• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिये सरकार कटिबद्ध : योगी

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की उन्नति एवं ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

श्री योगी ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 21,562 लाभार्थियों को आवास निर्माण की कुल लागत 260.65 करोड़ रुपये के सापेक्ष पहली किश्त के तौर पर 87 करोड़ रुपये का आनलाइन हस्तान्तरित किये। उन्होंने कहा कि आवास सभी की बुनियादी जरूरत है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की गई। इसके तहत देश में बड़ी संख्या में गरीबों और वंचितों को लाभ मिला। उत्तर प्रदेश में लगभग 30 लाख गरीब परिवार पिछले 03 वर्ष के दौरान इस योजना के तहत लाभान्वित हुए।

मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत लाभार्थियों को धनराशि का ऑनलाइन हस्तांतरण करते मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी… https://t.co/dHq1bvqrjh

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 29, 2020

उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित गरीब परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) लागू की गई है। प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की उन्नति एवं ग्रामीण जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। ग्रामीण समाज का ऐसा वर्ग, जो लम्बे समय से उपेक्षित रहा तथा समाज की मुख्य धारा से अलग था, उसे मुख्य धारा से जोड़ने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है।

सपा नेता को लकड़बग्घे ने किया घायल, ग्रामीणों ने जानवर को पीट-पीटकर मार डाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रदेष सरकार की अत्यन्त महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत ऐसे ग्रामीण परिवार जो दैवीय आपदा, कालाजार, जेई और एईएस, कुष्ठ रोग से प्रभावित हैं तथा आवासविहीन है, वनटांगिया एवं मुसहर वर्ग के परिवार, जिनके पास आवास नहीं है और जिनका सेक-सूची में नाम न होने से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ नहीं मिल पा रहा, को शामिल किया गया है। इन्हें लाभान्वित करने के लिये ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) फरवरी, 2018 से आरम्भ की गयी।

#UPCM श्री @myogiadityanath जी द्वारा आज प्रदेश में 21,562 मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के लाभार्थियों के खाते में प्रथम किश्त की धनराशि ₹87 करोड़ का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने लाभार्थियों के साथ संवाद किया। pic.twitter.com/JzS8DPveal

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 29, 2020

उन्होने कहा कि अब तक कुल 72,302 परिवारों को इस योजना से आच्छादित किया जा चुका है। आज बड़ी संख्या में ऐसे परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत नक्सल प्रभावित सोनभद्र , चन्दौली एवं मीरजापुर में प्रति आवास 1.30 लाख रुपए एवं शेष जिलों में 1.20 लाख रुपए की धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में पीएफएमएस के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। आवास निर्माण की धनराशि के अतिरिक्त, शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपए की धनराषि स्वच्छ भारत मिशन/मनरेगा से उपलब्ध करायी जाती है। इसके अतिरिक्त, मनरेगा योजना से प्रति आवास लाभार्थी को 90 से 95 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है।

श्री योगी ने कहा कि इस योजना के लाभार्थी को सौभाग्य योजना के अन्तर्गत निशुल्क विद्युत कनेक्शन एवं प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाते हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत लाभार्थी द्वारा स्वयं 25 वर्ग मीटर के क्षेत्रफल में आवास निर्माण कराना होता है। लाभार्थी के खाते में धनराषि तीन किस्तों-क्रमश: 40 हजार रुपए, 70 हजार रुपए एवं 10 हजार रुपए प्रेषित की जाती है।

Tags: cm yogipradhanmantri avas yojnaup news
Previous Post

आंदोलन कर रहे किसान वास्तव में किसान हैं ही नहीं : साक्षी महाराज

Next Post

नए साल की पार्टी में इन वेज कबाब से बढ़ाए खाने का स्वाद, जाने इसकी रेसिपी

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
kabab

नए साल की पार्टी में इन वेज कबाब से बढ़ाए खाने का स्वाद, जाने इसकी रेसिपी

यह भी पढ़ें

India completely stopped trade with Pakistan

भारत की पाकिस्तान पर एक और स्ट्राइक, सभी तरह का आयात-निर्यात पूरी तरह से किया बंद

03/05/2025
AK Sharma

‘सम्भव’ के तहत की गयी जनसुनवाई में 3 मामले निस्तारित: एके शर्मा

26/07/2022
Mamata Banerjee

ममता बनर्जी फिर हुईं घायल, हेलिकॉप्टर पर चढ़ने के दौरान फिसला पैर

27/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version