• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘हर घर तिरंगा’ अभियान: उत्तर प्रदेश में लहराएंगे चार करोड़ तिरंगा झंडे

Writer D by Writer D
08/07/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
tricolor flags

har ghar tiranga

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ (har ghar tiranga) अभियान की शुरुआत की है। इसी के तहत उत्तर प्रदेश में भी 11 से 17 अगस्त तक चार करोड़ से ज्यादा तिरंगे ( tricolor flags) फहराए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस अभियान को जन अभियान बनाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में शुक्रवार को शासन के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।

इस अभियान को चलाने के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षकों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वयं सहायता समूहों, विभिन्न नागरिक संगठनों आदि का सहयोग लिया जाएगा।

सभी गांवों में हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ने के लिए संस्कृति विभाग जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक घर, दुकानों, कार्यालयों, स्कूलों और नलकूपों इत्यादि पर झण्डा फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करेगा। वहीं झण्डा बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को शामिल करते हुए ‘झण्डा निर्माण समूहों’ का गठन किया जाएगा। साथ ही स्थानीय टेलर और आईटीआई के प्रशिक्षकों की मदद भी ली जाएगी।

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 13 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

ये झंडे बिक्री के लिए सरकारी राशन की दुकानों पर उपलब्ध होंगे। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप केंद्रों पर जन जागरूकता के लिए पैम्फलेट, बैनर ,एलईडी वैन आदि के माध्यम से इस अभियान की जानकारी दी जाएगी। झंडे बनाने में खादी विभाग की भी अहम भूमिका रहेगी।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शुक्रवार को बैठक कर इसकी तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं सत्ता धारी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपने कार्यकर्ताओं से तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है। पार्टी कार्यकर्ता इस हर घर में तिरंगा लगाने का काम करेंगे।

Tags: Amrit Mahotsavhar ghar tirangaLucknow News
Previous Post

अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 13 श्रद्धालुओं की मौत, कई लापता

Next Post

गन्ना मूल्य भुगतान और चीनी उत्पादन में यूपी सबसे आगे: चौधरी

Writer D

Writer D

Related Posts

Uttar Pradesh tops with milk production of 38.8 million metric tons
उत्तर प्रदेश

देश में अव्वलः 38.8 मिलियन मीट्रिक टन दुग्ध उत्पादन के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर

05/08/2026
Matru Vandana Yojana
उत्तर प्रदेश

मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने बनाया नया कीर्तिमान, लक्ष्य से अधिक हुआ पंजीकरण

05/08/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की किसान रजिस्ट्री में बड़ी उपलब्धि, टॉप-10 में पहुंचा उत्तर प्रदेश

05/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का हर पात्र महिला को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए घर-घर अभियान शुरू

05/08/2026
Excise Department
उत्तर प्रदेश

यूपी में आबकारी विभाग का नया कीर्तिमान, 4 माह में 20,862 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

05/08/2026
Next Post
Sugarcane

गन्ना मूल्य भुगतान और चीनी उत्पादन में यूपी सबसे आगे: चौधरी

यह भी पढ़ें

राफेल की एंट्री

भारतीय वायुसीमा में राफेल की एंट्री, कुछ देर में अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग

29/07/2020
rooftop solar plants

लखनऊ ने रचा रिकॉर्ड: सौर ऊर्जा इंस्टॉलेशन में यूपी का नंबर-1 जिला

11/12/2025
RCB invites CM Vishnu Dev Sai for IPL

IPL की रौनक रायपुर में, RCB ने जर्सी भेंट कर CM साय को दिया खास न्योता

13/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version