• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुरी के जगन्नाथ मंदिर का ध्वज पताका लेकर उड़ा गरुड़, लोगों ने जताई अनहोनी की आशंका

Writer D by Writer D
15/04/2025
in Main Slider, धर्म, राष्ट्रीय
0
Jagannath Mandir

Jagannath Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरी। ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Mandir) एक बार फिर श्रद्धालुओं और सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया कि एक गरुड़ मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र ध्वज को अपने पंजों में दबाकर उड़ रहा है। ये नजारा ना केवल हैरान कर देने वाला है बल्कि कई लोगों के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक संकेतों से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गरुड़ मंदिर के शिखर पर चक्कर लगाते हुए उस ध्वज को लेकर उड़ रहा है, जिसे हर दिन विशेष विधि से बदला जाता है। इस घटना को कुछ लोग भगवान जगन्नाथ की लीला मान रहे हैं, वहीं कई लोग इसे अपशकुन से जोड़कर आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं में हलचल

वीडियो में गरुड़ को मंदिर के चारों ओर उड़ते और ध्वज को पकड़े देखा गया, जिससे भक्तों में उत्सुकता और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। कई यूजर्स ने इसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि, अभी तक मंदिर प्रशासन ने इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ स्थानीय पुजारियों का कहना है कि ये घटना एक साधारण प्राकृतिक घटना हो सकती है। लेकिन श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और मंदिर की परंपराओं को देखते हुए ये मामला लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी हुई हैं रहस्यमयी घटनाएं

ये पहली बार नहीं है जब मंदिर के ध्वज से जुड़ी कोई रहस्यमयी घटना हुई हो। साल 2020 में मंदिर के ध्वज में बिजली गिरने से आग लग गई थी और कुछ ही समय बाद कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे पहले की घटनाओं से जुड़े भय ने इस बार की घटना को और रहस्यमयी बना दिया है।

क्या ये ध्वज जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Mandir) का ही था?

स्थानीय लोगों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये स्पष्ट नहीं है कि गरुड़ द्वारा पकड़ा गया ध्वज वास्तव में जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Mandir) का था या किसी अन्य निकटवर्ती मंदिर का। हालांकि, इसके बावजूद इस घटना ने भक्तों की भावनाओं को गहराई से प्रभावित किया है। जगन्नाथ मंदिर के ध्वज से जुड़ी एक सबसे रहस्यमयी बात ये है कि हवा की दिशा कोई भी हो, ध्वज हमेशा एक ही दिशा में लहराता है। ये विज्ञान की सामान्य समझ को चुनौती देता है। वैज्ञानिक भी अब तक इस रहस्य का कोई ठोस जवाब नहीं दे पाए हैं।

क्यों बदला जाता है मंदिर (Jagannath Mandir) का पवित्र ध्वज

मंदिर में प्रतिदिन एक विशेष पुजारी लगभग 45 मंज़िल ऊंचे शिखर पर चढ़कर ध्वज बदलता है। मान्यता है कि अगर किसी दिन ध्वज नहीं बदला गया, तो मंदिर 18 सालों तक बंद हो सकता है और अगर जबरदस्ती खोला गया तो प्रलय आ सकता है। एक कथा के अनुसार, एक बार एक भक्त को सपने में भगवान ने संकेत दिया कि मंदिर का ध्वज फट गया है। जब पुजारी ने देखा तो वो सच निकला। तभी से ये परंपरा शुरू हुई कि हर दिन नया ध्वज फहराया जाएगा। ये भी माना जाता है कि पुराना ध्वज नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है, इसलिए उसे हटाना अनिवार्य है।

Tags: Jagannath Mandir
Previous Post

बस ने ऑटो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, आठ की हालत नाजुक

Next Post

नौनिहालों को मिलेगी ‘सुनहरी शुरुआत’, ‘बालवाटिका अभियान’ का होगा आगाज

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Next Post
Balvatika

नौनिहालों को मिलेगी 'सुनहरी शुरुआत', 'बालवाटिका अभियान' का होगा आगाज

यह भी पढ़ें

कोतवाली के अंदर युवक ने काट ली गर्दन Young man beheaded inside the police station

कोतवाली के अंदर पुलिस कस्टडी में युवक ने काट ली गर्दन, मचा हड़कंप

28/08/2020
alexei navalny

पुतिन विरोधी नवेलनी की मुश्किलें बढ़ी, दर्ज किए गए नए आपराधिक मामले

30/12/2020
Budget 2021

Budget 2021: वित्त मंत्री ने किया कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये का ऐलान

01/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version