• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सवारियों से भरे ऑटो को डंपर ने मारी टक्कर, पांच की मौत

Writer D by Writer D
05/05/2023
in उत्तर प्रदेश, बहराइच
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में बीती रात एक भीषण हादसा (Road Accident) हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत (Death) हो गई। वहीं दस लोग घायल हो गए हैं। घायलों में  चार की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के शिकार हुए लोग तिलक चढ़ाकर ऑटो से लौट रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है।

जानकारी के अनुसार, बहराइच के थाना हुजूरपुर के पुरैनी गांव निवासी मंशाराम की बेटी का तिलक लेकर उनके परिजन व रिश्तेदार ऑटो से थाना फखरपुर के रुकनापुर गांव पहुंचे थे। तिलक चढ़ाने के बाद देर रात करीब एक बजे जब ये लोग वापस अपने गांव पुरैनी जा रहे थे, उसी दौरान कैसरगंज हुजूरपुर मार्ग पर मदनी अस्पताल के पास डंपर ने टक्कर मार दी। इससे पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दस लोग घायल हो गए।

घटना के बाद अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद कोतवाली कैसरगंज के प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर दद्दन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को पहले स्थानीय कैसरगंज सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

नंद गोपाल नंदी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

मेडिकल कॉलेज के शुभम मिश्रा ने बताया कि घायलों में चार की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद फरार हुए डंपर चालक की पुलिस तलाश कर रही है। घायल बालक राजित राम ने बताया कि उसकी बहन की शादी है। हम लोग तिलक लेकर गए थे। जब वापस आ रहे थे तो डंपर ने टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही सभी लोग इधर-उधर जा गिरे। ऑटो में लगभग बीस लोग सवार थे।

अपर पुलिस अधीक्षक बोले- डंपर की पुलिस कर रही है तलाश

घटना को लेकर अपर पुलिस अधिक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि हुजूरपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव से कुछ लोग कैसरगंज के रुकनापुर गांव आए थे, वहां से वापस जा रहे थे। इसमें रात में एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें 5 लोगों की डेथ हुई है। सात लोग मेडिकल कॉलेज में एडमिट हैं। वहीं चार लोगों को चोट आई। दो लोगों को रेफर किया गया है। इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अज्ञात डंपर की तलाश की जा रही है।

Tags: accident newsBahraich Newsroad accident news
Previous Post

नंद गोपाल नंदी को मिली जान से मारने की धमकी, मचा हड़कंप

Next Post

आयुर्वेद विभाग में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, पूर्व निदेशक सहित 12 शिक्षकों पर आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Ayurveda

आयुर्वेद विभाग में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा, पूर्व निदेशक सहित 12 शिक्षकों पर आरोप

यह भी पढ़ें

जानिए लिपस्टिक के कौन से शेड आपके मेकअप लुक में लगाएंगे चार चांद

07/01/2022

MLC Election: दो सपा उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द, BJP की निर्विरोध जीत तय

22/03/2022
Raghav Juyal

मम्मी के सूट में नजर आए राघव जुयाल, तो यूजर्स ने लिये जमकर मज़े

30/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version