• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
Tuesday, November 3, 2026
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व राजदूत की बेटी का सिर काटने से पहले किया गया था ‘टॉर्चर’, सामने आई यह वजह

Writer D by Writer D
27/07/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, क्राइम
0
noor mukadam

noor mukadam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान के एक पूर्व राजदूत की बेटी नूर मुकादम की बर्बर हत्या के बाद नागरिकों में आक्रोश है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच जांच अधिकारी ने इस मामले में चौंकाने वाली जानकारियां दी हैं।

जांच अधिकारी के मुताबिक हत्यारोपी जहीर जाफर ने इस्लामाबाद के एफ-7/4 सेक्टर में मृतक नूर मुकादम का सिर काटने से पहले उसे लोहे के हथियार से टॉर्चर किया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसकी रिमांड बढ़ाने की मांग की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नूर मुकादम का मर्डर आरोपी से ब्रेकअप को लेकर हुआ। आरोपी जहीर पीड़िता नूर से रिश्ता जोड़ना चाहता था लेकिन नूर ने इनकार कर दिया। जिसको आरोपी बर्दाश्त नहीं कर पाया। आरोपी ने पहले नूर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, फिर चाकू से नूर पर कई वार किए। इसके बाद आरोपी जहीर ने नूर का सिर काट दिया।

लगातार 10वें दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, जानें डीजल की कीमत बढ़ी या घटी

पुलिस की जांच में पता चला है कि नूर मुकादम बीते मंगलवार को आरोपी जहीर जाफर के घर पहुंची थीं। नूर सुबह से ही अपने पिता के संपर्क में नहीं थीं। आरोपी जहीर एक ड्रग एडिक्ट है। वहीं दोनों के बीच विवाद हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि जहीर ने कथित रूप से नूर को मार डाला।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुहैब बिलाल रांझा ने दो दिन की रिमांड बढ़ा दी थी। पुलिस को उसे सोमवार को कोहसर थाने में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को देर से कोर्ट में पेश किया।

शिकायतकर्ता के वकील शाह खरवार ने पाकिस्तानी अखबार डॉन को बताया कि पीड़ित परिवार को अदालत के बाहर समझौता करने के लिए मजबूर करने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हत्या की भयावहता को देखते हुए भी पाकिस्तान दंड संहिता (पीपीसी) की धारा 311 लागू नहीं की। उन्होंने कहा कि एफआईआर पीपीसी की धारा 302 के तहत दर्ज की गई थी, जो एक समझौता योग्य अपराध है और इसे एक समझौते के तहत सुलझाया जा सकता है।

सावन में जमकर बरसे बदरा, जलजमाव से कई जगह लगा जाम

मुकादम से पूछा गया कि क्या उनसे अदालत के बाहर समझौते के लिए संपर्क किया गया है, तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी तक किसी ने भी उनसे समझौता करने के लिए नहीं कहा है। उन्होंने कहा कि वो इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार जांच अधिकारी ने जज को बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद उसके पास से एक पिस्तौल, चाकू और लोहे का हथियार बरामद किया है। रिमांड की मांग करते हुए अधिकारी ने कहा कि पुलिस को आरोपी और मृतक लड़की के फोन की जांच करनी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि जहीर किसी और के संपर्क में था या नहीं।

हत्या से पाकिस्तान में राजनयिक मिशन और उसके कर्मियों की सुरक्षा पर सवाल उठा है। अफगानिस्तान विदेश कार्यालय ने पिछले सप्ताह एक बयान में कहा था कि पाकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत नजीबुल्लाह अलीखिल की 26 वर्षीय बेटी को 16 जुलाई को इस्लामाबाद में कुछ देर के लिए अगवा कर लिया गया और उन्हें यातना दी गई। इस घटना से दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक विवाद शुरू हो गया। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस्लामाबाद पुलिस को कथित अपहरण का कोई सबूत नहीं मिला।

Tags: # world newsinternational NewsNoor MukadamPakistan News
Previous Post

लगातार 10वें दिन स्थिर रहे पेट्रोल के दाम, जानें डीजल की कीमत बढ़ी या घटी

Next Post

दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी, PM मोदी से करेंगी मुलाक़ात, कांग्रेसी नेताओं से भी मिलने का प्लान  

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दीपोत्सव में श्रद्धालुओं को न हो परेशानी, व्यवस्थाएं समय से पूरी करें अधिकारी: मुख्यमंत्री

02/11/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग

02/11/2026
Main Slider

Deepotsav 2026: इस बार दीपोत्सव पर सिनेमैटिक रामायण, महसूस भी कीजिए

02/11/2026
Main Slider

दीपोत्सव पर सरयू तट बनेगा आस्था का केंद्र, 2147 अर्चक एक साथ करेंगे महाआरती

02/11/2026
Main Slider

हर परिवार को मिलेगी यूनिक ID, CM धामी ने शुरू किया देवभूमि परिवार पोर्टल

02/11/2026
Next Post

दिल्ली पहुंची ममता बनर्जी, PM मोदी से करेंगी मुलाक़ात, कांग्रेसी नेताओं से भी मिलने का प्लान  

यह भी पढ़ें

ईद उल अजहा की मुबारकबाद

जैसलमेर के होटल में कांग्रेसी विधायकों ने पढ़ी नमाज, ईज-उल-अजहा की दी मुबारकबाद

01/08/2020
क्यों इतना खतरनाक है इम्पर्सोनेशन स्कैम, दोस्त बनकर खाली कर रहा बैंक अकाउंट!

Impersonation Scam अलर्ट—दोस्त बनकर खाली कर रहे बैंक अकाउंट

06/12/2025

सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत: CM योगी

28/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version