• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों को यूनिफॉर्म के साथ पेन, पेंसिल, कॉपी के लिए भी पैसा देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
26/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
New Tourism Policy

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। अब यूनिफॉर्म के साथ योगी सरकार (Yogi Government) प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को कॉपी, पेंसिल के लिए भी पैसा देगी। इसके लिए इसी शैक्षणिक सत्र में प्रति छात्र 100 रुपये डीबीटी के जरिए दिए जाएंगे। पहले राज्य सरकार प्रति छात्र 1100 रुपये देती थी। अब 1100 की जगह 1200 रुपये दिए जाने के बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने पास कर दिया है।

अब तक प्रदेश सरकार हर साल दो जोड़ी यूनिफॉर्म के लिए 600 रुपये, स्कूल बैग के लिए 175 रुपये, जूते-मोजे के लिए 125 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये देती थी। यह राशि अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दिए जाते थे। कैबिनेट में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाने के बाद से प्रदेश के 1.91 करोड़ बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

प्रदेश सरकार की तरफ से डीबीटी के माध्यम से दिए जाने वाले 100 रुपये से विद्यार्थी चार कॉपी, दो पेन, दो पेंसिल, दो रबड़ और दो शार्पनर खरीद सकेंगे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बजट 2022-23 में सरकार ने 166 करोड़ की व्यवस्था बच्चों के स्टेशनरी के लिए की है। इसके अलावा बजट 2022-23 में सरकार ने करीब 2200 करोड़ रुपये की व्यवस्था छात्रों के यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर के लिए की है।

दो करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनीफॉर्म केंद्र और राज्य सरकार के बजट से और जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग राज्य सरकार के बजट से निःशुल्क उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था है।

शैक्षिक वर्ष 2021-2022 में प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के उपयोग के लिए निःशुल्क यूनीफॉर्म, स्वेटर, जूता-मोजा और स्कूल बैग की धनराशि उनके अभिभावकों को पीएफएमएस के माध्यम से डीबीटी किया गया था।

रणबांकुरों का सिंहनाद 1999 से लेकर आज तक गूंज रहा है: सीएम धामी

शैक्षिक वर्ष 2021-2022 में डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित छात्र-छात्राओं की संख्या एक करोड़ 56 लाख 28 हजार 121 है। शैक्षिक वर्ष 2022-2023 में दो करोड़ छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।

वहीं डीबीटी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर होने से पारदर्शी व्यवस्था स्थापित हो सकेगी। विद्यालयों में नामांकित सभी बच्चों को एक साथ ही सभी सुविधाएं मिलने से स्थानीय स्तर पर बाजार विकसित होगा। इसके फलस्वरुप ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। छात्र-छात्राओं को समय से सुविधाएं उपलब्ध होने से उनकी उपस्थिति और सीखने-सिखाने के वातावरण में सुधार होगा। कक्षा के अनुसार दक्षता प्राप्त करने के लिए अधिक अवसर मिल सकेगा।

Tags: cm yogiLucknow Newsup newsYogi Government
Previous Post

रणबांकुरों का सिंहनाद 1999 से लेकर आज तक गूंज रहा है: सीएम धामी

Next Post

विरोधी टीम के पाले में रेड डालने गया था प्लेयर, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
tasty snacks for kids using semolina
Main Slider

बच्चों को खिलाएं ये स्नैक्स, टेस्टी भी हेल्दी भी

20/09/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

20/09/2026
उत्तर प्रदेश

देवप्रयाग के मेधावी छात्रों ने किया गोमती बुक फेस्टिवल का भ्रमण, मिली ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पुस्तक

19/09/2026
Main Slider

धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार

19/09/2026
Next Post
Kabaddi 

विरोधी टीम के पाले में रेड डालने गया था प्लेयर, कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान मौत

यह भी पढ़ें

Yogini Ekadashi

कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी व्रत, जानें इसका महत्व

24/06/2024
Saif Ali Khan

क्या सैफ़ अली ख़ान ने 800 करोड़ में वापस ख़रीदा पटौदी पैलेस? जानिए पूरी बात

23/10/2020
Parineeti Chopra priyanka

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की प्रियंका चोपड़ा की ये थ्रोबैक वेडिंग फोटो

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version