• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर एक माह में रिपोर्ट दें: सीएम योगी

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) की तैयारियों के तहत राज्य के सभी जिलाधिकारियों (डीएम) को एक महीने के भीतर निवेश से संबंधित रिपोर्ट जमा करने का निर्देश जारी किया है।

श्री योगी (CM Yogi)ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को निवेश केंद्रित समीक्षा बैठकें आयोजित करने और हर स्तर पर जवाबदेही तय करने का भी निर्देश दिया है ताकि जीबीसी के माध्यम से अधिक संख्या में निवेश परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जा सके।

गौरतलब है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 (GIS-23) के दौरान उत्तर प्रदेश को 36 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिले थे। इस अवधि के दौरान निवेशकों ने राज्य के सभी 75 जिलों में निवेश करने में गहरी रुचि दिखाई थी।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)ने उच्चस्तरीय बैठक में सभी जिलाधिारी और जिला उपायुक्तों को निवेशकों के लिए जमीन बैंक के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराने पर फोकस करने का निर्देश दिया। उन्होंने जीबीसी को जीआईएस-23 की तरह भव्य बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया और उन्हें अत्यधिक पारदर्शिता के साथ काम करने और लंबित मामलों को जल्द से जल्द खत्म करने का निर्देश दिया।

उन्होंने (CM Yogi)कहा कि राज्य में मौजूदा माहौल निवेश के लिए सबसे अच्छा है। श्री योगी ने कहा, “मिर्जापुर, कासगंज, महाराजगंज, संत रविदास नगर, बलरामपुर, हाथरस, अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी और सुल्तानपुर जैसे छोटे जिलों को भी बड़े निवेश प्रस्ताव मिले हैं।” इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी निवेशकों के साथ एक-एक बैठक करने और किसी भी मुद्दे या निवेश बाधाओं को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी जिलाधिकारियों को एक माह के अंदर निवेश संबंधी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है.

खेल और खिलाड़ियों के प्रति बदला है लोगों का नजरिया: योगी

बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष धारा-80 यानी कृषिक भूमि का गैर कृषिक भूमि में परिवर्तन की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें बताया गया कि जीआईएस-23 के बाद प्रदेश में कृषिक भूमि को गैर कृषिक भूमि में परिवर्तित करने के आवेदनों में तेजी आई है। अब तक प्रदेश के विभिन्न जिलों से 42,706 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 36,327 आवेदन को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 85 प्रतिशत है। अभी तक कुल 6388 आवेदन लंबित हैं। इनमें से लंबित 1224 आवेदन तय समय सीमा 45 दिन के अंदर के हैं जबकि लंबित 5121 आवेदन तय समय सीमा के बाद के हैं।

इसी तरह निवेशकों ने निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से 1017 आवेदन पत्र दिये। इनमें से 904 आवेदनों को निस्तारित किया जा चुका है, जिसका रेश्यो 89 प्रतिशत है। वहीं 113 आवेदन लंबित हैं। इनमें से लंबित 104 आवेदन तय समय सीमा के अंदर के हैं जबकि नौ लंबित आवेदन तय समय सीमा के बाद के हैं।

Tags: cm yogigbc-2023Ground Breaking CeremonyLucknow News
Previous Post

खेल और खिलाड़ियों के प्रति बदला है लोगों का नजरिया: योगी

Next Post

‘काशी के गौरव मोदी जी’ हैशटैग के साथ दिनभर सोशल मीडिया में छाए रहे मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM dashboard
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

11/08/2026
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.
उत्तर प्रदेश

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

11/08/2026
Uttar Pradesh's impressive performance on GeM
उत्तर प्रदेश

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

11/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कट्टरपंथ के विरोधी संत कबीर को हिंदुओं ने पूजा, मुसलमान उन्हें दूर से छूना भी नहीं चाहतेः मुख्यमंत्री

11/08/2026
100% resolution of electricity supply-related complaints
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान

11/08/2026
Next Post
PM Modi

‘काशी के गौरव मोदी जी’ हैशटैग के साथ दिनभर सोशल मीडिया में छाए रहे मोदी

यह भी पढ़ें

Holika Dahan

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
Maa Lakshmi

माता लक्ष्मी को करना चाहते है प्रसन्न, तो शुक्रवार के दिन अर्पित करें ये वस्तुएं

15/07/2022
बंद रहेंगे यूपी के सभी शिक्षण संस्थान

मेडिकल कॉलेज छोड़ 25 से 31 मार्च तक बंद रहेंगे यूपी के सभी शिक्षण संस्थान

23/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version