• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संकटकाल में सरकार स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करने में लापरवाह है : अखिलेश

Desk by Desk
21/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार की मनमानी कार्यशैली और दमनकारी नीतियों के विरोध में 21 सितम्बर को पार्टी सभी जिलों में तहसील स्तर पर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन सौपेगी।

श्री यादव ने कहा कि कोरोना संकटकाल में भाजपा सरकार स्वास्थ्य सम्बंधी सुविधाएं मुहैया कराने में लापरवाह है। उचित चिकित्सा के अभाव में जाने जा रही हैं। कोविड-19 अस्पतालों में अव्यवस्थाओं के चलते जहां संक्रमित दिक्कत में हैं वहीं स्वास्थ्यकर्मी भी साधन-सुविधाओं के अभाव से परेशान हैं। समाजवादी सरकार की 108, 102 सेवाएं निष्क्रिय कर दी गई है। प्रदेश की लगभग हर ग्राम पंचायत में कोरोना किट की खरीद में महाघोटाला हुआ है।

मथुरा : भाजपा विधायक पूरन प्रकाश समेत परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव  

उन्होने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अपराधी बेखौफ हैं। पुलिस प्रशासन उनके सामने असहाय नज़र आता है। रोज हत्या, लूट और अपहरण की घटनाएं हो रही है। महिलाएं एवं बच्चियां सुरक्षित नहीं। रोजगार की मांग करने पर नौजवानों पर पुलिस लाठियां चलाकर अच्छा नहीं कर रही है। अवसाद में 3200 शिक्षामित्र आत्महत्या कर चुके हैं। आरक्षण से भी खिलवाड़ हो रहा है। मुख्यमंत्री रोजगार के झूठे आंकड़े पेश कर युवाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं पर अब नौजवान सच्चाई से वाकिफ है वह उनके झांसे में नहीं आएगा।

भाजपा सरकार तो किसानों के हितों के प्रति पूर्णतया असंवेदनशील है। इसके कार्यकाल में किसान की बदहाली बढ़ी है। उसे न तो लागत का ड्योढ़ा मूल्य मिला है और नहीं उसकी आय दुगनी करने की दिशा में कोई योजना है। सरकार उसे समर्थन मूल्य भी दिलाने से असफल रही है। अब नए अध्यादेश लाकर भाजपा किसानों को अपनी जमीन पर ही मजदूर बनाने और खेती को अमीरों के हाथ में गिरवी रखने की साजिश कर रही है। समाजवादी पार्टी इन शोषणकारी साजिशों का विरोध करेगी।

यूपी में कोरोना रिकवरी दर 79.96 फीसदी, 2.83 लाख लोग रोगमुक्त

उन्होने कहा कि अनियोजित लाॅकडाउन के दौरान लाखों श्रमिक अपने घर वापस आए, रोजगार के अभाव, आर्थिक तंगी, नौकरी न होने से वे मजबूर होकर या तो फिर पलायन कर रहे हैं या हताशा में आत्महत्या कर रहे हैं। कारोबार न चलने से व्यापारी भी अपने गले में फांसी लगा रहे है। पूंजीनिवेश और रोजी रोजगार की बातें काल्पनिक हैं। प्रदेश में न तो नए उद्योग लगे हैं, नहीं एक यूनिट बिजली का उत्पादन हुआ है। भ्रष्टाचार के चलते लगे लगाए उद्योग भी बंद होते जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आसमान छूते सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों के दामों से जनता की थैली और थाली दोनों पर मार पड़ी है। मंहगाई ने थालीनाॅमिक्स की थाली में ही छेद कर दिया है। स्कूल काॅलेज बंद है। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बंद है। ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम दिखावटी साबित हो रहा है क्योंकि इसके लिए आवश्यक स्मार्टफोन गरीब बच्चों के पास नहीं है। समाजवादी सरकार ने जो 18 लाख लैपटाप बांटे थे, वहीं अब काम आ रहे हैं क्योंकि भाजपा ने अपने लैपटाप देने के वादे निभाए ही नहीं है। वह तो जुमलेबाजी से ही अपने काम चलाने में विशेषज्ञता प्राप्त है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newspolitical newsUP Politicsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

केशव मौर्य ने कहा- सड़कों के निर्माण जरिये ग्रामीण विकास के खुल रहे हैं नए द्वार

Next Post

कोरोना संकटकाल में सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया : नरोत्तम

Desk

Desk

Related Posts

Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
CM Dhami heard public grievances at the camp office.
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय में सुनीं जन समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

31/07/2026
Next Post

कोरोना संकटकाल में सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया : नरोत्तम

यह भी पढ़ें

Corona

देश में कोरोना से एक दिन में 1200 से ज्यादा की मौत, 42 हजार अधिक नए मामले

10/07/2021
Brijesh Pathak

कोविड अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी कमान्ड सेंटर को गलत सूचना न दें : पाठक

14/09/2020
Arrested

अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

18/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version