• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाकर किया बेहोश, फिर महिला से किया दुष्कर्म

Writer D by Writer D
16/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तरी जोन के मड़ियांव थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति से दोस्ती रखने वाले शख्स ने फायदा उठाकर पति को नशीला पदार्थ खिला दिया।

इसके बाद जब पति नशे में बेहोश हो गया तो वह पीड़िता के कमरे में जबरन घुस आया और उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने सोमवार रात केस दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसे मारा-पीटा भी था। पुलिस ने महिला का डाक्टरी परीक्षण  कराया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता मडियांव इलाके के अन्ना मार्किट ताड़ीखाना के पास अपने पति के साथ रहती है। सोमवार की देर रात रचित द्विवेदी नाम का शख्स महिला के घर शराब की बोतल लेकर आया। रचित महिला के पति का दोस्त है। महिला ने शराब की बोतल देखते ही रचित को वापस जाने के लिए कहा।

इसी बीच रचित ने महिला के पति को बुला लिया और उसके साथ शराब पीने चला गया। महिला का कहना है कि उसका पति और रचित शराब पीने लगे तब वह अपने कमरे में जाकर सो गयी। महिला का आरोप है कि इस दौरान रचित ने उसके पति को शराब के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और जबरन उसके कमरे में दाखिल हो गया।

इसके बाद रचित ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गयी। इस बारे में महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रचित को गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: crime newwsLucknow Newsup news
Previous Post

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Next Post

मंडप कार्यक्रम में करंट से दूल्हे की मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

UPI पेमेंट पर MDR चार्ज टला, दिवाली तक राहत

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज बसों का संचालन ठप, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

13/10/2026
Azam Khan
उत्तर प्रदेश

आजम खां से जेल में ED की पूछताछ, जौहर ट्रस्ट मामले में जांच तेज

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

CM योगी देंगे 60 हजार चौकीदारों को सौगात, हर महीने ₹1,000 बढ़ेगा मानदेय

13/10/2026
Main Slider

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

13/10/2026
Next Post

मंडप कार्यक्रम में करंट से दूल्हे की मौत, मातम में बदल गईं खुशियां

यह भी पढ़ें

shot to dead

सरेराह सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

09/03/2021
CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सीएम योगी ने की कलश स्थापना

26/09/2022
Swing

स्कूल में झूला गिरने से दो मासूम दबे, एक की दर्दनाक मौत

12/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version