• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

G20 Summit: आने वाले मेहमानों के स्वागत के लिए सज रही काशी

Writer D by Writer D
07/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
G20 Summit

G20 Summit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। G-20 शिखर सम्मेलन की बैठकों को लेकर चल रही तैयारियों में काशी को सजाने और संवारने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के सामने काशी की नये सिरे से ब्रांडिंग और स्थानीय पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन के साथ प्रदेश और केन्द्र सरकार के भी अफसर जुटे हुए हैं।

इसके लिए शहर की सड़कों और उससे सटे पार्कों को नये सिरे से सजाने और संवारने का कार्य चल रहे हैं। सुंदरीकरण के कार्य और मेहमानों के लिए हो रही सजावट स्थानीय नागरिकों को भी भाने लगी है। लोग इसकी जमकर सेल्फी भी ले रहे हैं।

जी—20 सम्मेलन में सजावट

बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, शिवपुर मार्ग, चौकाघाट से पड़ाव, नमोघाट सहित अन्य जगहों पर 30 डबल साइड बैकलिट एलईडी यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। ये यूनिपोल मेहमानों का खास अंदाज में स्वागत करते दिखेंगे।

उल्लेखनीय है कि G-20 सम्मेलन की वाराणसी में छह बैठकें होनी हैं। इसमें पहली बैठक 17 से 19 अप्रैल के बीच होगी। पहली बैठक में कृषि पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव सहित कृषि उत्पादों के उत्पादन बढ़ाने को लेकर 32 देशों के 80 कृषि वैज्ञानिक विमर्श करेंगे। इसमें भारत के भी लगभग 80 कृषि वैज्ञानिक भागीदारी करेंगे। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, पं. दीन दयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल बड़ालालपुर और ताज होटल में होने वाले जी-20 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां अन्तिम दौर में है। स्थानीय अफसरों के अनुसार 17 से 19 अप्रैल तक तीन दिवसीय एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी।

जी—20 सम्मेलन में सजावट

इस बैठक के बाद जून माह में G-20 की यूथ ट्वेंटी समिट का आयोजन होगा। इसके बाद अगस्त माह में चार अलग-अलग समूह की बैठक काशी में होगी। सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को पर्यटन विभाग की ओर से गंगा आरती के अलावा सारनाथ और काशी विश्वनाथ धाम का भ्रमण कराया जाएगा।

Tags: G20 SummitUP Newssvaranasi news
Previous Post

कालाढूंगी को सीएम धामी ने दी 95 करोड़ की सौगात, 36 योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Next Post

भारत का पुरातन वैभव पुनः लौट रहा: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

बहन-बेटियों के साथ इज्जत से पेश आओ, वरना अगले चौराहे पर यमराज इंतजार करते मिलेंगे : योगी आदित्यनाथ

22/05/2026
Next Post
CM Dhami

भारत का पुरातन वैभव पुनः लौट रहा: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Varanasi serial blasts

वाराणसी सीरियल ब्लास्ट: वलीउल्लाह को फांसी की सजा, 16 साल पहले हुई थी 20 मौत

06/06/2022
MiG-21

एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश, चार की मौत

08/05/2023
Corona

देश पर मंडराया कोरोना का खतरा, 3 दिन में मिले 39 विदेशी पॉजिटिव

28/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version