• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गदर-2 की टीम ने सीएम योगी से की मुलाकात, टीम ने कहा- मुख्यमंत्री ने अभिभावक की तरह दिया स्नेह

Writer D by Writer D
23/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मनोरंजन, लखनऊ
0
CM Yogi

Gadar-2 team met CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। गदर-2 की टीम बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। टीम में फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, मनीष वाधवा, गौरव चोपड़ा समेत अन्य कलाकार शामिल रहे।

इस दौरान टीम ने सीएम योगी (CM Yogi) की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल अभिभावक की तरह स्नेह दिया। वहीं फिल्म के निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के माहौल में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर-2 की शूटिंग के दौरान के अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान यहां के प्रशासन ने जिस तरह से सहयोग किया, ऐसा सहयोग देश के किसी अन्य राज्य में नहीं मिलता है। प्रशासन ने शूटिंग के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम कर रखे थे, जहां ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता पड़ी वहां ट्रैफिक को डायवर्ट किया। हमारी टीम को कहीं भी भीड़ या हूटिंग का सामना नहीं करना पड़ा। यही वजह है कि आज निर्माता और निर्देशक उत्तर प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को प्राथमिकता दे रहे हैं।

Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग पर सीएम योगी ने दी देश को बधाई, कहा- हमने एक असंभव कार्य कर दिखाया

उत्तर प्रदेश की फिल्म सिटी पर अपनी बात रखते हुए निर्माता और निर्देशक अनिल शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कला की जननी है। यह भूमि लीलाधारी भगवान श्री कृष्ण की है। पूरी दुनिया में उनके जैसा कलाकार कोई नहीं हुआ। नोएडा में स्थापित हो रही फिल्म सिटी उत्तर प्रदेश समेत आसपास के राज्यों के कलाकारों को बड़ा अवसर प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि सीएम योगी जिस तरह से कला को प्रोत्साहन और कलाकारों को सम्मान दे रहे हैं, उसे देखते हुए यह प्रतीत होता है कि आज कला समेत हर क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल है।

Tags: cm yogigadar 2Lucknow News
Previous Post

सीएम धामी ने ‘एक देश संकल्प गौमाता राष्ट्रधर्म’ महोत्सव में किया प्रतिभाग

Next Post

पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
Main Slider

1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

30/05/2026
Rajnath Singh
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- सीएम योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान

30/05/2026
hindi patrakarita divas
Main Slider

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: ‘उदन्त मार्तण्ड’ से डिजिटल युग तक का सफर

30/05/2026
Keshav Prasad maurya
Main Slider

नौसेना शौर्य वाटिका’ भावी पीढ़ियों के लिए बनेगी ज्ञान, प्रेरणा और देशभक्ति का केंद्र: उप मुख्यमंत्री

30/05/2026
Heavy Rain
Main Slider

UP से उत्तराखंड तक आफत की बारिश, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

30/05/2026
Next Post
Murder

पेट्रोल पंप मालिक की गोली मारकर हत्या

यह भी पढ़ें

Mining Collapse

Sonbhadra Mining Collapse: अब तक 6 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

17/11/2025
courier company looted in lucknow

बेखौफ बदमाशों ने कोरियर कंपनी कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूटे

03/03/2021
Crocodile

मगरमच्छ ने लड़की को बनाया निवाला

13/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version