• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग वी कुएन ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Writer D by Writer D
25/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi-simon wong

cm yogi-simon wong

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिंगापुर को निवेश के लिये आमंत्रित करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापार, उद्यम स्थापना और पूंजी निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं।

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वॉन्ग वी कुएन ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यहां उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सिंगापुर और भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के मध्य सम्बन्धों को और प्रगाढ़ करने के सम्बन्ध में विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और सिंगापुर के सुदृढ़ सम्बन्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2018 में सिंगापुर की यात्रा की थी। इस अवसर पर दोनों देशों के मध्य अनेक समझौते हुए थे। राज्य सरकार इसके अनुरूप प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाएगी।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में व्यापार, उद्यम स्थापना और पूंजी निवेश की अपार सम्भावनाएं हैं। यह देश का सबसे बड़ा बाजार है। यहां की अर्थव्यवस्था कृषि आधारित है। डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण सेक्टर में विकास के लिए अनुकूल वातावरण है। आलू, दूध, गन्ना, फल आदि के उत्पादन में राज्य का देश में प्रथम स्थान है। प्रदेश सरकार इनका मूल्य संवर्धन कर किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रयत्नशील है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बोलना सूर्य को दीपक दिखाना : सीएम पुष्कर

श्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है और यहां पर कई ऐतिहासिक धरोहरें है। धार्मिक और ईको-टूरिज्म के क्षेत्र में राज्य में भरपूर अवसर मौजूद हैं। प्रदेश की आबादी का 56 प्रतिशत वर्ग कामकाजी है। इस वर्ग का कौशल विकास कर देश-विदेश में इनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित किए जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर तथा वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर उत्तर प्रदेश से गुजरते हैं। राज्य में दादरी तथा बोराकी में मल्टीमोडल लॉजिस्टिक/ट्रांसपोर्ट हब की स्थापना की जा रही है। यहां पर डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कनेक्टिविटी का निरन्तर विस्तार और सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। वर्तमान में 02 एक्सप्रेस-वे संचालित हैं। इनके अलावा, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है। शीघ्र ही यह लोकार्पित होंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे भी निर्माणाधीन है। राज्य सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे के निर्माण का भी निर्णय लिया है, जो भारत के सबसे लम्बे एक्सप्रेस-वे में से एक होगा। शीघ्र इस परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। लखनऊ, नोएडा, ग्रेटर नोएडा तथा गाजियाबाद में मेट्रो रेल परिवहन उपलब्ध है। कानपुर व आगरा मेट्रो रेल परियोजनाएं इस वर्ष के अन्त तक संचालित हो जाएंगी। वाराणसी से हल्दिया के बीच देश का पहला राष्ट्रीय जलमार्ग क्रियाशील है।

श्री योगी ने कहा कि प्रदेश में लखनऊ, वाराणसी तथा कुशीनगर में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे हैं। जेवर में नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट एवं अयोध्या में बनने वाले मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को सम्मिलित करते हुए राज्य में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 05 हो जाएगी। इन सब के दृष्टिगत सिंगापुर और उत्तर प्रदेश परस्पर कई क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं। प्रदेश में पूंजी निवेश, वाणिज्य और व्यापार हेतु सिंगापुर के लिए कई सम्भावनाएं हैं।

सिंगापुर के उच्चायुक्त ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तर प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने प्रदेश की इस विकास यात्रा को नजदीक से देखा है। सिंगापुर, उत्तर प्रदेश के विकास में सहभागी बनना चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत में सिंगापुर लार्जेस्ट फॉरेन इन्वेस्टर के रूप में कार्य कर रहा है।

उन्होने कहा कि डेटा सेण्टर पार्क, फ्रेट कॉरिडोर, जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के विकास से उत्तर प्रदेश एक लॉजिस्टिक हब के रूप में स्थापित होगा। डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर में भी सिंगापुर की कम्पनियों के लिए निवेश के अच्छे अवसर हैं। कौशल विकास के क्षेत्र में भी सिंगापुर, उत्तर प्रदेश को सहयोग प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि सिंगापुर वायु सेवा का इण्टरनेशनल हब है। इस सुविधा का लाभ उठाकर प्रदेश में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

Tags: cm yogihigh commissioner of singaporeLucknow Newssimon wong wei kuenYogi News
Previous Post

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बोलना सूर्य को दीपक दिखाना : सीएम पुष्कर

Next Post

प० दीनदयाल उपाध्याय एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे : डॉ. दिनेश शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Rain havoc in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में नदियों का रौद्र रूप, ऋषिकेश-देवप्रयाग में अलकनंदा-गंगा का बढ़ा जलस्तर

01/08/2026
Several major rules changed from August 1st.
Business

आज से बदल गए कई बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा असर

01/08/2026
CM Vishnudev Sai met Nitin Nabin.
Main Slider

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने की नितिन नबीन से मुलाकात

01/08/2026
Massive fire at a candle factory
उत्तर प्रदेश

मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग, 16 से अधिक फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

01/08/2026
Female student apologized after remarks about PM Modi.
Main Slider

‘मुझसे गलती हो गई’… पीएम मोदी पर टिप्पणी के बाद छात्रा का माफीनामा आया सामने

01/08/2026
Next Post

प० दीनदयाल उपाध्याय एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे : डॉ. दिनेश शर्मा

यह भी पढ़ें

Flipkart Buy Buy Sale 2025: सेल शुरू होते ही धड़ाम हुई इन स्मार्टफोन्स की कीमतें, लपक लें मौका

Flipkart Buy Buy Sale 2025 ऑन—स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त प्राइस ड्रॉप, लपक लें मौका

06/12/2025
Cockroaches

कॉकरोच से इन उपायों से पाएं छुटकारा

19/02/2026
DM Savin Bansal's 'Nanda-Sunanda' project

वंचित असहाय बालिका ही हमारे जीवन की वास्तविक नंदा-सुनंदा देवियांः डीएम

14/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version