• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकार के चार साल: योगी बोले- UP बना निवेशकों की पहली पसंद, 56 हजार करोड़ का हुआ निवेश

Writer D by Writer D
19/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
yogi government

Yogi government

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आज चार साल पूरे हो गए हैं। अगले साल विधानसभा चुनाव होने से पहले इस मौके पर यूपी सरकार अपनी उपलब्धियों को गिना रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यूपी सीएम ने कहा कि प्रदेश में अब कोई दंगा नहीं होता है, जो सरकार की उपलब्धि है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य की श्रेणी से हटकर सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। यूपी सीएम ने कहा कि आज ईज़ ऑफ डूइंग की लिस्ट में भी यूपी नंबर दो है, हमने काफी लंबी छलांग लगाई है।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले यूपी में केंद्र की योजना को जगह नहीं दी जाती थी, अगर केंद्र सरकार की योजनाओं को पुरानी सरकार लागू करती तो बड़ा परिवर्तन हो सकता था। हमारी सरकार ने इन्हें मिशन मोड में लागू किया, प्रधानमंत्री आवास योजना के मोर्चे पर यूपी नंबर वन है।

In the last 4 years, UP has emerged as the growth engine of the country. We aim to make the state India’s biggest economy in terms of Gross State Domestic Product (GSDP): Chief Minister Yogi Adityanath on state government’s completion of 4 years pic.twitter.com/72saFBD8QP

— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2021

यूपी सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए लगातार काम किए हैं, किसानों को डेढ़ गुना तक एमएसपी दी गई है। यूपी में अब बिना किसी दिक्कत के पर्व और त्योहार मनाए गए हैं, चार साल में यूपी में कोई दंगा नहीं हुआ है। अपराधियों के खिलाफ यूपी में जो एक्शन लिया गया वो देश में एक मानक बना।

फैक्ट्री में एक सुरक्षाकर्मी का संदिग्ध परिस्तिथियों में शव बरामद, दूसरा मिला घायल

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि प्रदेश में अपराध के मामलों में कमी आई है, हमारी अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। यूपी सीएम बोले कि प्रदेश में किसानों के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं, फिर चाहे सिंचित भूमि को बढ़ाना हो या मंडी स्थलों के काम को पूरा करना हो। योगी आदित्यनाथ बोले कि 2017 में हमारी सरकार आई, उससे पहले कुछ गांव ऐसे थे जहां प्रदेश सरकार की कोई योजना का लाभ नहीं मिला था, लेकिन हमारी सरकार ने इन सभी गांव वालों को सुविधाएं मुहैया कराईं।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश में केंद्र के जल जीवन मिशन को तेजी से पूरा किया जा रहा है, जिससे गांव-गांव में पीने का शुद्ध पानी मिल रहा है। योगी ने जानकारी दी कि प्रदेश में आज 1535 थानों पर स्पेशल महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। प्रदेश में गायों के लिए आश्रित स्थल बनाए जा रहे हैं।

चार साल पूरे होने पर CM योगी ने जारी की सरकार की उपलब्धियों की ‘विकास पुस्तिका’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कभी यूपी में कोई निवेश नहीं करना चाहता था, लेकिन आज यूपी निवेश की पहली पसंद बना है। प्रदेश में करीब 35 लाख युवाओं को इनसे सीधे नौकरी मिली है। नए उद्योगों के लिए कई सारी छूट दी गई हैं, जिससे नए उद्योग लगने में आसानी हो रही है। कोरोना काल में प्रदेश में 56 हजार करोड़ रुपये का निवेश हुआ है।

कार्यकाल के चार साल पूरे होने पर योगी आदित्यनाथ ने कई अखबारों में लेख भी लिखा है, जिसमें उन्होंने सरकार के काम का जिक्र किया। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल के मैनेजमेंट, राम मंदिर के निर्माण, एक्सप्रेस-वे के जाल को अपनी उपलब्धि बताया है।

आपको बता दें कि यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 300 से अधिक सीटें मिली थीं, जिसके बाद पार्टी ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया था। बाद में 2019 में भी बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी, अब अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर भाजपा की नज़र है।

Tags: cm yogifour years of yogi governmentUP governmentup newsYogi News
Previous Post

फैक्ट्री में एक सुरक्षाकर्मी का संदिग्ध परिस्तिथियों में शव बरामद, दूसरा मिला घायल

Next Post

योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर जेपी नड्डा ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएं

30/10/2026
Deepotsav
Main Slider

दीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में UPSTDC की सौगात, छह घंटे में होंगे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन

30/10/2026
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आर.के. सिन्हा के निधन पर शोक जताया

30/10/2026
Next Post
JP Nadda congratulates Yogi Sarkar

योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर जेपी नड्डा ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

Brij Bhushan Singh

महिला पहलवानों के मामले में बृजभूषण शरण सिंह को मिली जमानत

20/07/2023
हाथरस केस Hathras case

हाथरस केस : कांग्रेस के दलित नेता पर राजद्रोह का मामला दर्ज

08/10/2020
सीएम योगी

सीएम योगी ने बहराइच को दी 333 करोड़ की सौगात

27/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version