• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खेल और खिलाड़ियों के प्रति बदला है लोगों का नजरिया: योगी

Writer D by Writer D
23/09/2023
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शनिवार को कहा कि खेल के विकास को लेकर सरकार के प्रयासों के चलते हाल के वर्षों में खेल और खिलाड़ियों के प्रति लोगों का नजरिया बदला है।

काशी के सिगरा में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री योगी (CM Yogi) ने कहा “ पिछले नौ साल के दौरान हमने पूरे देश में एक नई कार्य संस्कृति को देखा है। हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता ने देश में खेल और खिलाड़ियों को लेकर लोगों की धारणा में बदलाव किया है। साथ ही साथ खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए हर जिले में खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना का कार्य, हर गांव में खेल मैदान, हर विकास खंड में मिनी स्टेडियम के निर्माण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। वाराणसी में स्मार्ट सिटी के माध्यम से सिगरा स्टेडियम को री डेवलप किया जा रहा है। पहली बार बीसीसीआई की मदद से यूपी के इस तीसरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी जा रही है।”

उन्होने कहा कि पिछले साढ़े 9 वर्ष के दौरान दुनिया की सबसे प्राचीन सांस्कृतिक आध्यात्मिक नगरी अविनाशी काशी में समग्र विकास हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन में काशी ने जिन ऊंचाइयों को छुआ है उसे देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज एक बार फिर अनेक उपहारों के साथ काशी आए हैं। पहली बार उत्तर प्रदेश में बीसीसीआई द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण हो रहा है।

वाराणसी में बोले पीएम मोदी- अब देश का मिजाज़ ऐसा बना है कि जो खेलेगा, वही खिलेगा

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा “ जी-20 की अभूतपूर्व सफलता के उपरांत अनेक उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री का आज उनकी अपनी काशी में आगमन हुआ है। जी-20 के दौरान ग्लोबल लीडर्स ने भारत के सामर्थ्य और शक्ति को नजदीक से देखा है। यही नहीं वसुधैव कुटुम्बकम के अनुरूप ग्लोबल लीडर्स की उपस्थिति में भारत की 140 करोड़ जनता ने देश को वैश्विक ताकत के रूप में उभरते हुए अनुभव किया है।”

योगी (CM Yogi)  ने पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावास्कर, कपिल देव, गोडप्पा विश्वनाथ, सचिन तेंदूलकर, रवि शास्त्री, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, गोपाल शर्मा, नीतू डेविड, शुभांगी कुलकर्णी का काशी में स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई प्रदान करने और क्रिकेट के जुनून को घर घर तक पहुंचाने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने बीसीसीआई चेयरमैन रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का अभिनंदन करते हुए कहा कि इन सभी ने वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम निर्माण में विशेष रुचि दिखाई है।

Tags: cm yogiInternational Cricket Stadiumup newsvaranasi news
Previous Post

सोने-चांदी से जगमग होगा रामलला के गर्भगृह का मुख्यद्वार

Next Post

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर एक माह में रिपोर्ट दें: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
CM Dhami
राजनीति

फॉरेस्ट गार्ड के एक हजार पदों पर होगी नई नियुक्तियां: मुख्यमंत्री

22/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

22/05/2026
Next Post
CM Yogi

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी पर एक माह में रिपोर्ट दें: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

स्वतंत्र देव का बड़ा बयान, बोले- पीएम ने फैसला कर लिया है कि पाक और चीन से युद्ध कब होगा

26/10/2020
Investors

चंडीगढ़ रोड शो में उत्तर प्रदेश में निवेश करने को लेकर उत्साहित दिखे निवेशक

27/01/2023
joint pain signs

जोड़ों में दर्द को न करें इग्नोर, इस बीमारी का हो सकता है संकेत

10/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version