• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फोन की बैटरी जल्दी खत्म? बदलें ये 5 सेटिंग्स

Desk by Desk
16/12/2025
in Tech/Gadgets
0
दिनभर नहीं टिक रही आपके स्मार्टफोन की बैटरी? तुरंत बदले ये 5 सेटिंग्स
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है, लेकिन सबसे बड़ी परेशानी इसकी बैटरी (Battery) को लेकर रहती है. कई बार फोन सुबह 100 प्रतिशत चार्ज होता है और कुछ ही घंटों में बैटरी लो होने लगती है. इसकी वजह सिर्फ बैटरी की क्षमता नहीं, बल्कि फोन की कुछ ऐसी सेटिंग्स भी होती हैं जो बैकग्राउंड में लगातार बैटरी खर्च करती रहती हैं. अगर समय रहते इन सेटिंग्स को कंट्रोल न किया जाए तो बैटरी पर सीधा असर पड़ सकता है.

बैकग्राउंड ऐप्स और ऑटो-रन फीचर

कई ऐप्स ऐसे होते हैं जो फोन इस्तेमाल न होने पर भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं. ये ऐप्स इंटरनेट, प्रोसेसर और लोकेशन का लगातार इस्तेमाल करते हैं, जिससे बैटरी (Battery) तेजी से ड्रेन होती है. जिन ऐप्स की जरूरत कम होती है, या आप जिन्हें कम इस्तेमाल करते हैं उन्हें बंद कर सकते हैं या हटा सकते हैं. समय-समय पर बैकग्राउंड ऐप्स को मैनेज करना जरूरी है. इसकी बैटरी बैकअप में काफी फायदा होगा.

हाई ब्राइटनेस और ऑटो-ब्राइटनेस सेटिंग

स्मार्टफोन की स्क्रीन बैटरी (Battery) की सबसे बड़ी दुश्मन मानी जाती है. ज्यादा ब्राइटनेस पर डिस्प्ले रखने से बैटरी बहुत तेजी से खत्म होती है. ऑटो-ब्राइटनेस कई बार सही तरीके से काम नहीं करती और जरूरत से ज्यादा रोशनी बढ़ा देती है. ऐसे में मैन्युअली ब्राइटनेस को नॉर्मल लेवल पर रखना ज्यादा बेहतर ऑप्शन माना जाता है.

लोकेशन सर्विस का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल

GPS और लोकेशन सर्विस अगर लगातार ऑन रहती हैं तो बैटरी (Battery) पर भारी असर डालती हैं. कई ऐप्स बिना किसी जरूरत के आपकी लोकेशन ट्रैक करते रहते हैं. जब हर ऐप को हमेशा लोकेशन एक्सेस मिल जाता है, तो बैटरी तेजी से गिरने लगती है. लोकेशन को केवल जरूरत के समय या ऐप इस्तेमाल करते वक्त ही ऑन रखना समझदारी भरा कदम है.

5G, ब्लूटूथ और Wi-Fi हमेशा ऑन रखना

अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क कमजोर है और फोन 5G पर सेट है, तो डिवाइस लगातार नेटवर्क सर्च करता रहता है, जिससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है. इसी तरह ब्लूटूथ और Wi-Fi अगर बिना इस्तेमाल के ऑन रहते हैं, तो भी पावर खपत बढ़ती है. इस्तेमाल न होने पर इन फीचर्स को बंद रखना बैटरी लाइफ बढ़ाने में मदद करता है.

नोटिफिकेशन और ऑटो-सिंक सेटिंग्स

हर ऐप की नोटिफिकेशन ऑन रहने से फोन बार-बार एक्टिव होता है, जिससे बैटरी (Battery) खर्च होती रहती है. इसके अलावा ईमेल, क्लाउड और सोशल मीडिया ऐप्स का ऑटो-सिंक भी बैकग्राउंड में चलता रहता है. गैर-जरूरी ऐप्स की नोटिफिकेशन और सिंक को सीमित करने से बैटरी बैकअप में साफ सुधार देखने को मिलता है.

Tags: mobile tipsSmartphone Tips
Previous Post

36000 रुपए सस्ता मिल रहा ये Flip Phone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

Next Post

कार में एयर प्यूरीफायर कैसे लगाएं? सस्ता जुगाड़

Desk

Desk

Related Posts

Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
क्या बड़े चार्जर से फोन चार्ज करने पर जल्दी होगा काम, यहां है आपके सवाल का जवाब
Tech/Gadgets

बड़े चार्जर से फोन होगा फास्ट चार्ज या नहीं? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

03/07/2026
WhatsApp के बाद अब Telegram और Signal को नोटिस, यूजरनेम फीचर पर सरकार की ‘पैनी नजर’
Tech/Gadgets

WhatsApp के बाद Telegram-Signal की बढ़ीं मुश्किलें, यूजरनेम फीचर पर सरकार का शिकंजा

03/07/2026
Next Post
कार में कैसे लगाएं एयर प्यूरीफायर? ये है सबसे सस्ता जुगाड़, साफ होगी अंदर की हवा

कार में एयर प्यूरीफायर कैसे लगाएं? सस्ता जुगाड़

यह भी पढ़ें

ICMR

देश में 1,339 कोरोना टेस्ट लैब, एक दिन में हुए 5.25 लाख से अधिक नमूनों की जांच

01/08/2020
rape

हाईकोर्ट में गवाही देने आयी युवती से गैंगरेप

02/04/2022

जरुरतमंद बिटिया की स्कूल फीस जमा करने का सीएम योगी ने दिया निर्देश

06/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version