• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किन्नौर में जल प्रलय, बादल फटने से बाढ़ के हालात, कैलाश यात्रा स्थगित

Writer D by Writer D
05/08/2025
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
cloudburst in kinnaur

cloudburst in kinnaur

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। जिले के कई नालों में बाढ़ की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। कामरु, रिब्बा और तांगलिंग नाले में आई तेज बाढ़ के चलते भूस्खलन और भूमि कटाव की घटनाएं सामने आई हैं। इसी को देखते हुए कैलाश यात्रा स्थगित कर दी गई है। साथ ही रिब्बा नाले में आई बाढ़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बाढ़ किन्नर कैलाश पर्वत श्रृंखला में बादल फटने (Cloudburst) के कारण आई है। नाले के आसपास के सेब के बगीचों और जमीन को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने गाड़ियों को नाले से दूर कर दिया है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। रिब्बा गांव के ग्रामीण नाले से दूर हो गए हैं। बाढ़ से लोगों में डर का माहौल है। कामरु गांव के पास दोपहर करीब 12 बजे नाले में अचानक आई बाढ़ से आसपास का इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कैलाश यात्रा रुकी

हालांकि, इस दौरान किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। प्रशासन और पंचायत स्तर की टीमें स्थिति सामान्य होने के बाद नुकसान का जायजा लेंगी। तांगलिंग खड्ड में आई बाढ़ के चलते प्रसिद्ध किन्नर कैलाश यात्रा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। बाढ़ में खड्ड के ऊपर बने दो लकड़ी के पुल बह गए हैं, जिससे रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है। प्रशासन ने गणेश पार्क और तांगलिंग में रुके यात्रियों को वहीं रोक दिया है और आगे यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

बाढ़ से NH-5 बंद

रिब्बा नाले में बाढ़ आने से एनएच 5 पूरी तरह से बंद हो गया है, जिसके जल्द खुलने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद से ही हिमाचल में भी लोग काफी डरे हुए हैं। प्रशासन की लगातार बाढ़ वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि दुर्घटना की स्थिति में समय रहते लोगों को बचाया जा सके।

Tags: Himachal Pradesh
Previous Post

सरकार के लिए एक-एक व्यक्ति की जान अमूल्य: मुख्यमंत्री

Next Post

17 नगर निगम बने स्मार्ट सिटी, शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हुआ है क्रांतिकारी बदलाव

Writer D

Writer D

Related Posts

Cheese Balls
Main Slider

बचे हुए राजमा-चावल से बनाएं ये डिश, नोट कर लें विकास खन्ना की ये रेसिपी

21/05/2026
CM Yogi
Main Slider

प्रत्येक व्यक्ति का जीवन महत्वपूर्ण, समन्वित प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में लाएं कमीः मुख्यमंत्री

20/05/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

स्वच्छ भारत मिशन-Urban 2.0 की राष्ट्रीय समीक्षा बैठक में शामिल हुए एके शर्मा

20/05/2026
cm dhami
Main Slider

राहुल गांधी की टिप्पणी कांग्रेस की हताशा और गिरती राजनीतिक सोच को दर्शाती हैः सीएम धामी

20/05/2026
CM Nayab Singh Saini
Main Slider

शिकायतों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: सीएम नायब सिंह सैनी

20/05/2026
Next Post
CM Yogi

17 नगर निगम बने स्मार्ट सिटी, शहरों के साथ-साथ ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर में भी हुआ है क्रांतिकारी बदलाव

यह भी पढ़ें

Pistol Factory

अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक अभियुक्त गिरफ्तार

31/05/2022
dr. deepa sharma

मौत से पहले प्रकृति की खूबसूरती दिखा रही थी डॉ. दीपा, पीएम मोदी ने जताया दुख

26/07/2021
पीएम मोदी ने सी-प्लेन सेवा से भरी उड़ान PM Modi flies by sea plane from Kevadia to Sabarmati

पीएम मोदी ने केवड़िया से साबरमती के लिए सी-प्लेन सेवा से भरी उड़ान

31/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version