• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान चालीसा विवाद: नवनीत राणा जेल से पहुंची अस्पताल, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
04/05/2022
in महाराष्ट्र, राष्ट्रीय
0
Navneet Rana

Navneet Rana

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। हनुमान चालीसा विवाद (Hanuman Chalisa Row) के चलते औरंगाबाद से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) को जेल से  अस्पताल (Hospital) ले जाया गया है। उनके ऑफिस से जारी की गई जानकारी के मुताबिक आज उन्हें (Navneet) बायकुला जेल से जेजे हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है। हालांकि, फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है।

इससे पहले सोमवार को उनके वकील ने जेल के अधिकारियों को पत्र लिखकर पूछा था कि राणा (Navneet) को सीटी स्कैन (CT Scan) की सुविधा क्यों नहीं दी जा रही है। वहीं, नवनीत राणा (Navneet) के वकील ने 29 अप्रैल को भी जेल अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा था कि नवनीत को स्पोंडिलोसिस के लिए सीटी स्कैन की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्हें सीटी स्कैन के लिए अस्पताल नहीं ले जाया जा रहा।

स्पोंडिलोसिस से जूझ रही हैं नवनीत राणा (Navneet)

नवनीत राणा (Navneet) के वकील रिजवान मर्चेंट ने दावा किया था कि उनकी मुवक्किल को जेल में उचित इलाज नहीं मिल रहा है। रिजवान मर्चेंट ने बाइकुला जेल के सुपरिटेंडेंट को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने दावा किया था कि नवनीत राणा (Navneet) स्पोंडिलोसिस (Spondylosis) से जूझ रही हैं, उन्हें सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।

उन्होंने आगे लिखा, लंबे वक्त तक नवनीत राणा (Navneet) को फर्श पर बैठने और सोने के लिए मजबूर किया गया। ऐसे में स्पोंडिलोसिस की वजह से उनका दर्द बढ़ गया है। सीटी स्कैन के बिना आगे का इलाज नहीं किया जा सकता है। इतना ही नहीं इस लेटर में ADG महाराष्ट्र जेल और लोकसभा स्पीकर को भी मार्क किया गया था।

हनुमान चालीसा पर सियासी बवाल, नवनीत राणा के घर के बाहर शिवसैनिकों का हंगामा

वकील रिजवान मर्चेंट ने लिखा था कि जे जे हॉस्पिटल ने लिखित में दिया था कि स्पोंडिलोसिस की जांच के लिए सीटी स्कैन कराना जरूरी है। वकील ने कहा, जेल प्रशासन द्वारा ऐसा नहीं कराया गया। रिजवान मर्चेंट ने कहा था कि अगर उनकी मुवक्किल नवनीत राणा को कुछ होता है, तो उनके स्वास्थ्य के लिए आप (प्रशासन) जिम्मेदार होगा। रिजवान ने कहा था कि हमारे क्लाइंट का सीटी स्कैन कराने के लिए आपके दफ्तर से कई बार अपील की गई। लेकिन दुर्भावना की वजह से अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा, इस शिकायत की कॉपी एडीजी पुलिस और लोकसभा स्पीकर को भेजी गई थी।

जेल में हैं राणा दंपति

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा अभी जेल में बंद हैं। नवनीत राणा और उनके पति ने उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया है।

हनुमान चालीसा पर मचा घमासान, नवनीत- रवि राणा को 14 दिन का वनवास

Tags: AmravatiHanuman Chalisamaharashtramumbainavneet ranaRavi Rana
Previous Post

10वीं पास वालों के लिए सुनहरा मौका, इस विभाग में बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन

Next Post

सीएम योगी ने यमकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों के सम्मान व कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री धामी

02/10/2026
Main Slider

गांधी और शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण, अर्पित किए श्रद्धासुमन

02/10/2026
CM Bhagwant Mann
पंजाब

मातृ-पुत्री सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खातों में पहुंचे पैसे

01/10/2026
Main Slider

वृद्धजन परिवार की विरासत और सुरक्षाकवच, सम्मान-सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी: धामी

01/10/2026
उत्तराखंड

शारदा रिवरफ्रंट की धीमी रफ्तार पर मुख्य सचिव नाराज, 10 माह में 10% काम पर मांगी जवाबदेही

01/10/2026
Next Post
cm yogi

सीएम योगी ने यमकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक कर की पूजा-अर्चना

यह भी पढ़ें

Jaya Ekadashi

उत्पन्ना एकादशी कब है, जानें शुभ मुहूर्त एवं पूजा-विधि

16/11/2024
CM Vishnu Dev Sai

सीएम साय ने की पुलिस विभाग की समीक्षा, नक्सल ऑपरेशन की ली जानकारी

21/08/2024
Oreo Ice Cream Shake

बच्चों के लिए बनाये Oreo Ice Cream Shake

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version