• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम रहीम को पैरोल देने से पहले हमसे अनुमति लें, हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को लगाई फटकार

Writer D by Writer D
29/02/2024
in राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Ram Rahim

Ram Rahim

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। डेरा सच्‍चा सौदाप्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) को बार-बार पैरोल द‍िए जाने के मामले में गुरुवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट  ने सख्ती द‍िखाई है। कोर्ट ने कहा है क‍ि भव‍िष्‍य में बिना अदालत की इजाजत के राम रहीम को पैरोल न दी जाए। आपको बता दें क‍ि राम रहीम की पैरोल 10 मार्च को समाप्‍त हो रही है । उस द‍िन ही डेरा मुखी को सरेंडर करने को कहा है।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान पीठ ने हरियाणा सरकार से पूछा क‍ि राज्‍य सरकार बताए क‍ि डेरा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim) की तरह अन्य और कितने कैदियों को इसी तरह से पैरोल दी गई। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से जानकारी मांगी है। कोर्ट ने कहा है क‍ि मामले की अगली सुनवाई पर जानकारी दी जाए।

डेरा प्रमुख राम रहीम (Ram Rahim)   को दी जा रही पैरोल को एसजीपीसी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। एसजीपीसी का कहना था क‍ि डेरा मुखी राम रहीम के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं और इनमे उसे दोषी करार दे सजा भी सुनाई जा चुकी है। इसके बावजूद इसके हरियाणा सरकार डेरा मुखी को पैरोल दे रही है जो पूरी तरह से गलत है। लिहाजा डेरा मुखी को दी गई पैरोल को रद्द किया जाए।

बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim Singh)  को 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल दी थी। इससे पहले उन्हें नवंबर 2023 में 21 दिन की पैरोल दी गई थी। इसके बाद वह पिछले साल 21 नवंबर को हरियाणा के रोहतक जिले की सुनारिया जेल से बाहर आए थे।2023 में राम रहीम (Ram Rahim) की जेल से यह तीसरी अस्थायी रिहाई थी।

रोहतक जेल से फिर बाहर आएगा राम रहीम, इतने दिन की मिली परोल

इससे पहले डेरा प्रमुख 30 जुलाई को 30 दिन की पैरोल पर सुनारिया जेल से बाहर आए थे। इससे पहले उन्हें जनवरी में 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अक्टूबर 2022 में भी उन्हें 40 दिन की पैरोल दी गई थी। अक्टूबर की पैरोल से पहले, वह पिछले साल जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। इसके अलावा, उन्हें 7 फरवरी, 2022 से तीन सप्ताह की पैरोल दी गई थी। राम रहीम सिंह (Ram Rahim)  अपनी दो शिष्याओं से बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। 2021 में डेरा प्रमुख को चार अन्य लोगों के साथ डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए 2019 में दोषी ठहराया गया था।

Tags: hariyana governmenthariyana highcourtHariyana newsNational newsram rahim
Previous Post

अब WhatsApp पर पुराने मैसेज खोजना हुआ आसान, जानें कैसे करेगा काम

Next Post

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बन रहा है विकसित भारत का विकसित प्रदेश: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री

29/09/2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश-प्रदेश का मान बढ़ाया : मुख्यमंत्री साय

28/09/2026
पंजाब

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर अमृतसर में श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

28/09/2026
Main Slider

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

28/09/2026
उत्तराखंड

सफाई कर्मचारियों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयोग के अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक

28/09/2026
Next Post
AK Sharma

योगी सरकार में उत्तर प्रदेश बन रहा है विकसित भारत का विकसित प्रदेश: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

IPL

इस दिन खेला जाएगा IPL फाइनल, इन 2 मैदानों पर खेले जा सकते हैं प्लेऑफ मैच

24/03/2024
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
health

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

08/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version