• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बर्बर लाठीचार्ज कर किसानों को हगकर आंदोलन खत्म कराया गया : उमा शंकर पांडे

Writer D by Writer D
01/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
uma shankar pandey

uma shankar pandey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ उमा शंकर पाण्डेय ने रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के बयान को पूरी तरह झूठा और हास्यास्पद करार देते हुए कहा है कि यह बयान प्रदेश के किसानों के साथ एक और छलावा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा निर्दयतापूर्वक बागपत में रात्रि में किसानों पर उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की गयी और बर्बर लाठीचार्ज कर किसानों को भगाकर आंदोलन को खत्म कराया गया। जिसमें तमाम किसान गंभीर रूप से घायल हुए।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारीयों को किसानों को उनकी उपज का 72 घंटे के अंदर भुगतान कराने का निर्देश दिये था। उन्होंने कहा था कि सभी धान क्रय केंद्रों पर इसका विशेष ध्यान रखा जाये। मुख्यमंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि था कि एमएसपी के तहत धान खरीद काम को पूरी तेजी से चलाया जाये।

पाण्डेय ने कहा कि यही आदेश भाजपा सरकार ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस कप्तानों को दिया था। गाजीपुर बार्डर पर भी किसानों के आंदोलन को खत्म कराने की पूरी तैयारी थी लेकिन तमाम किसान नेताओं के संघर्ष, साहस और प्रबल विरोध के बाद यह संभव नहीं हो सका। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी तत्काल किसानों के समर्थन में आवाज उठायी और राज्य सरकार को अपने कदम पीछे खींचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अब तक प्रदेश के 74.26 लाख किसानों के बैंक खाते में पहुंचे 1622.60 करोड़

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली-गाजीपुर बार्डर पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा लागू किये गये तीन काले कृषि कानूनों को वापस लिये जाने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी की मांग को लेकर विगत 70 दिनों से इस हाड़ कंपाने वाली ठंड में आंदोलनरत अन्नदाता किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे दमन और उत्पीड़नात्मक कार्यवाही खुद ब खुद मुख्यमंत्री के किसानों के प्रति उदासीन और किसान विरोधी रवैये को उजागर करता है। उन्होने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने संकल्प पत्र में 14 दिनों के अन्दर गन्ना किसानों के बकाये भुगतान और भुगतान न होने की स्थिति में बकाये पर ब्याज सहित भुगतान करने का वादा किया था लेकिन राज्य सरकार के चार वर्ष बीत रहे हैं और गन्ना किसानों का अभी तक बकाया भुगतान नहीं हो पाया है।

Tags: 'Work from home' order to government employees in UPcongressfarmer protestKisan andolan
Previous Post

मेनका गांधी ने अपने संसद क्षेत्र में रखी राजकीय पॉलिटेक्निक की आधारशिला

Next Post

केजीएमयू व लोहिया संस्थान का नया शैक्षिक सत्र कल से, रैगिंग से निपटने के लिए विशेष सतर्कता

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरेंडर प्लान फेल, श्रद्धा दुबे पुलिस को दे गई चकमा; अफसरों पर कार्रवाई

19/10/2026
Main Slider

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश? एक चूक से बची जान!

19/10/2026
Main Slider

प्रार्थना के दौरान पादरी पर गिरा क्रूस, मौके पर मौत

19/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो…’, चंद्रशेखर आजाद ने CM योगी को ललकारा

19/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Next Post
KGMU

केजीएमयू व लोहिया संस्थान का नया शैक्षिक सत्र कल से, रैगिंग से निपटने के लिए विशेष सतर्कता

यह भी पढ़ें

Shivraj singh chauhan

मध्यप्रदेश से मिलावटखोरी, अपराधों आदि की गंदगी को मिटा दूंगा : शिवराज

05/12/2020
Digvijay Singh

दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को बताया इंटेलिजेंस चूक, शिवराज ने कहा- बुद्धि फेल हो गई है

14/02/2023
constable stole shirts

शर्ट चोरी के आरोप में पकड़े गए सिपाही के मामले में नया मोड, इंस्पेक्टर ने लिखाई FIR

27/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version