• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली गिले-शिकवे दूर और सम्मान करने का पर्व: हरदा

Writer D by Writer D
05/03/2023
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Harish Rawat

Harish Rawat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। पत्रकारों की संस्था स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स, हरिद्वार ने मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल इन में संस्था की नवनिर्वाचित हरिद्वार इकाई का शपथ ग्रहण और होली मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत में पत्रकार राजेश पांडेय ने सभी नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस अवसर पर राजेश पांडेय ने कहा कि पत्रकारिता का वर्तमान दौर बहुत ही चुनौतियों भरा है। आज संचार क्रांति के चलते युवा पत्रकारों को और भी जागरूक रहने की आवश्यकता है क्योंकि पत्रकारिता के क्षेत्र में हर दिन नई तकनीक आ रही है। इस अवसर पर उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में संस्था ने होली मिलन कार्यक्रम में पधारे जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर संजय गिरी ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार और बुराई पर सच्चाई की जीत का त्योहार है। हमें इसे सभी को मिल जुलकर मनाना चाहिए। कालीचरण महाराज ने कहा यह रंगों का त्योहार ऐसा पावन त्योहार जो हमें एक दूसरे से दिलों से जोड़ता है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने कहा कि होली पर सभी गिले शिकवे दूर करके हमें एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। होली हमें भाईचारे का संदेश देती है। पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा विधायक मदन कौशिक ने कहा होली खुशियों का त्योहार है। हम एक दूसरे से मतभेद भुलाकर खुले दिल से होली के त्योहार को मनाना चाहिए। महापौर अनीता शर्मा ने कहा कि होली दिलों को दिलों से जोड़ने का त्योहार है। आओ हम सब मिलकर इस पावन त्योहार पर एक दूसरे के गले मिलकर मनाएं। इस पावन त्योहार की पवित्रता को और बढ़ाएं।

पूर्व गृह राज्य मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि हमारा देश भगवान राम, भगवान कृष्ण सहित महापुरुषों का देश है यहां कदम कदम पर धर्म की गाथाएं लिखी गई हैं। होली पर्व बुराई पर सच्चाई की जीत का महापर्व है। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मुरली मनोहर, उत्तराखंड महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष संतोष चौहान, डा विशाल गर्ग, गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, सपा नेता शुभम गिरी महाराज, संजय चोपड़ा, सुनील शेट्टी, उज्ज्वल पंडित, राजेश शर्मा ने होली बधाई दी।

WPL: शेफाली वर्मा की आंधी में उड़ा RCB, दिल्ली ने 60 रनों से किया जीत का आगाज

इसके साथ रंगारंग हुए होली कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्कूल की प्रधानाचार्य प्रियंका के दिशा निर्देशन में व शिवालिक शिशु स्कूल के बच्चों कनक अवस्थी, खुशी, वैश्णवी, अनन्या, श्रेय श्री ने अपनी प्रस्तुति से सबका मन मोहा। सभी अतिथियों का संस्था के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। संचालन संस्था के संयोजक मनोज सैनी ने किया।

Tags: Harish RawatUttarakhand News
Previous Post

WPL: शेफाली वर्मा की आंधी में उड़ा RCB, दिल्ली ने 60 रनों से किया जीत का आगाज

Next Post

सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाक़ात, ‘रामराज्य’ नामक पुस्तक की भेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
बिहार

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

15/09/2026
राजस्थान

राजस्थान निकाय चुनाव ने 2028 का मूड बताया, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन कांग्रेस भी करीब

15/09/2026
CM Dhami
Main Slider

चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

15/09/2026
उत्तराखंड

स्व. गिरिजा शंकर जोशी को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि

14/09/2026
Next Post
CM Yogi met the Governor

सीएम योगी ने राज्यपाल से की मुलाक़ात, ‘रामराज्य’ नामक पुस्तक की भेंट

यह भी पढ़ें

हरीश रावत आज करेंगे लखीमपुर खीरी का दौरा

07/10/2021
CM Vishnudev

साय सरकार धर्मांतरण को लेकर गंभीर, किया ये बड़ा ऐलान

28/07/2025
tourism

उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों को मिलेगी वैश्विक पहचान

20/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version