• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नमस्ते… DM लखनऊ बोल रहा हूं, आपको दवाएं मिली, मरीज ने दिया ये जवाब

Writer D by Writer D
01/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
DM Abhishek Prakash

DM Abhishek Prakash

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कोरोना संक्रमितों का नियमित तौर पर हाल चाल लेने वालों में शनिवार को जिलाधिकारी भी शामिल थे। नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण को पहुंचे डीएम अभिषेक प्रकाश ने अधीक्षक से मरीजों का चार्ट लिया।

इसके बाद कॉल करनी शुरू की। एक मरीज तो हैरान रह गया, हैलो….नमस्ते मैं लखनऊ का जिलाधिकारी बोल रहा हूं…। दूसरी तरफ संक्रमित मरीज को यकीन नहीं हुआ, पूछा जी फिर से बोलिए। डीएम ने अपना वाक्य दोहराया। फिर पूछा दवाएं मिली या नहीं। मरीज ने बताया कि समय पर मिल गई हैं। इसके बाद डीएम ने कहा कि दिन में तीन बार भाप जरूर लीजिएगा।

कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

जिलाधिकारी कंटेनमेंट जोन में कुछ मरीजों के घर भी गए और बाहर से ही उनसे संवाद किया। सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं का सत्यापन किया। अधिसंख्य रोगियों या उनके परिवारीजनों ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद रैपिड रेस्पॉन्स टीम ने मेडिकल किट दे दी थी। घर के बाकी सदस्यों का भी टेस्ट हुआ। डीएम ने वैक्सिनेशन सेंटर और टेस्टिंग सेंटर का निरीक्षाण भी किया।

उन्होंने निर्देश दिया कि जिनको वैक्सीन अभीा तक नहीं लगी है उनका उत्साहवर्धन किया जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि जो आरआरटी टीमें घर घर जा कर सर्वेक्षण कर रही हैं उनका ब्योरा समय पर पोर्टल में दर्ज किया जाए।

वैक्सीनेशन में दुर्व्यवस्था की शिकायत पर भड़के मंत्री, समर्थकों ने युवक को दौड़ाया

मरीजों से लगातार सम्पर्क रखा जाए ताकि किसी की तबियत बिगड़े तो तुरंत उसको अस्पताल में भर्ती कराया जा सके। डीएम ने इन्दिरा नगर समेत कुछ अन्य सीएचसी का भी निरीक्षण किया और क्षेत्र में घूमकर संक्रमितों से उनकी तबियत का हाल लिया।

Tags: DM Abhishek PrakashLucknow News
Previous Post

कोविड मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने की आत्महत्या, नोट में लिखी ये बात

Next Post

अखिलेश यादव ने गेहूं खरीद के बयान पर सीएम योगी को घेरा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का होगा समापन, वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्री करेंगे बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

06/10/2026
उत्तर प्रदेश

12 अक्टूबर तक पूरा होगा फसल क्षति का डिजिटल सर्वे, प्रभावित किसानों को मिलेगी नियमानुसार सहायता

06/10/2026
Next Post
akhilesh yadav

अखिलेश यादव ने गेहूं खरीद के बयान पर सीएम योगी को घेरा

यह भी पढ़ें

इस देश में आसमान से मछलियों की हुई बरसात, ये है वजह

02/01/2022
life imprisonment

हत्या के छ्ह साल पुराने केस में सिपाही समेत तीन को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

09/12/2020
Ganpati Bappa came to Kamya Punjabi's house

काम्या पंजाबी के घर पधारे गणपती बप्पा, वही मनीष पॉल की बेटी ने बनाया बप्पा

22/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version