• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुलंदशहर में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत, थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Writer D by Writer D
08/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
Poisonous Liquor

poisonous liquor

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जहरीली शराब का फिर टूटा कहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं। इनमें से छह लोगों की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीएम समेत कई थानों का पुलिस बल पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, मामला सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के जीत गढ़ी गांव का है। इस इलाके में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बिक्री होती है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोगों ने गुरुवार को शराब पी थी। शराब पीने से लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी घायल, हत्या के मामले में था वांछित

अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों की टीम ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। 15 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इस बीच मामले में थाना पुलिस की लापरवाही पर एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी समेत तीन लोगों को निलंबित कर दिया गया है। इस बीच गांव वालों ने आरोप लगाया है कि शराब माफिया और आबकारी विभाग की साठगांठ से जहरीली शराब बेचा जा रहा था।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर गांव पहुंची पुलिस ने शराब बेचने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बुलंदशहर के एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि मामला संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।

Tags: crime newspoisonous liquorup newsup news in hindiजहरीली शराब
Previous Post

पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान शातिर अपराधी घायल, हत्या के मामले में था वांछित

Next Post

बुलंदशहर: जहरीली अवैध शराब मामले में CM योगी का एक्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

‘ मेरे सपनों का उत्तराखंड’ में सीएम धामी ने युवा प्रतिभाओं से किया संवाद, तकनीक और इनोवेशन पर हुई चर्चा

18/09/2026
Main Slider

जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी

18/09/2026
Main Slider

योगी सरकार शनिवार को 818 अभ्यर्थियों को देगी नौकरी की सौगात, मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र

18/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

भूजल स्रोतों की जांच में यूपी ने देश में पहला स्थान हासिल किया, पंजाब-आंध्र प्रदेश को भी पीछे छोड़ा

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में यूपी राइज 2026: युवाओं को जॉब क्रिएटर बनाने की सार्थक पहल

18/09/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

बुलंदशहर: जहरीली अवैध शराब मामले में CM योगी का एक्शन

यह भी पढ़ें

Sidhu Moosewala

सिद्धू मूसेवाला केस सुलझाने वाले अफसरों की बढ़ी सुरक्षा, गैंगस्टर लखबीर लांडा ने दी थी धमकी

14/12/2022
dr. deepa sharma

मौत से पहले प्रकृति की खूबसूरती दिखा रही थी डॉ. दीपा, पीएम मोदी ने जताया दुख

26/07/2021
cow shelters

स्वावलंबी बनने के साथ प्राकृतिक खेती के संबल बनेंगे यूपी के गोआश्रय

06/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version