• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कार में एयर प्यूरीफायर कैसे लगाएं? सस्ता जुगाड़

Desk by Desk
16/12/2025
in Tech/Gadgets
0
कार में कैसे लगाएं एयर प्यूरीफायर? ये है सबसे सस्ता जुगाड़, साफ होगी अंदर की हवा
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. राजधानी में लगातार तीसरे दिन हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में बनी रही. दिल्ली के एयर क्वालिटी अर्ली वॉर्निंग सिस्टम के आंकड़ों के अनुसार सुबह 6 बजे कुल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 457 दर्ज किया गया. शहर के कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई. ऐसे में कार से सफर करने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि कई लोगों को दिल्ली जैसे शहरों में 2-3 घंटे तक कार में सफर करना पड़ता है.

यही वजह है कि कार के अंदर की हवा को साफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है. यहां आपको कार के अंदर सस्ते में एयर प्यूरीफायर (Air Purifier)  लगाने का जुगाड़ बता रहे हैं. वैसे तो आजकल कई कारों में इनबिल्ट एयर प्यूरीफायर आने लगा है. लेकिन अगर आपकी कार में प्यूरीफायर नहीं है तो उसमें पोर्टेबल प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे कार के अंदर की हवा काफी हद तक साफ हो सकती है. इसके अलावा सही केबिन फिल्टर, AC का सही इस्तेमाल और छोटे-छोटे जुगाड़ अपनाकर भी काफी हद तक राहत पाई जा सकती है.

कैसे लगा सकते हैं प्यूरीफायर (Air Purifier) ?

आजकल बाजार में खासतौर पर कार के लिए बने एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) आसानी से उपलब्ध हैं. इन्हें लगाना भी काफी सरल है. आमतौर पर ये दो तरह के होते हैं. कप होल्डर में फिट होने वाले और सीट के पीछे या डैशबोर्ड पर लगाने वाले. इन्हें कार के 12V सॉकेट (सिगरेट लाइटर पॉइंट) या USB पोर्ट से पावर मिलती है. इंस्टॉल करने के लिए बस प्यूरीफायर (Air Purifier)  को तय जगह पर रखें, प्लग लगाएं और ऑन कर दें. बेहतर रिजल्ट के लिए इसे ऐसी जगह रखें जहां हवा का फ्लो अच्छा हो, जैसे आगे की सीटों के बीच या डैशबोर्ड के पास.

सस्ते में क्या जुगाड़ है?

अगर महंगे एयर प्यूरीफायर (Air Purifier) पर खर्च करना संभव नहीं है, तो कुछ सस्ते उपाय भी मदद कर सकते हैं. केबिन एयर फिल्टर को समय पर बदलें. यह सबसे सस्ता और असरदार तरीका है. हर 10-15 हजार किलोमीटर पर फिल्टर बदलने से अंदर की हवा काफी हद तक साफ रहती है. एक्टिवेटेड चारकोल फिल्टर. ये सामान्य फिल्टर से थोड़ा महंगे होते हैं, लेकिन बदबू और कुछ हद तक प्रदूषक गैसों को भी रोकते हैं.

AC को रीसर्कुलेशन मोड पर रखें. ये बाहर की गंदी हवा अंदर आने से रुकती है. इसके अलावा बाजार में कई लो-बजट USB प्यूरीफायर मिलते हैं. बाजार में 1,000 से 2,000 रुपये तक के छोटे प्यूरीफायर (Air Purifier)  मिल जाते हैं, जो बेसिक फिल्ट्रेशन दे सकते हैं.

Tags: air purifier
Previous Post

फोन की बैटरी जल्दी खत्म? बदलें ये 5 सेटिंग्स

Next Post

रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल करें घर का बना ये फेसपैक

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
ISRO successfully launches EOS-05 satellite.
Tech/Gadgets

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

04/09/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
Next Post
Face Pack

रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल करें घर का बना ये फेसपैक

यह भी पढ़ें

agriculture pexels

नए कृषि कानून से चावल के निर्यात में 20-30 लाख टन बढ़ोतरी की गुंजाइश

12/12/2020
BHU covid hospital

BHU में बन रहे अस्थाई अस्पताल का कमिश्नर और DM ने किया निरीक्षण

05/05/2021

खाली पेट इन चीजों का सेवन पड़ सकता है महंगा, न करे इन्हें खाने की भूल

13/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version