• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी खाद्य विभाग खुद संकट में, 32 जिलों में DSO के पद हैं खाली

Desk by Desk
15/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, लखनऊ, स्वास्थ्य
0
यूपी में 32 जिलों में DSO के पद हैं खाली

यूपी में 32 जिलों में DSO के पद हैं खाली

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में कोरोना काल बड़ी विकट स्थिति है। एक तरफ कोरोना की मार चल रही है तो दूसरी तरफ बाढ़ की है। जरूरतमंदों को राशन मिल जाए, सरकार की यही सबसे बड़ी प्राथमिकता है, लेकिन, इसे पूरा करने में लोहे के चने चबाने पड़ रहे हैं।

खाद्य विभाग में अफसरों का जबरदस्त टोटा है। स्थिति ये है कि उत्तर प्रदेश के लगभग आधे जिले ऐसे हैं, जहां जिला पूर्ति अधिकारी यानी डीएसओ के पद खाली चल रहे हैं। इनमें ज्यादातर प्रदेश के महानगर शामिल हैं।

प्रदेश के 75 में से  32 जिले एआरओ के सहारे

खाद्य विभाग की जितनी बड़ी जिम्मेदारी इन दिनों है, शायद ही इससे पहले कभी रही होगी। प्रवासी मजदूर बड़े पैमाने पर गांव लौटे हैं। इसके अलावा बाढ़ के कारण बहुतों की रोटी छिन गई है। ऐसे सभी लोगों को राशन मुहैया कराना जरूरी है। हो भी रहा है, लेकिन भारी चुनौतियों के साथ है।

स्कूलों की फीस पर बड़ी खबर, इस राज्य ने 25 परसेंट फीस माफी का सरकुलर जारी

प्रदेश के 75 में से 32 जिले ऐसे हैं, जहां डीएसओ के पद पर प्रभारी तैनात हैं। ऐसे सभी 32 जिलों में जूनियर अफसर एआरओ (एरिया राशनिंग अफसर) के सहारे काम चलाया जा रहा है। ऐसा पिछले लम्बे समय से चलता आ रहा है। स्थिति ये है कि डीएसओ के पद पर तैनात होने को योग्यता रखने वाले अफसर ही खाद्य विभाग में नहीं है। वहीं साल भर से प्रमोशन लटका है।

ग्रेड-1 के 29 पदों में से 25 पद खाली हैं

ये हाल प्रदेश के लगभग सभी बड़े शहरों का है। बड़े शहरों में ग्रेड-1 के डीएसओ तैनात किये जाते हैं। ग्रेड-1 के 29 पदों में से 25 पद खाली हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रेड-2 से ग्रेड-1 में प्रमोशन विभाग करा ही नहीं पाया। ग्रेड-2 के प्रदेश में 46 पद हैं। इनमें से 23 पद लोक सेवा आयोग से डायरेक्ट चयनित होकर भरे जाते हैं। बाकी के 23 एआरओ से प्रमोट होकर डीएसओ बनाये जाते हैं। इन 46 में से जिसकी सर्विस 5 साल की हो जाती है, वे ग्रेड-1 में प्रमोट होते हैं। प्रमोट होकर यही अफसर बड़े जिलों में जिला पूर्ति अधिकारी बनते हैं। ऐसे ही अफसरों की कमी से विभाग जूझ रहा है।

हालांकि उत्तर प्रदेश शासन ने जरूरत के हिसाब से नियमों को शिथिल करने के आदेश दिये थे लेकिन, डीपीसी अभी तक नहीं हो पाई है।

जूनियर अफसर को काम करने में क्या आती है दिक्कतें?

खाद्य विभाग में इंस्पेक्टर और एआरओ एसोसिएशन के महामंत्री त्रिलोकी नाथ चौरसिया ने कहा कि डीएसओ की बात अलग होती है। जिले में एआरओ भले ही डीएसओ का काम कर रहे हैं लेकिन, जिले के दूसरे अधिकारी जूनियर होने के नाते उनकी बातों को नजरअंदाज करते हैं। कामकाज पर इसका बुरा असर पड़ता है।

क्या कहना है विभाग का?

विभाग के मुखिया खाद्य आयुक्त मनीष चौहान कहते हैं कि अधिकारियों की विभाग में कमी नहीं है। बस प्रमोशन का टाइम पूरा होते ही वे प्रमोट हो जाएंगे। जैसे ही डीपीसी हो जायेगी, हमें कुछ और अफसर मिल जाएंगे।

Tags: 32 जिलों में DSO के पद हैं खालीDSO posts are vacant in 32 districtsFood department itself in crisisLucknow NewsRevealed UP Food department in crisis during covid 19 and flood situation 32 districts have no DSOखुलासा कोरोना काल और बाढ़ से जूझते UP में खाद्य विभाग खुद संकट में 32 जिलों DSO ही नहींयूपी की लेटेस्ट खबरेंयूपी ब्रेकिंग न्यूज़यूपी में 32 जिलों में DSO के पद हैं खालीयूपी में खाद्य विभाग खुद संकट में
Previous Post

स्कूलों की फीस पर बड़ी खबर, इस राज्य में 25 परसेंट फीस माफी का सरकुलर जारी

Next Post

पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही दिल्ली में खोलूंगा स्कूल : अरविंद केजरीवाल

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post

पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही दिल्ली में खोलूंगा स्कूल : अरविंद केजरीवाल

यह भी पढ़ें

Eyelashes

ऐसे बनाए पलकों को घना, बढ़ जाएगी आंखों की खूबसूरती

09/12/2025
CM Dhami

सीएम धामी ने शराब की नई दुकानें खोलने पर लगाई रोक, जानें पूरा मामला

11/04/2025
Bihar Board

आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

21/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version