• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जनभागीदारी के साथ यूपी में G-20 सम्मेलन संपन्न कराने के निर्देश

Writer D by Writer D
02/01/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
G-20

G-20

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फरवरी से अगस्त तक अलग अलग दिवसों में होने वाले G-20 सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने G-20 सम्मेलन के सभी आयोजनों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा है कि सभी आयोजनों में आम जनमानस खासकर बच्चों और युवाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा सुनिश्चित की जाए। इस वर्ष भारत में आयोजित हो रहे दुनिया के 20 दिग्गज देशों के समूह (G-20 ) के कई महत्वपूर्ण सम्मेलन देश के अलग अलग शहरों में आयोजित हो रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में तकरीबन एक दर्जन कार्यक्रमों का आयोजन होना है। वसुधैव कुटुम्बकम के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित हो रहे G-20 सम्मेलन में प्रदेश के बच्चों और युवाओं को खासतौर पर शामिल किया जाएगा।

13 बिंदुओं पर तैयार हो पूरा प्लान

G-20 सम्मेलन में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 13 बिंदुओं पर विशेष तौर पर कार्य करने के निर्देश दिये हैं। इनमें G-20 स्वच्छता प्रतिस्पर्धा, चौराहों को G-20 के आधार पर तैयार करना, G-20 के आधार पर स्मारकों की साज-सज्जा, पुस्तक मेला, नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम, क्राफ्ट्स मेला, G-20 मैरॉथन, G-20 स्पोर्ट्स लीग, योगा चैलेंज, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में विषयगत संगोष्ठियां, क्विज, निबंध और स्लोगन राइटिंग के अलावा सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार को प्रमुखता से करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि स्कूलों-कॉलेजों में बच्चों को G-20 सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताया जाए। वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव और G-20 के उद्देश्यों से बच्चों को परिचित कराया जाए। साथ ही वसुधैव कुटुम्बकम के ध्येय वाक्य से भी बच्चों और युवाओं को परिचित कराते हुए, उनसे इस विषय पर रचनात्मक कार्य कराए जाएं।

ध्येय वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम का हो व्यापक प्रचार-प्रसार

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि वसुधैव कुटुम्बकम और एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य के ध्येय के साथ आयोजित हो रहे G-20 सम्मेलन को लेकर शहरों को विशेष तौर पर सजाया-संवारा जाए। खासकर उन शहरों पर विशेष फोकस रखा जाए, जहां-जहां अलग अलग दिवसों पर G-20 सम्मेलन से जुड़े आयोजन होने हैं। इनमें लखनऊ, आगरा, वाराणसी और ग्रेटर नोएडा में सौंदर्यीकरण और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें।

यूपी पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी का दिखा असर, नव वर्ष पर नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शहरों में ज्यादा से ज्यादा जगहों पर G-20 के लोगो और ध्येय वाक्य का प्रदर्शन किया जाए। साथ ही ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व के स्थानों और इमारतों पर G-20 सम्मेलन को प्रदर्शित करने वाले लोगो और ध्येय वाक्य को सुंदर ढंग से सजाया जाए। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों का भी सौंदर्यीकरण करते हुए G-20 के लोगो, झंडे आदि लगाए जाएं। यही नहीं G-20 आयोजन वाले शहरों में मौजूद पर्यटन स्थलों पर ऑडियो-विजुअल माध्यम से सम्मेलन का प्रचार प्रसार किया जाए। साथ ही नगरों में प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाए, जिसमें G-20 सम्मेलन की मूल भावना का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक हो सके। प्रदर्शनियों में स्थानीय शिल्पकारों और कलाकारों को शामिल करते हुए उन्हें G-20 सम्मेलन पर आधारित कलाकृतियां और शिल्प बनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

Tags: G-20G-20 conferenceG-20 in upG-20 SummitLucknow Newsup newsYogi News
Previous Post

यूपी पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी का दिखा असर, नव वर्ष पर नहीं हुई कोई अप्रिय घटना

Next Post

वूमेन पावर लाइन 1090 ने 96 फीसदी शिकायतों का किया निस्तारण

Writer D

Writer D

Related Posts

US Ambassador Sergio Gor arrives in Kashmir
Main Slider

कश्मीर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- ‘J&K भारत का अहम हिस्सा’

19/08/2026
Ashu Malik-Imran Masood
उत्तर प्रदेश

चाय-पकौड़ी पर तकरार! इमरान मसूद और आशु मलिक की बैठक में भिड़ंत

19/08/2026
Mayawati-Satish Chandra Mishra
उत्तर प्रदेश

BSP ने फूंका चुनावी बिगुल! सतीश चंद्र मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

19/08/2026
UP-Japan Investment Meet-2026
Main Slider

जापानी तकनीक और यूपी की औद्योगिक क्षमता से बनेगा निवेश का नया अध्याय

19/08/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

19/08/2026
Next Post
1090

वूमेन पावर लाइन 1090 ने 96 फीसदी शिकायतों का किया निस्तारण

यह भी पढ़ें

chargesheet

विद्युत ट्रांसमिशन लाइनों के विस्तार में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले पायदान पर

22/05/2024
ITI allahabad

IIIT में बीटेक आईटी के 5 छात्रों को 51-51 लाख रुपये का सैलरी पैकेज

28/11/2020
Black heads

ब्लैकहेड्स से दादी मां के ये जादुई नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

17/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version