• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत चार गिरफ्तार

Writer D by Writer D
07/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
fraudster arrested

fraudster arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने सरकारी नौकरी में भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का खुलासा कर गैंग सरगना सहित चार अभियुक्तों को वाराणसी से गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपियों में रामानुज भारद्वाज उर्फ सुरेश निवासी खरगीपुर, थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी, अजय कुमार गौतम निवासी उन्दी, थाना शिवपुर, वाराणसी, अनिल भारती निवासी भौनी, थाना शिवपुर, वाराणसी और विश्वेश मिश्रा निवासी एमए-बी-6एल करौंदी, थाना लंका, वाराणसी हैं। इनके पास से 5 मोबाइल फोन, 8 रेलवे व सचिवालय में भर्ती के लिए फर्जी तरीके से तैयार नियुक्ति पत्र, 3 बैंक चेक, लैपटाप, 6000 रुपये नगद और 2 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। इनकी गिरफ्तारी वाराणसी के सिंहपुर चौराहा रिंग रोड से की गयी है।

दरअसल, कुछ दिनों से एसटीएफ को वाराणसी एवं इसके आस-पास के जनपदों में सचिवालय, बीएचयू, रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर एक गिरोह के सक्रिय होने की इनपुट मिलिट्री इन्टेलीजेन्स (एमआई) वाराणसी से मिली थी। इस संबंध में एक टीम सुरागरसी में लगायी गयी थी। पुलिस टीम ने सुरागरसी की तो पता चला कि रेलवे विभाग एवं लखनऊ सचिवालय एवं बीएचयू वाराणसी में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का सरगना रामानुज भारद्वाज उर्फ सुरेश अपने गैंग के साथियों के साथ थाना सारनाथ रिंगरोड पर सिंहपुर चैराहे के पास खड़ा है और कुछ लड़को को सरकारी नौकरी में भर्ती के नाम पर ठगी करने के लिये उन्हें बुलाया है। इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी की।

मादक तस्कर को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में डायजापाम पाउडर बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में पता चला कि इनका एक संगठित गिरोह है और यह वर्ष 2017 से सक्रिय हैं। ये लोग इण्टरनेट पर सरकारी नौकरी की वेबसाइट चेक किया करते थे। इसके उपरान्त इन लोगों द्वारा वाराणसी के थाना लंका क्षेत्रान्तर्गत सुन्दरपुर स्थित मैटिक्स कम्प्यूटर के मालिक विश्वेश मिश्रा से सम्पर्क किया गया और उसे पैसा का लालच देकर बीएचयू की फर्जी वेबसाइट और उप्र शासन के सचिवालय की फर्जी वेबसाइट बनवायी गयी।

इसके उपरान्त इन लोगों द्वारा यह पता लगाया जाता था कि किस-किस सरकारी विभाग में भर्तियां निकली है। भर्तियों का विज्ञापन निकलने के उपरान्त इन लोगों द्वारा विज्ञापन का स्क्रीनशॉट लेकर इच्छुक अभ्यथियों को व्हाट्सअप पर भेजकर फार्म भरने के लिये कहा जाता था। अभ्यर्थियों द्वारा संबंधित विभाग के विज्ञापन के अनुसार फार्म भरा जाता था। इसके उपरान्त इन्हें भर्ती करवा देने का झांसा देकर इनसे 05-05 लाख रुपए की मॉंग करते थे और एडवान्स के रूप में कुछ पैसा मिलने के उपरान्त अभ्यर्थियों को पूर्व से तैयार की गयी फर्जी वेबसाइट उपलब्ध कराते हुये अभ्यर्थियों को बताया जाता था कि भर्ती का रिजल्ट वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है, आपलोग अपना-अपना नाम देख लिजिये।

साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

वेबसाइट पर नाम देखने के उपरान्त अभ्यर्थियों द्वारा विश्वास करने के उपरान्त शेष पैसा इन्हें दे दिया जाता था। अभ्यर्थियों द्वारा कुछ दिनों के उपरान्त नियुक्ति पत्र के बारे में पूछने पर इन लोगों द्वारा कूटरचित नियुक्ति पत्र तैयार कर रजिस्टर्ड पोस्ट से भेज दिया जाता था।

Tags: crime newsLucknow Newsup newsup stf
Previous Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, ED करेगी फिर से पूछताछ

Next Post

कछुओं की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार,1300 जीवित कछुए बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dandruff
Main Slider

डैंड्रफ हो जाएगी गायब, करें इस फल का इस्तेमाल

06/09/2026
Main Slider

बारिश में स्किन प्रॉबलम रहेंगी दूर, करें इन पत्तियों का इस्तेमाल

06/09/2026
Digital Liabrary
उत्तर प्रदेश

गांवों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ रही योगी सरकार, डिजिटल लाइब्रेरी से लेकर पंचायत उत्सव भवन तक पर जोर

05/09/2026
Sports Science and Injury Management Centre being built in Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का खेल प्रतिभाओं को बड़ा तोहफा, लखनऊ में बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

05/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के प्रयासों से मजबूत हो रही शिक्षक प्रशिक्षण व्यवस्था, 17 डायटों में वरिष्ठ प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य का प्रभार

05/09/2026
Next Post
arrested

कछुओं की तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार,1300 जीवित कछुए बरामद

यह भी पढ़ें

Pasta

बनाएं Red Sauce Pasta, बच्चों के चेहरे पर आएगी मुस्कान

12/01/2022
जयपुर में लोकार्पण

पीएम मोदी वर्चुअल समारोह में आज करेंगे पत्रिका गेट का लोकार्पण

08/09/2020
JDU has expelled 11 leaders from the party.

चुनाव से पहले JDU का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री समेत 11 नेताओं को पार्टी से किया आउट

25/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version