• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मॉनसून में हैंडबैग में लग गई है फफूंद, तो बिना धोए ऐसे करें साफ

Writer D by Writer D
16/07/2026
in फैशन/शैली
0
Handbag

Handbag

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अगर आपको बताया जाए कि आपके हैंडबैग (Handbag)  में बीमारी फैलाने वाले कीटाणु हो सकते हैं, तो आपका क्या कहना होगा? दरअसल, हैंडबैग की सफाई आसान नहीं होती है और इसलिए उसे बिना धोए साफ करना हो तब तो आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी होगी। लेदर बैग्स को तो धोने का कोई ऑप्शन नहीं होता और अगर इनमें एक बार फंगस लगनी शुरू हो गई, तो उसका इलाज करना मुश्किल हो जाता है।

अगर आपके साथ भी यह समस्या आ रही है, तो हम आपको कुछ घरेलू हैक्स बताते हैं जिनकी मदद से आप यह काम कुछ ही मिनटों में कर सकती हैं। हां, पहले आपको ये ध्यान रखना होगा कि आप किस तरह का बैग (Handbag) साफ कर रही हैं। कैनवास बैग, सिंथेटिक बैग, लेदर बैग आदि साफ करने की ट्रिक्स अलग-अलग हो सकती हैं।

कैसे साफ करें कैनवास बैग (Handbag)?

– कैनवास बैग्स को साफ करने का सबसे आसान तरीका है उन्हें धोना, लेकिन अगर आप उन्हें धो नहीं सकती हैं, तो इन टिप्स को अपनाएं।

– सबसे पहले आप बैग को पूरी तरह से खाली कर दें।

– अब आप दाग वाली जगह पर बेकिंग सोडा और पानी की मिक्सचर घिसें।

– आप कैनवास बैग को सफेद सिरके से भी साफ कर सकती हैं। पानी में सफेद सिरके को डाइल्यूट करें और उस पानी में बस यह बैग भिगोकर सुखा दें। आपको अलग से इसे धोने की या रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

– स्टेन रिमूवर आप सीधे बैग पर लगाएं और उसे साफ करें।

कैसे साफ करें लेदर बैग (Handbag)?

– लेदर बैग को आप ऐसे ही साफ नहीं कर सकती हैं। इसमें पानी लगाना और ज्यादा खतरनाक होगा।

– सबसे पहले किसी लिंट रोलर या फिर टूथब्रश से लेदर बैग के अंदर का फैब्रिक खाली करें।

– आप इसकी बाहरी लाइनिंग को भी लिंट रोलर से साफ कर सकती हैं।

– किसी माइक्रोफाइबर कपड़े में आप थोड़ा सा साबुन लगाएं और उससे बैग की बाहरी लाइनिंग को साफ करें। ध्यान रखें कि यहां पर ज्यादा पानी इस्तेमाल नहीं करना है।

– अगर लेदर बैग में फंगस मिल गई है, तो 1 मग पानी में 1/2 कप सफेद सिरका, 2 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर स्प्रे बॉटल में भरें और इस स्प्रे से ही आपको बैग को साफ करना है।

– इसके बाद आपको बैग को माइक्रोफाइबर कपड़े से साफ करना है।

– लेदर बैग को साफ करने के बाद आप इसे कम से कम रात भर अच्छे से सूखने के लिए छोड़ दें।

– ध्यान रखें कि आप जब भी बैग साफ करें तब उसमें सामान बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

कैसे साफ करें सिंथेटिक बैग (Handbag)?

– सिंथेटिक बैग्स को साफ करना ज्यादा आसान है। इन्हें सिर्फ गीले कपड़ों से साफ करना भी आसान है।

– आप बेकिंग सोडा और सफेद सिरके के मिक्सचर से भी इन्हें साफ कर सकती हैं।

– अगर आप कपड़े को साबुन के पानी में डुबोकर उसे साफ करना चाहें, तो भी कोई दिक्कत नहीं होगी।

– सिंथेटिक बैग्स के साथ बस तभी दिक्कत आती है, अगर उनका कलर छूट रहा हो। ऐसे केस में साबुन का पानी बेस्ट होगा, सिरका या बेकिंग सोडा नहीं काम करेगा।

– इन बैग्स को धूप में सुखाने की कोशिश ना करें क्योंकि इससे परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है।

– हर दो हफ्ते में एक बार तो बैग को धो लेना चाहिए। बाकी अगर आप किसी वजह से ऐसा नहीं कर पा रही हैं, तो भी आप उसका सामान निकालकर उसे खाली करके थोड़ी देर ऐसे ही हवा में छोड़ दें।

Tags: home decoreHome Decore tipshousehold hackshousehold tips
Previous Post

बेकार चीजों से बनाये सुंदर गलीचे

Next Post

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

Writer D

Writer D

Related Posts

aaj ka rashifal
Main Slider

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

09/09/2026
Panchang
Main Slider

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09/09/2026
Shukra Dev
धर्म

शुक्र देव इस दिन बदलेंगे नक्षत्र, इन 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

09/09/2026
Reuse of Old Clothes
फैशन/शैली

पुराने कपड़ों को दें नया लुक, यहां से लें आइडिया

09/09/2026
Hair Smell
फैशन/शैली

बालों का रखें खास ख्याल, ऐसे करें इनकी सुरक्षा

09/09/2026
Next Post
Makeup

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

यह भी पढ़ें

Sarees

ऑफिस के लिए ऐसे करें परफेक्ट साड़ी का चुनाव

26/10/2025
England beat Australia

इंग्लैंड ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

07/09/2020

बरातियों से भरी बस और ट्रैक्टर में टक्कर, चार की मौत, 15 घायल

20/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version