• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एके शर्मा से सिंगापुर के ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री मिनिस्ट्री के सीनियर डायरेक्टर ने की मुलाकात

Writer D by Writer D
20/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
AK Sharma

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) से सिंगापुर के ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री मिनिस्ट्री के सीनियर डायरेक्टर फ्रांसिस चांग ने उनके 14-कालिदास मार्ग आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इण्डस्ट्री (सीआईआई) का अहम योगदान रहा। इस दौरान उ0प्र0 और सिंगापुर के बीच व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।

नगर विकास मंत्री  ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि चीन को प्राथमिक रूप से साधन सम्पन्न बनाने में सिंगापुर का अहम योगदान रहा है। सिंगापुर नई तकनीक के साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञता रखता है। इसका लाभ प्रदेश को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिंगापुर के साथ प्रदेश की पार्टनरशिप में उद्योगों को आधुनिक बनाने तथा विकसित करने, नई टाउनशिप बनाने, शहरों का व्यवस्थित विकास करने, स्मार्ट ट्रांसपोर्ट मोबिलिटी, री-यूज ऑफ वाटर सैनिटाइजेशन, वाटर प्यूरिफिकेशन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, इनफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक आदि के क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने पर बात हुई।

ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि चर्चा में प्रदेश की एमएसएमई इकाइयों के विकास, इनके उत्पाद को और बेहतर बनाने की बात हुई। कहा कि देश के लघु उद्योगों में 30 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा प्रदेश के एमएसएमई उद्योगों का है, जिनके बेहतर विकास से एवं अच्छी क्वॉलिटी के उत्पाद से प्रदेश को आर्थिक क्षेत्र में गति मिलेगी।

मुलायम सिंह दबे-कुचले लोगों के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले नेता थे: एके शर्मा

सिंगापुर के साथ मिलकर प्रदेश में इण्डस्ट्रियल पार्क, फ्लैटेड फैक्ट्री, प्लग एण्ड प्लो उद्योगों का विकास किया जायेगा। इससे प्रदेश को आर्थिक रूप से सम्पन्न बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में प्रदेश का अहम योगदान है। सिंगापुर के साथ व्यापारिक एवं औद्योगिक भागीदारी करके इसमें आगे बढ़ सकते हैं। फ्रांसिस चांग ने कहा कि सिंगापुर भारत के साथ अपने वर्षों पुराने रिश्तों को और मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औद्योगिक निवेश को बढ़ाकर दोनों के देशों के आर्थिक हितों को ऊँचाइयों तक ले जाना चाहता है। उत्तर प्रदेश में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भी सिंगापुर के उद्योगपति प्रतिभाग करेंगे और उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास में मदद करेंगे।

इस दौरान सिंगापुर के ट्रेड एण्ड इण्डस्ट्री मिनिस्ट्री की असिस्टेन्ट डायरेक्टर मुनाया ताहर और सीआईआई के डायरेक्टर जनरल  चन्द्रजीत बनर्जी उपस्थित थे।

Tags: ak sharmaLucknow News
Previous Post

5 करोड़ से अधिक दीयों की रोशनी में झिलमिलाए सैकड़ों गांव, मनाई गई जल दीपावली

Next Post

एके शर्मा ने आजमगढ़ एवं बरेली मंडल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की वर्तमान स्थित की समीक्षा की

Writer D

Writer D

Related Posts

cm yogi
उत्तर प्रदेश

एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 2026 को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री

10/03/2026
Sahara Media's Noida office to be attached
Main Slider

सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस होगा कुर्क, 3 इमारतों की होगी नीलामी

10/03/2026
Anand marriage
Main Slider

सिखों के आनंद विवाह रजिस्ट्रेशन के लिए नई नियमावली को कैबिनेट ने दी मंजूरी

10/03/2026
New Bridge on Ganga
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा नदी पर नए सेतु निर्माण को योगी कैबिनेट की मंजूरी

10/03/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा ने आजमगढ़ एवं बरेली मंडल के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों की वर्तमान स्थित की समीक्षा की

यह भी पढ़ें

Arrested

चोरी की बोलेरो जीप के साथ एक गिरफ्तार

07/06/2022
Train

अब पूरी ट्रेन होगी सीसीटीसी से लैस, रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ेगी सुरक्षा उपकरणों की संख्या

20/09/2023
cm dhami

सेना एवं विद्यार्थियों से जुड़े कार्यक्रम हमेशा नई ऊर्जा देते हैं: सीएम धामी

16/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version