षण किया, जिसमें वीसीबी ट्रॉली की ओवर हॉलिंग कर उसे दोबारा चालू किया गया। उपकेन्द्र के सभी परिवर्तकों एवं फीडर पर लोड सामान्य था।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने की बाबा विश्वनाथ की आराधना, कॉरिडोर का किया निरिक्षण

विद्युत नगरीय वितरण खण्ड कानपुर रोड में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र आशियाना का रात्रि निरीक्षण किया। निरीक्षण में 630 केवीए लोकबन्धु चौराहे तथा 400 केवीए राममनोहर लोहिया के सामने स्थापित परिर्वतक का लोड सामान्य पाया गया। क्षेत्र का विद्युत लोड भी 50 प्रतिशत् कम था। अपट्रॉन खण्ड के अन्तर्गत लाइन हानियों को कम करने हेतु विशेष कॉम्बिंग अभियान चलाया गया जिसमें फासिल नगर, बीबीगंज, हातानूरबेग, सहादतगंज में 108 परिसरों की जांच हुई। जिसमें 05 विद्युत उपभोक्ताओं ने मौके पर ही विद्युत भार बढ़वाया तथा 11 विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत संयोजन विच्छेदित किया गया। जिन पर कुल बकाया रू0 2.42 लाख था। इसी क्रम में 20 उपभोक्ताओं द्वारा सीधे केबल डाल कर/मीटर बाई पास कर चोरी करते हुए पाये जाने पर विद्युत अधिनियम धारा 135 के अन्तर्गत एफ.आई.आर. दर्ज करायी गयी।

Tags: Lucknow News
Previous Post

चयनित गन्ना किसान ’’उत्तम गन्ना कृषक‘‘ प्रमाण-पत्र से सम्मानित किये जाएगें

Next Post

प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया अटल बिहारी बाजपेयी सभागार का लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post

प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया अटल बिहारी बाजपेयी सभागार का लोकार्पण

यह भी पढ़ें

Guava leaves

फल की पत्तियों के होते है कई फायदे

19/09/2025
kanwariyas

योगा कर रहे छह किशोरों को डंपर ने रौंदा, दो की मौके पर मौत, चार गंभीर

09/06/2023
petrol prices increased

फाइनल ईयर परीक्षा पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

18/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version